spot_imgspot_img

पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने फिर दी भारत को धमकी, कश्मीर मुद्दे पर उगला ज़हर

spot_img

Date:

AIN NEWS 1 |पाकिस्तान एक बार फिर कश्मीर के बहाने भारत के खिलाफ जहर उगल रहा है। इस बार पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने कराची में नेवल एकेडमी की पासिंग आउट परेड के दौरान भारत को खुली धमकी दी। उन्होंने कहा कि अगर भारत ने हमला किया तो पाकिस्तान भी पलटवार करेगा।

मुनीर ने जम्मू-कश्मीर में हो रही आतंकी घटनाओं को “वैध संघर्ष” बताते हुए कहा कि पाकिस्तान कश्मीरियों के साथ खड़ा रहेगा और उनकी हर तरह से मदद करता रहेगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि भारत ने 2019 की बालाकोट एयरस्ट्राइक और हाल ही में हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में हमला किया था, जिसका पाकिस्तान ने माकूल जवाब दिया।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, आसिम मुनीर ने कहा कि भारत जिसे आतंकवाद समझता है, वह दरअसल कश्मीरियों की आज़ादी की लड़ाई है। यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब कुछ ही दिनों पहले पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान गई थी। भारत ने इस हमले के जवाब में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया और 100 से ज्यादा आतंकियों को ढेर किया।

इस ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने उसे मुंहतोड़ जवाब दिया और पाक के कई सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया। भारत की नौसेना भी बड़ी कार्रवाई के लिए तैयार थी, लेकिन अंतिम क्षणों में आदेश नहीं दिए गए। इसके बाद दोनों देशों के बीच एक बार फिर सीजफायर पर सहमति बन गई थी।

जनरल मुनीर के बयान भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को और बढ़ा सकते हैं, लेकिन भारत ने साफ कर दिया है कि आतंकवाद के खिलाफ उसकी नीति बिल्कुल स्पष्ट और निर्णायक है।

Pakistan Army Chief Asim Munir has once again stirred controversy by defending terrorism in Kashmir and issuing a fresh warning to India. Speaking at a naval ceremony in Karachi, Munir claimed that what India calls terrorism is a “legitimate struggle” and promised Pakistan’s continued support for Kashmiris. He referred to past events like the Balakot airstrike and Operation Sindoor as failed Indian efforts, adding that Pakistan responded strongly. This statement comes after the recent Pahalgam terror attack in which 26 civilians were killed, leading to a major Indian counter-offensive. Tensions between India and Pakistan are once again on the rise.

spot_img
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img

Share post:

New Delhi
broken clouds
28.4 ° C
28.4 °
28.4 °
68%
2.9m/s
84%
Mon
28 °
Tue
35 °
Wed
38 °
Thu
38 °
Fri
39 °
Video thumbnail
सोनम यादव की AI वीडियो वायरल करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी, पुलिस से सख्त एक्शन की मांग
01:59
Video thumbnail
लखनऊ: चंद्रशेखर आजाद का दावा, फार्म हाउस पर रची गई हत्या की साजिश; सरकार से जांच की मांग
02:43
Video thumbnail
क्या आरती करते समय Salman Khan से गलती हुई ?
00:31
Video thumbnail
कनॉट प्लेस में मिंटो ब्रिज के पास चलती सड़क पर गिरा रेड लाइट का खंभा
00:19
Video thumbnail
अरविंद केजरीवाल का अमित शाह पर निशाना, बोले- लॉरेंस बिश्नोई को दामाद की तरह क्यों रखा जा रहा?
00:21
Video thumbnail
Akhilesh Yadav : "जब तक ये मुख्यमंत्री रहेंगे, जब तक ये सरकार रहेगी कानून से काम नहीं होगा"
02:10
Video thumbnail
अभिनेता गुलशन पांडे और निशिकांत दीक्षित तक पहुंचा ‘पीड़ित को न्याय’ का नया अंक | AIN NEWS 1
02:16
Video thumbnail
इशारों-इशारों में फायरब्रांड Yogi ने Abhijeet Dipke को दिया मुंहतोड़ जवाब !
02:36
Video thumbnail
Meerut Kesarganj Masjid Controversy : मेरठ केसरगंज मस्जिद विवाद पर योगी से क्या बोले टी राजा सिंह ?
04:26
Video thumbnail
Hanuman Ansh Actor Gulshan Pandey in Ghaziabad | ‘हनुमान अंश’ अभिनेता गुलशन पांडे का भव्य स्वागत
04:47

Subscribe

spot_img
spot_imgspot_img

Popular

spot_img

More like this
Related