मां बनी हैवान , मासुम बच्चे को मारकर शव को बेड के बॉक्स में छिपाया !

0
439

मां बनी हैवान , मासुम बच्चे को मारकर शव को बेड के बॉक्स में छिपाया !

कहते है कि मां को सबसे ज्यादा प्यार अपने बच्चो से होतो है। माता पिता से अच्छा अपने बच्चो की देखभाल कोई नही कर सकता है क्या कभी अपने सोचा है कि मां अपने बच्चे  को जान से मारकर उसको बेड के बॉक्स में छिपा सकती है जी हा एक ऐसा ही मामला दिल्ली से सामने आ रहा है जहा पर महिला ने अपनी 11 साल की बच्ची को मारकर उसके शव को बेड के बॉक्स में छिपा दिया है। फिलहाल महिला को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

पुलिस नें दी जानकारी

पुलिस ने जानकारी देते हुऐ कहा कि रणहौला की पूजा कुमारी ने 11 साल बच्चे को मारकर उसका शव बेड बॉक्स में छिपा दिया था।  ये बताया जा रहा कि ये मामला 10 अगस्त कि बताई जा रही है और ये भी कहा जा रहा है  कि बच्चे की इसलिए जान ले ली क्योंकि उसका लिव इन पार्टनर बच्चे के कारण अपनी पहली पत्नी को तलाक नहीं दे रहा था। महिला ने बच्चे की हत्या तब की जब वह रात को घर में सो रहा था।  मरने वाली बच्चे की जांच दिव्यांश के रूप में हुई है। वह अपने पिता जितेंद्र और मां नीलू के साथ इंद्रपुरी के ई ब्लॉक में रहता था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार की रात 8.30 बजे बीएलके अस्पताल से एक बच्चे की मौत की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे  में ले लिया। गर्दन पर घोटे जाने का निशान था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

बच्चे की मां ने दी जानकारी

मां ने बताया कि वह फैक्टरी में काम करती है। पिता निजी कंपनी में काम करते हैं। बृहस्पतिवार देर शाम वह कार्यालय से घर पहुंची। घर में बेटा दिव्यांश नहीं था। उन्हें लगा कि वह डांस कक्षा में गया है। काफी देर तक जब वह नहीं आया तो उसने तलाश शुरू की। डांस कक्षा में पूछे जाने पर पता चला कि बेटा कक्षा में नहीं आया है। उसके बाद पति को जानकारी दी। उसके बाद मां ने घर में एक बार फिर बेटे की तलाश शुरू की। इस दौरान उसने बेड का एक हिस्सा उठा हुआ देखा। उसे खोलने पर दिव्यांश बॉक्स में अचेत अवस्था में मिला। वह पड़ोसियों की मदद से बच्चे को अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मां ने पति की एक महिला मित्र पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया था। उसने बताया कि वह मनमुटाव की वजह से अपने पति से अलग रह रही है। पति की एक महिला मित्र का उसके घर आना जाना है। इस वजह से कुछ दिन पहले उसका झगड़ा हुआ था। उसने महिला मित्र पर हत्या का आरोप लगाया। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच में आरोपी महिला के बच्चे के घर आने के सबूत मिले हैं। पुलिस को आशंका थी कि महिला ने ही बच्चे की हत्या की है। फिहलाल पुलिस नें महिला को पकड़ लिया है और पुलिस उससे पुछताछ में लग गई है।j

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here