spot_imgspot_img

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से राहत, इन राज्यों में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट

spot_img

Date:

AIN NEWS 1 | दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में बीते कुछ दिनों से जारी झमाझम बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को उमस और चुभती गर्मी से काफी राहत मिली है। सावन महीने की फुहारों ने राजधानी का मौसम सुहावना बना दिया है।

इसी बीच, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार, 13 जुलाई 2025 को एक ताजा बुलेटिन जारी करते हुए कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। रिपोर्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश, गोवा, केरल, कर्नाटक के तटीय इलाके, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अगले तीन से चार दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

सिर्फ इतना ही नहीं, सावन का असर देश के उत्तर-पूर्वी राज्यों में भी दिखने वाला है। अगले पांच दिनों तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने खासतौर पर केरल, कर्नाटक के तटीय भागों, लक्षद्वीप द्वीप समूह और बंगाल की खाड़ी के पश्चिमी-मध्य और दक्षिण-पश्चिम हिस्सों को लेकर चेतावनी जारी की है। इन क्षेत्रों में समुद्र की स्थिति खराब रहने की संभावना है, इसलिए अगले तीन दिनों तक मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

यह बारिश जहां एक ओर राहत लेकर आई है, वहीं दूसरी ओर संभावित जलजमाव और भूस्खलन जैसे खतरे भी बढ़ सकते हैं। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट पर रहने को कहा है।

The Indian Meteorological Department (IMD) has issued a heavy rain alert across several states including Madhya Pradesh, Goa, Kerala, Karnataka, Jammu & Kashmir, and parts of Northeast India. Delhi-NCR continues to enjoy relief from heat due to ongoing monsoon showers. IMD has advised fishermen to avoid venturing into the sea in areas around Kerala, Karnataka, Lakshadweep, and the Bay of Bengal due to rough weather conditions. Monsoon 2025 has brought both relief and caution for large parts of India.

spot_img
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img

Share post:

New Delhi
light rain
30.9 ° C
30.9 °
30.9 °
65 %
2.6kmh
80 %
Tue
31 °
Wed
38 °
Thu
38 °
Fri
36 °
Sat
34 °
Video thumbnail
Delhi Assembly में हंगामा! AAP के 6 MLA बाहर, सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
03:23
Video thumbnail
Rahul Gandhi के आरोपों पर JP Nadda का पलटवार! ‘संसद में चर्चा करो’, Amit Shah को लेकर दिया Challenge
04:22
Video thumbnail
Pawan Khera : “हमारे गृह मंत्री और प्रधानमंत्री दोनों ही भगोड़े हैं...”
00:34
Video thumbnail
Sudhanshu Trivedi : "अमित शाह जवाब देने के लिए तैयार हैं लेकिन राहुल गांधी सुनना ही नहीं चाहते"
00:46
Video thumbnail
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सवाल, उद्घाटन के 63 दिन भी नहीं टिक पाया
00:11
Video thumbnail
झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ कंगना रनौत का प्रदर्शन
00:15
Video thumbnail
Rekha Gupta : "महिलाएं आ रही हैं साइन कराने, कपड़े पहनकर तो बैठो"
02:51
Video thumbnail
पवन खेड़ा का तंज- खुद को लौह-पुरुष कहने वाले सदन का सामना करने से डर रहे
01:19
Video thumbnail
झारखंड क्यों नहीं जा रहे? अभिजीत दिपके बोले- फोकस देवेंद्र महतो पर रहे, मैं खुद को प्रमोट नहीं करना
00:36
Video thumbnail
महाराष्ट्र FDA की बड़ी कार्रवाई, Blinkit के मलाड स्टोर का फूड लाइसेंस निलंबित
00:28

Subscribe

spot_img
spot_imgspot_img

Popular

spot_img

More like this
Related