Saturday, May 4, 2024

आरिफ उर्फ़ तनवीर ने अमित बनकर बाइक पर भगवा झंडा लगाया, लड़की को लव जेहाद में फंसाकर रेप किया, अब धर्म बदलकर निकाह करने का दबाव

- Advertisement -

AIN NEWS 1: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक मुलिस्म युवक पर हिन्दू लड़की से धर्म छिपा कर रेप का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि आरिफ उर्फ़ तनवीर मिर्ज़ा ने खुद को अमित बताते हुए पीड़िता की नौकरी लगवाने का वादा किया और फिर होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने रविवार (2 अक्टूबर 2022) को पीड़िता की तहरीर पर आरिफ के खिलाफ केस दर्ज कर भी लिया है। शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि आरिफ के परिवार वाले उस पर अब धर्म परिवर्तन करके निकाह का दबाव बना रहे हैं। आरिफ पर हिन्दू छात्राओं को फँसाने के लिए बाइक पर भगवा झंडा लगा कर चलने का भी आरोप है

खबरों के माध्यम से हमसे जुड़ने के लिए आज ही चैनेल को सब्सक्राइब,लाइक,कमेंट्स और शेयर अवश्य करें। नये अपडेट के लिये बेल आइकन दबाना ना भूलें।

कवरेज और विज्ञापन के लिए संपर्क करें।

बताया जा रहा है कि विश्वास में लेने के बाद अमित बने आरिफ ने पीड़िता को सभी कागज़ात के साथ रेलवे स्टेशन के एक होटल में मिलने को बुलाया। तब उसने बताया कि उसी होटल में सभी बड़े अधिकारी भी रुके हुए हैं। पीड़िता का आरोप है कि जब वो कमरे में पहुँची तब आरिफ ने कमरा बंद करके उसके साथ जबरन रेप किया और उसकी आपत्तिजनक वीडियो तक बना ली।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना सदर कोतवाली थानाक्षेत्र की है। यहाँ B.Sc. की एक छात्रा ने ये आरोप लगाया है कि मियांगंज के नाहरघाटी में रहने वाले आरिफ उर्फ तनवीर मिर्जा ने न सिर्फ रेप किया है बल्कि उनका आपत्तिजनक वीडियो भी बना कर उसे वायरल करने की धमकी दी है।

पीड़िता के मुताबिक मई 2021 में उसे आरिफ ने फोन कर खुद का नाम अमित बताया और रेलवे विभाग में नौकरी लगवाने का लालच दिया। दोनों के बीच लगभग 6 महीने तक बात भी होती रही। इस दौरान आरिफ ने अपनी पहुँच बड़े बड़े अधिकारियों से बता कर पीड़िता को झाँसे में ले लिया।

अपनी शिकायत में पीड़िता ने यह भी बताया कि बाद में आरिफ के परिजन नूरआलम, शाहनवाज और भाभी बेबी उस पर धर्म परिवर्तन और आरिफ से ही निकाह का दबाव बना लगे। पीड़िता ने बताया कि उसके इनकार करने पर आरिफ द्वारा बनाई गई उसकी आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी जा रही है।

पुलिस ने केस में आरिफ के साथ नूरआलम, शाहनवाज़ और बेबी को भी इसमें नामजद किया है। मामले की जाँच अब शुरू कर दी गई है।

बता दें पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा है।

एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक आरिफ अपनी बाइक पर भगवा झंडा भी लगा कर चलता था। कहा जा रहा है कि ऐसा वो हिन्दू लड़कियों को झाँसे में लेने के लिए ही करता था। आरोप है कि 2 माह पहले उसने एक अन्य हिन्दू लड़की से भी छेड़छाड़ की थी, जिस पर हिन्दू संगठन से जुड़े लोगों ने उसकी जमकर पिटाई भी की थी। इस केस में पुलिस ने आरिफ का इलाज करवा कर उसे छोड़ दिया था।

- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging 1600 foot asteroid rushing towards earth nasa warns another 1500 foot giant also on way Best Drinks to reduce Belly Fat