spot_imgspot_img

भारतीय किसान यूनियन (सर छोटूराम) ने प्रधानमंत्री को सौंपा ज्ञापन, आनंद चौधरी के मार्गदर्शन में रखीं 13 प्रमुख मांगें

spot_img

Date:

AIN NEWS 1 | जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परियोजना से प्रभावित किसानों और स्थानीय बेरोजगार युवाओं की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (सर छोटूराम) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम जिलाधिकारी, गौतम बुद्ध नगर को ज्ञापन सौंपा। यह कार्रवाई संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद चौधरी के मार्गदर्शन और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के नेतृत्व में की गई।

किसानों ने बताया कि जेवर एयरपोर्ट परियोजना के लिए हज़ारों एकड़ उपजाऊ कृषि भूमि अधिग्रहित की गई थी, जो उनके जीवनयापन का मुख्य आधार रही। मुआवजा मिलने के बावजूद अधिकांश परिवार बेरोजगारी और आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। युवाओं की नई पीढ़ी रोजगार की कमी से जूझ रही है और उद्योगों में बाहरी लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है।

भारतीय किसान यूनियन (सर छोटूराम) की 13 प्रमुख मांगें

1. स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार का कोटा सुनिश्चित किया जाए। गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा सहित आसपास के जिलों में स्थापित सभी उद्योगों में स्थानीय युवाओं के लिए 60 प्रतिशत रोजगार आरक्षित किया जाए।

2. युवाओं को उनकी शैक्षणिक योग्यता और कौशल के अनुसार रोजगार दिया जाए।

3. लंबित आबादी बैक लीज के मामलों का निस्तारण शीघ्र किया जाए।

4. औद्योगिक प्राधिकरणों द्वारा लागू पुश्तैनी और गैर पुश्तैनी किसान जैसी भेदभावपूर्ण नीति को तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाए। हर भूमि अधिग्रहित किसान को आवासीय भूखंड का अधिकार दिया जाए।

5. तीनों औद्योगिक विकास प्राधिकरणों द्वारा आवंटित किसान कोटे के भूखंडों का कब्जा किसानों को जल्द से जल्द दिया जाए।

6. जेवर एयरपोर्ट परियोजना के आसपास किसी भी गांव का विस्थापन न किया जाए।

7. आसपास के लगभग 10 जिलों में पिछले 10 वर्षों से कृषि भूमि के सर्किल रेट नहीं बढ़ाए गए हैं। इन्हें अविलंब बढ़ाया जाए।

8. 1 जनवरी 2014 के बाद जिन किसानों से भूमि ली गई है, उन्हें भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम 2013 का पूरा लाभ दिया जाए।

9. स्थानीय लोगों को किसी भी एक्सप्रेसवे के 20 किलोमीटर के दायरे में टोल फ्री की सुविधा दी जाए।

10. यमुना एक्सप्रेसवे के साथ-साथ जीरो पॉइंट से आगरा तक सर्विस रोड का निर्माण किया जाए। जब तक यह पूरी तरह चालू नहीं होती, तब तक स्थानीय लोगों से टोल वसूली न की जाए।

11. 60 वर्ष से ऊपर के सभी महिला और पुरुषों को वृद्धा पेंशन का लाभ नियमित और बिना भेदभाव के दिया जाए।

12. भविष्य में जब भी प्रधानमंत्री जी जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन करने आएं, तो भारतीय किसान यूनियन (सर छोटूराम) को अपनी मांगें सीधे प्रधानमंत्री के समक्ष रखने का अवसर दिया जाए।

13. यदि इन मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, तो प्रभावित जिलों के किसान और युवा भारतीय किसान यूनियन (सर छोटूराम) के बैनर तले आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

किसानों की पीड़ा और अपेक्षाएँ

भारतीय किसान यूनियन (सर छोटूराम) ने कहा कि मुआवजा केवल अस्थायी राहत है। अब यह आवश्यक है कि सरकार रोजगार, पुनर्वास और भूमि से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता से हल करे। संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन की संभावना बनी रहेगी।

किसानों और युवाओं का कहना है कि जेवर एयरपोर्ट परियोजना तभी विकास का प्रतीक बनेगी, जब इसके लाभ सीधे स्थानीय किसानों और युवाओं तक पहुंचे।

spot_img
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img

Share post:

New Delhi
clear sky
32 ° C
32.1 °
32 °
55%
5.7m/s
0%
Wed
34 °
Thu
36 °
Fri
39 °
Sat
39 °
Sun
39 °
Video thumbnail
सोनम यादव की AI वीडियो वायरल करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी, पुलिस से सख्त एक्शन की मांग
01:59
Video thumbnail
लखनऊ: चंद्रशेखर आजाद का दावा, फार्म हाउस पर रची गई हत्या की साजिश; सरकार से जांच की मांग
02:43
Video thumbnail
क्या आरती करते समय Salman Khan से गलती हुई ?
00:31
Video thumbnail
कनॉट प्लेस में मिंटो ब्रिज के पास चलती सड़क पर गिरा रेड लाइट का खंभा
00:19
Video thumbnail
अरविंद केजरीवाल का अमित शाह पर निशाना, बोले- लॉरेंस बिश्नोई को दामाद की तरह क्यों रखा जा रहा?
00:21
Video thumbnail
Akhilesh Yadav : "जब तक ये मुख्यमंत्री रहेंगे, जब तक ये सरकार रहेगी कानून से काम नहीं होगा"
02:10
Video thumbnail
अभिनेता गुलशन पांडे और निशिकांत दीक्षित तक पहुंचा ‘पीड़ित को न्याय’ का नया अंक | AIN NEWS 1
02:16
Video thumbnail
इशारों-इशारों में फायरब्रांड Yogi ने Abhijeet Dipke को दिया मुंहतोड़ जवाब !
02:36
Video thumbnail
Meerut Kesarganj Masjid Controversy : मेरठ केसरगंज मस्जिद विवाद पर योगी से क्या बोले टी राजा सिंह ?
04:26
Video thumbnail
Hanuman Ansh Actor Gulshan Pandey in Ghaziabad | ‘हनुमान अंश’ अभिनेता गुलशन पांडे का भव्य स्वागत
04:47

Subscribe

spot_img
spot_imgspot_img

Popular

spot_img

More like this
Related