spot_imgspot_img

शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की खराब मौसम में इमरजेंसी लैंडिंग, सामने आया वीडियो

spot_img

Date:

AIN NEWS 1 | पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की मंगलवार, 11 अगस्त को खराब मौसम के कारण इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हेलीकॉप्टर को पूर्व मेदिनीपुर जिले के कोलाघाट में एक खुले मैदान में उतारा गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री दमदम से हेलीकॉप्टर के जरिए पश्चिम मेदिनीपुर जिले के केशपुर के लिए रवाना हुए थे। रास्ते में मौसम खराब होने के कारण पायलट ने एहतियात के तौर पर हेलीकॉप्टर को कोलाघाट में उतारने का फैसला किया।

लैंडिंग के बाद शुभेंदु अधिकारी सड़क मार्ग से अपने निर्धारित कार्यक्रम के लिए केशपुर रवाना हो गए।

खुदीराम बोस को श्रद्धांजलि देने जा रहे थे शुभेंदु अधिकारी

शुभेंदु अधिकारी केशपुर में स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग के बाद मुख्यमंत्री ने सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने का फैसला किया। इस दौरान किसी बड़े नुकसान या अप्रिय घटना की जानकारी सामने नहीं आई है।

बंगाल में मौसम खराब, IMD ने जारी की चेतावनी

पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में मंगलवार को मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। कई इलाकों में बारिश के साथ खराब मौसम की स्थिति बनी हुई है।

मौसम विभाग ने अगस्त के दूसरे सप्ताह में मौसम में बदलाव की संभावना पहले ही जताई थी। विभाग के मुताबिक, कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है, जबकि कई स्थानों पर उमस और गर्मी भी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है।

IMD ने 6 से 19 अगस्त के लिए एक्सटेंडेड रेंज फोरकास्ट भी जारी किया है। इसके मुताबिक अगले दो सप्ताह के दौरान देश के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

सोमवार को कोलकाता में थे शुभेंदु अधिकारी

इससे एक दिन पहले सोमवार को शुभेंदु अधिकारी कोलकाता में थे। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस से पहले आयोजित ‘हर घर तिरंगा’ रैली को हरी झंडी दिखाई थी।

यह रैली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभर में आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम में राज्य के परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह, स्वास्थ्य मंत्री शरद्वता मुखोपाध्याय और BJP के कई विधायक भी मौजूद रहे।

खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर की एहतियाती लैंडिंग के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से अपने कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे।

spot_img
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[adinserter block="1"] [adinserter block="2"]
[adinserter name="Block 2"]
spot_imgspot_img

Share post:

New Delhi
clear sky
28.3 ° C
28.3 °
28.3 °
48%
3.5m/s
0%
Fri
29 °
Sat
30 °
Sun
32 °
Mon
31 °
Tue
30 °
Video thumbnail
अलीगढ़ के प्राचीन खेरेश्वर महादेव मंदिर में निलंबित शिक्षक मोहम्मद अनावरुद्दीन बकरे का मांस लेकर
01:13
Video thumbnail
दिल्ली में AQI 350 के पास पहुंचा
00:16
Video thumbnail
करोल बाग की गफ्फार मार्केट में लगी भीषण आग
00:12
Video thumbnail
CM योगी की ODOC कलाकार के बच्चों के साथ सेल्फी
00:15
Video thumbnail
BJP के समर्थन में भोपाल की सड़कों पर उतरीं मुस्लिम महिलाएं
00:26
Video thumbnail
"हरियाणे का चूरमा खाओ प्रधानमंत्री जी"...पैरा खिलाड़ियों से मिले पीएम मोदी
00:30
Video thumbnail
Amit Shah : "राहुल जी, मोदी जी बाद में आएंगे, आपसे चर्चा के लिए तो..."
00:22
Video thumbnail
Ghaziabad से भड़के Yogi ने पहली बार इतने गुस्से में Akhilesh Yadav-Rahul Gandhi को जमकर सुना दी!
11:06
Video thumbnail
नेहा बोरा अब दिवाली पर क्या बोल पड़ी ?
01:10
Video thumbnail
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे : "पाक से तेरा अब्बा भी आएगा, तो भी मोदी नहीं जाएंगे"
00:24

Subscribe

spot_img
spot_imgspot_img

Popular

spot_img
[the_ad id="1183"] [the_ad id="1189"]

More like this
Related