spot_imgspot_img

गाजियाबाद में रोडवेज बस पलटी: गलत दिशा से आ रहे ट्रक को बचाने में हादसा, 19 यात्रियों में 6 घायल

spot_img

Date:

AIN NEWS 1 | गाजियाबाद में सोमवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। ऋषिकेश से दिल्ली के ISBT जा रही उत्तराखंड रोडवेज की बस नए बस अड्डे के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार 19 यात्रियों में से 6 लोग घायल हो गए। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

घटना सोमवार सुबह करीब 3:15 बजे शहर कोतवाली क्षेत्र में नए बस अड्डे के निकट हुई। जानकारी के अनुसार, ऋषिकेश डिपो की रोडवेज बस दिल्ली की ओर जा रही थी। इसी दौरान फ्लाईओवर पर चढ़ने से पहले बस अचानक डिवाइडर से टकरा गई और सड़क पर पलट गई।

Ghaziabad Bus Accident | Rishikesh-Delhi Roadways Bus Overturns

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस चालक ने गलत दिशा से आ रहे एक ट्रक को बचाने का प्रयास किया था। इसी दौरान बस का संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायल यात्रियों को नंदनी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को घर भेज दिया गया।

कोतवाली प्रभारी सचिन बालियान भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। बस में चालक और परिचालक समेत कुल 19 यात्री सवार थे। इनमें अधिकांश यात्री दिल्ली, इंदिरापुरम और कौशांबी क्षेत्र के रहने वाले थे। कुछ महिला यात्री भी बस में मौजूद थीं।

पुलिस के अनुसार हादसे के समय बस की रफ्तार अधिक नहीं थी, जिसके चलते बड़ा नुकसान होने से बच गया। दुर्घटना के बाद बस के आगे, पीछे और साइड के शीशे टूटकर सड़क पर बिखर गए।

रात में ही पुलिस ने अन्य रोडवेज बस की व्यवस्था कर यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया। सोमवार सुबह क्षतिग्रस्त बस को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया गया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और गलत दिशा में आ रहे ट्रक की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

spot_img
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img

Share post:

New Delhi
overcast clouds
26.9 ° C
26.9 °
26.9 °
49%
0.8m/s
93%
Thu
26 °
Fri
24 °
Sat
28 °
Sun
31 °
Mon
32 °
Video thumbnail
सड़क पर खड़ी गाड़ी के चारों टायर चोरी!
00:28
Video thumbnail
बरेली में पलटा पेट्रोल टैंकर, तेल लूटने की मची होड़!
01:36
Video thumbnail
"कांग्रेस का रॉकेट लॉन्च होने से पहले ही फुस्स हो जाता है" CM Rekha Gupta
00:22
Video thumbnail
Sudhanshu Trivedi : 'MLC चुनाव बैलट पेपर से हुए फिर भी कांग्रेस ZERO'
00:56
Video thumbnail
"मैं फख्र के साथ बोलता हूं मैं दिमागी नक्सल हूं" :
02:09
Video thumbnail
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' विशाखापत्तनम पहुंचा! हवा 125-135kmph की गति से चल रही है
00:15
Video thumbnail
बिलासपुर में पटवारी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल!
00:56
Video thumbnail
चेन्नई में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, एन्नोर तट पर उठीं ऊंची समुद्री लहरें
00:11
Video thumbnail
जूता पहनने गया शख्स, अंदर बैठा था साँप! 😱 वीडियो हुआ वायरल
00:27
Video thumbnail
Ramdev : "यूपी में ओवैसी वोट काटकर, योगी जी को फायदा पहुंचाएंगे"
00:41

Subscribe

spot_img
spot_imgspot_img

Popular

spot_img

More like this
Related

गाजीपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: खाई में गिरी स्कॉर्पियो, मां-बेटे की मौत, तीन गंभीर घायल

AIN NEWS 1 गाजीपुर, उत्तर प्रदेश। गाजीपुर-बलिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे...