पाखंडी बाबा कष्ट काटने के बहाने करता था रेप! पुलिस ने किया गिरफ्तार।

0
165

AIN NEWS1। आपको बता दे की राजधानी दिल्ली मैं एक पाखंडी बाबा को पकड़ा गया है जो लोगों के कष्ट काटने के बहाने महिलाओं के साथ रेप करता था और फिर उनको ब्लैकमेल करके उनसे पैसा ठगा करता था बता दे की यह मामला राजधानी दिल्ली के द्वारका से है जहां पुलिस ने एक पाखंडी बाबा को गिरफ्तार किया है। बाबा कष्ट काटने के बहाने महिलाओं की आबरू लूटता था। रेप करने के बाद चलता था उगाही और ब्लैकमेलिंग का खेल।

ढोंगी बाबा का विनोद बताया जा रहा  है, जिसको बाबा मसानी के नाम से जाना जाता है। उत्तर द्वारका थाना पुलिस को एक महिला ने शिकायत दी थी। महिला ने ढोंगी बाबा के बारे में सब कुछ पुलिस स्टेशन में जाकर के बता दिया था केवल यही महिला इस ढोंगी बाबा का शिकार नहीं बनी बल्कि पुलिस को 3 से 4 और पीड़ित महिलाओं के बारे में पता लगा है। आरोपी बाबा को पुलिस ने कोर्ट से रिमांड पर ले लिया है। बाबा का खुद का यूट्यूब चैनल भी है। बाबा माता मसानी चौकी दरबार के नाम से अपना आश्रम चला रहा था।  वही सोमवार देर रात ककरौला मोड़ निवासी महिला ने पुलिस को कॉल कर आपबीती बताई थी। महिला ने कहा था कि बाबा ने कष्ट काटने के बहाने उससे रेप किया।

ढोंगी बाबा ने मांगे थे 5 लाख

बता दे की आरोपी पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहा है। सूचना के बाद एसीपी द्वारका मदन लाल मीणा ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए थे। पुलिस अधिकारी एसआई दुर्गेश ने मौके पर जाकर पीड़िता से संपर्क किया था। इसके बाद लोगों ने द्वारका थाने के बाहर भी बवाल किया था। महिला अपने पति के साथ बाबा मसानी के पास गई थी, उसके घर में दिक्कत चल रही थी। बाबा ने दीक्षा के नाम पर उससे 5 लाख रुपये मांगे थे।

दंपती ने मना किया था। इसके बाद वे लोग एक दिन फिर बाबा के पास गए, तो आरोपी ने प्रसाद में नशीला पदार्थ दिया था। उसके साथ रेप किया और फिर बाद में रेप करने की वीडियो बनाकर उसे महिला को ब्लैकमेल करने लगा। धमकी से परेशान होकर उसने पुलिस को शिकायत दी है। जिसके बाद बाबा को अरेस्ट किया गया है। द्वारका जिले के डीसीपी एम हर्षवर्धन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद बाबा विनोद पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया है। और पुलिस उसे ढोंगी बाबा से पूछताछ कर रही है साथ इस ढोंगी बाबा के साथ जितने भी लोग थे उन सब को गिरफ्तार किया गया है यह बताया जा रहा है कि ढोंगी बाबा ने काफी महिलाओं के साथ रेप किया है और काफी लोगों को इसने ब्लैकमेल करके पैसे भी ठगे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here