AIN NEWS 1: उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव में शनिवार को मतगणना के बाद एक नगर पालिका व छह नगर पंचायतों पर भाजपा ने पूरी तरह से अपना परचम लहराया है। भाजपा ने कटरामेदनीगंज, मानिकपुर की सीट पर भी अपना कब्जा जमाया। हालांकि सपा को दो सीटों पर ही हार का सामना भी करना पड़ा। नगर पालिका परिषद बेल्हा प्रतापगढ़ में इस बार अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी हरि प्रताप सिंह को कुल 21123 मत मिला। उन्होंने सपा प्रत्याशी संतोष यादव को करीब दस हजार मतों से पराजित किया। नगर पंचायत प्रतापगढ़ सिटी में अध्यक्ष पद के लिए ही सपा प्रत्याशी मोहम्मद जकी खां को 2473 मत, नगर पंचायत कटरा मेंदनीगंज चेयरमैन की सीट सपा से छीनते हुए भाजपा प्रत्याशी सीता देवी ने 2318 मत पाकर आपनी प्रचंड जीत हासिल की। यह ही सीट सांसद संगमलाल गुप्ता के लिए एक प्रतिष्ठा बनी थी।नगर पंचायत अन्तू में निर्दलीय प्रत्याशी संजय सोनी को कुल 2878 मत, नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह में निर्दलीय प्रत्याशी अशोक कुमार को कुल 3299 मत, नगर पंचायत मानधाता बाजार में अपना दल (एस) प्रत्याशी इन्द्रकली को 2645, नगर पंचायत गड़वारा बाजार में निर्दलीय प्रत्याशी सीमा सिंह को कुल 2909 वोट पाकर चुनाव जीते।

नगर पंचायत पट्टी में ही अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार को 2501, नगर पंचायत कोहड़ौर में निर्दलीय प्रत्याशी शीतला प्रसाद को 2584 मत, नगर पंचायत रामगंज में भाजपा प्रत्याशी राकेश कुमार सिंह 4091 मत व नगर पंचायत ढकवा से सपा प्रत्याशी अशोक त्यागी ने 3281 वोट पाकर अपनी जीत हासिल की।नगर पंचायत कुंडा में सपा से सीट छीनते हुए अध्यक्ष पद पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की प्रत्याशी उषा त्रिपाठी ने कुल 7734 मत पाकर अपनी जीत हासिल की। नगर पंचायत मानिकपुर में भी भाजपा प्रत्याशी चंद्रलता ने 7068 मत पाकर निवर्तमान चेयरमैन अबू जैद गुड्डू से चेयरमैन की कुर्सी को छीन लिया।नगर पंचायत हीरागंज बाजार में भाजपा प्रत्याशी सुरेखा को 4843, नगर पंचायत डेरवा बाजार में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रत्याशी कुंवर बहादुर को 4826 मत मिले। नगर पंचायत लालगंज में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की प्रत्याशी अनीता को कुल 5525 वोट पाकर विजेता बनीं। नगर पंचायत रानीगंज में कांटे की टक्कर में भाजपा प्रत्याशी मीरा गुप्ता ने 4456 मत पाकर सपा प्रत्याशी को कुल 68 मत से पराजित किया। नगर पंचायत पृथ्वीगंज में निर्दलीय प्रत्याशी नीलम सरोज ने 3204 वोट पाकर अपनी जीत हासिल की। नगर पंचायत सुवंसा बाजार में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी वेद प्रकाश ने 4434 मत पाकर जीत हासिल की।मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रेक्षक सत्य प्रकाश, जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल, पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल, सीडीओ ईशा प्रिया, अपर जिलाधिकारी त्रिभुवन विश्वकर्मा लगातार चक्रमण करते रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here