Sunday, May 5, 2024

वंदे भारत ट्रेन पर पथराव का मामला, मेरठ – मुजफ्फरनगर रेलवे ट्रैक पर हुआ हमला

- Advertisement -
वंदे भारत ट्रेन पर पथराव का मामला, मेरठ – मुजफ्फरनगर रेलवे ट्रैक पर हुआ हमला

केंद्र सरकार देश में वंदे भारत एक्सप्रेस को हर राज्य में शुरु करने के लिए कदम उठा रही है। वह वहीं दूसरी तरफ समाज के कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा वंदे भारत पर पथराव के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं।

आए दिन ऐसी खबर सुनने-देखने को मिलती है। अब हाल ही में शुरू हुई दिल्ली से देहरादून जाने वाली वंदे भारत ट्रेन पर पथराव का मामला सामने आया है। दरअसल बीती रात मेरठ-मुजफ्फरनगर रेलवे ट्रैक के नारा जडोदा रेलवे स्टेशन से गुजरते वक्त वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की गई।

 देर रात हुआ हमला

 दिल्ली से देहरादून जारी रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर देर रात हमला हुआ। इस दौरान ट्रेन की खिड़की के शीशे टूट गए। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर सामने नहीं आई है। भारतीय रेलवे ने इस घटना की जानकारी आरपीएफ को दे दी है। वंदे भारत ट्रेन पर हमले का वीडियो ट्रेन में सवार यात्रियों ने बना लिया।

रेलवे ने दी जानकारी

 भारतीय रेलवे ने जडोदा रेलवे स्टेशन से गुजरते वक्त वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर फेंकने की घटना पर बड़ी जानकारी दी है। रेलवे के अनुसार यह पत्थरबाजी ट्रेन के E1 कोच पर हुई। घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। वहीं नारा जडोदा के रेलवे मास्टर ने इस घटना से इनकार किया है। 29 मई को पीएम मोदी ने देहरादून से दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन तक चलने वाली इस वंदे भारत का उद्घाटन किया था। पीएम मोदी ने वर्चुअली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

 पहले भी किया गया हमला

 इससे पहले 12 जून को टपरी-सहारनपुर के बीच आनंद विहार से देहरादून जा रही वंदे भारत पर पथराव किया गया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जनवरी 2023 से अबतक वंदे भारत पर पथराव की ये सातवीं घटना है

- Advertisement -
Ads

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging 1600 foot asteroid rushing towards earth nasa warns another 1500 foot giant also on way Best Drinks to reduce Belly Fat