बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान के विरोध में फूंका पुतला

0
163

बता दे कि यूपी के गाजियाबाद में बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार की और से महिलाओं के संबंध में गुरुवार को भाजपा महिला मोर्चां की कार्यकर्ताओं नें गाजियाबाद के घंटाघर रामलीला मैदान में प्रदर्शन किया गया. सभी महिलाओं ने मिलकर नीतिश कुमार का पुतला फूंक उनके खिलाफ नारेबाजी की। साथ महिलाओं नें नीतिश कुमार के बयान की निंदा कर उनसे इस्तीफा लिए जाने की मांग की है।

क्षेत्रीय मंत्री उदिता त्यागी ने दी जानकारी

वही इसके ऊपर क्षेत्रीय मंत्री उदिता त्यागी ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के संबंध में महिलाओं के प्रति अश्लील और अत्यंत शर्मनाक टिप्पणी किए जाने पर नीतिश कुमार ने न सिर्फ बिहार की सिर्फ बिहार की महिलाओं का बल्कि सभी भारतीय महिलाओं का अपमान किंया है। उन्होंने कहा कि अन्य पार्टी के नेता इस प्रकरण पर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के अधिकारी नहीं हैं, उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।

महानगर महामंत्री रेनू चंदेला ने कहा किसी राज्य के मुख्यमंत्री की ओर से सदन में की गई ऐसी टिप्पणी जदयू की महिला विरोधी मानसिकता को प्रदर्शित करता है। प्रदर्शन में महानगर उपाध्यक्ष रनीता सिंह, सुनीता नागपाल, प्रीति चंद्रा, ऋचा, लवली कौर, वर्षा हजेला, पार्षद पूनम सिंह, अंजली, ऋषिका, पुष्पा पांडेय, वंदना, सीमा सिंह, नेहा जैन मौजूद रहीं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here