spot_imgspot_img

इंदौर में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला: ‘भाई’ कहने वाला जिब्राइल मंसूरी निकला दरिंदा, धमकाकर किया दुष्कर्म!

spot_img

Date:

AIN NEWS 1 इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में लव जिहाद का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक मुस्लिम युवक ने खुद को ‘भाई’ कहकर एक हिंदू युवती के साथ विश्वासघात किया। राजगढ़ जिले की रहने वाली इस युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक मंसूरी जिब्राइल, पहले उसे बहन कहता था और इसी भरोसे में उनके घर आना-जाना करता था। लेकिन इसी रिश्ते का फायदा उठाकर उसने उसे हवस का शिकार बनाया और ब्लैकमेल करते हुए कई बार दुष्कर्म किया।

कैसे शुरू हुई दरिंदगी की कहानी

साल 2018 में जब युवती किसी स्कूल के काम से ब्यावरा गई थी, तभी आरोपी जिब्राइल ने उसे संपर्क किया और ग्राम करनवास के पास अमर पैलेस होटल ले गया। चूंकि युवती उसे भाई मानती थी, वह उसके साथ होटल चली गई। वहां आरोपी ने पहले धमकाया और फिर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, उसने इस घिनौने कृत्य के फोटो और वीडियो बना लिए। इन फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार युवती का शोषण करता रहा।

ब्लैकमेल और धर्मांतरण का दबाव

जिब्राइल ने न केवल युवती को बार-बार हवस का शिकार बनाया, बल्कि उस पर धर्म परिवर्तन का भी दबाव बनाने लगा। युवती ने बताया कि आरोपी कहता था, “तुझे रखैल बनाकर रखूंगा, तेरी शादी नहीं होने दूंगा।” साल 2020 में युवती के पिता की मौत हो गई और 2021 में उसकी मां और भाई इंदौर आ गए। लेकिन वह राजगढ़ में एक स्कूल में पढ़ाने लगी। बावजूद इसके, आरोपी ने उसे परेशान करना बंद नहीं किया।

इंदौर आकर भी नहीं मिला चैन

मार्च 2025 में युवती इंदौर शिफ्ट हो गई ताकि आरोपी से दूर रह सके, लेकिन जिब्राइल वहां भी पहुंच गया। 18 अप्रैल को वह उसके घर जा धमका और जबरदस्ती घर में घुसने लगा। विरोध करने पर हाथापाई की और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मिलने का दबाव बनाता रहा।

24 अप्रैल को आरोपी ने बांबे हॉस्पिटल के पास मिलने बुलाया, वहां से क्लासिक इन होटल ले गया और वहां मारपीट कर जबरदस्ती संबंध बनाए। इस दौरान उसने युवती को धमकी दी, “जैसे पहलगाम में हिंदुओं को मारा, वैसे तेरे पूरे परिवार को मार दूंगा।”

पुलिस में शिकायत, आरोपी गिरफ्तार

आखिरकार युवती ने साहस दिखाते हुए अपनी मां को पूरी सच्चाई बताई और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। लसूड़िया पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई की और विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल के सहयोग से राजगढ़ में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के परिजन भी पुलिस टीम का पीछा करते हुए इंदौर पहुंचे और थाने में हंगामा करने की कोशिश की, लेकिन बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्थिति संभाल ली।

पुलिस के अनुसार, आरोपी जिब्राइल चार बच्चों का पिता है। उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है।

In a shocking Love Jihad case from Indore, a Muslim man named Jibrail from Rajgarh posed as the brother of a Hindu girl and later raped her, blackmailed her with obscene videos, and threatened her family with murder similar to the Pahalgam killings. The girl, originally from Rajgarh, was repeatedly sexually assaulted and pressured to convert to Islam. After she moved to Indore to escape, the accused followed her and committed further crimes. This disturbing incident has led to an FIR and arrest, with Bajrang Dal and VHP actively supporting the victim. This case highlights the dangers of Love Jihad in Madhya Pradesh and the urgent need for community awareness and legal action.

spot_img
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[adinserter block="1"] [adinserter block="2"]
[adinserter name="Block 2"]
spot_imgspot_img

Share post:

New Delhi
haze
22 ° C
22.1 °
22 °
46%
1.5m/s
0%
Thu
25 °
Fri
26 °
Sat
27 °
Sun
27 °
Mon
28 °

Subscribe

spot_img
spot_imgspot_img

Popular

spot_img
[the_ad id="1183"] [the_ad id="1189"]

More like this
Related