Friday, May 17, 2024

Morning News Brief : आंदोलनकारी किसानों का आज ब्लैक डे; मैतेई को ST का दर्जा देने वाला निर्देश वापस; IPL 22 मार्च से, शमी नहीं खेलेंगे

- Advertisement -

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर किसान आंदोलन से जुड़ी रही, किसानों ने आज (शुक्रवार) देशभर में ब्लैक डे मनाने का आह्वान किया है। एक खबर मणिपुर हाईकोर्ट के फैसले से जुड़ी रही। हम आपको ये भी बताएंगे कि IPL-2024 का पहला मैच कहां और किन टीमों के बीच खेला जाएगा।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी में संत रविदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। काशी में 14,316 करोड़ रुपए के 36 प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
  2. भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट रांची में शुरू होगा। भारत 5 मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है।
  3. मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का पहला मैच​​​​​। मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. किसानों का आज ब्लैक डे, आंदोलन पर फैसला होगा, 26 फरवरी को ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे

चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते संयुक्त किसान मोर्चा के नेता बलबीर राजेवाल, राकेश टिकैत, दर्शनपाल और अन्य।

संयुक्त किसान मोर्चा ने शुक्रवार को देशभर में ब्लैक डे मनाने का ऐलान किया है। वहीं 26 फरवरी को ट्रैक्टर मार्च और 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में महापंचायत होगी। 21 फरवरी को किसानों और पुलिस में टकराव हुआ था। इसमें एक किसान की मौत हो गई, जिसके बाद दिल्ली कूच दो दिन के लिए टाल दिया गया। आज आंदोलन को लेकर फैसला होगा।

 

2. IPL-2024 के 21 मैचों का शेड्यूल जारी, 22 मार्च को CSK-RCB के बीच ओपनिंग मुकाबला

IPL 2024 Schedule Players List Update; Teams, Venues, and Fixtures | Indian  Premier League | IPL-2024 के 21 मैचों का शेड्यूल जारी: 22 मार्च को CSK-RCB  के बीच ओपनिंग मुकाबला, 17 दिन
इंडियन प्रीमियर लीग-2024 के 21 मैचों का शेड्यूल जारी किया गया है। पहले फेज में 22 मार्च से 7 अप्रैल तक का शेड्यूल घोषित हुआ है। दूसरे फेज का शेड्यूल लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद आएगा। पहला मुकाबला 22 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (​CSK ) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा। मोहम्मद शमी इस साल IPL और टी-20 वर्ल्ड कप नहीं खेल सकेंगे। वे एंकल इंजरी की सर्जरी कराने के लिए UK जाने वाले हैं।

 

 

3. मैतेई समुदाय को ST दर्जा देने वाला निर्देश वापस, हाईकोर्ट ने फैसले से विवादित पैरा हटाया

मैतेई समुदाय को अब ST का दर्जा नहीं, मणिपुर हाईकोर्ट ने फैसले से विवादित  पैरा हटाया
मणिपुर हाईकोर्ट ने 27 मार्च 2023 के अपने उस आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने का प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया था। हाईकोर्ट ने आदेश से एक पैराग्राफ हटाते हुए कहा कि यह सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक बेंच के रुख के खिलाफ था।

 

 

4. X बोला- सरकार ने कई अकाउंट-पोस्ट हटाने को कहा, सेंसरशिप से सहमत नहीं, पर आदेश मानेंगे

Elon Musk's X Claims Centre Orders To Withhold Accounts | X बोला- सरकारी  सेंसरशिप से सहमत नहीं, पर आदेश मानेंगे: दावा- सरकार ने कई अकाउंट-पोस्ट हटाने  को कहा; यह ...
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने अपने ग्लोबल गवर्नेंस अफेयर्स अकाउंट पर केंद्र सरकार के खिलाफ एक दावा किया है। इसके मुताबिक, सरकार ने उससे कुछ अकाउंट और पोस्ट हटाने के लिए कहा। X ने बताया कि हम इससे सहमत नहीं हैं, लेकिन आदेश का पालन करते हुए कार्रवाई कर रहे हैं। ये पोस्ट और अकाउंट सिर्फ भारत में नहीं दिखेंगे। वहीं इंडियन एक्सप्रेस ने दावा किया है कि इनमें से अधिकतर अकाउंट किसानों के चल रहे विरोध प्रदर्शन के समर्थन में ट्वीट कर रहे हैं।

 

 

5. कर्नाटक में मंदिरों पर टैक्स लगाने वाला बिल पास, भाजपा और संतों ने इस पर विरोध जताया

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार का कहना है कि राज्य में 40 से 50 हजार पुजारी हैं, टैक्स से मिले पैसे से सरकार उनकी मदद करना चाहती है।
कर्नाटक विधानसभा में ‘हिंदू धार्मिक संस्थान और धर्मार्थ बंदोबस्ती बिल 2024’ पास हुआ। इसके मुताबिक, अगर किसी मंदिर की आय 1 करोड़ रुपए है, तो उसे 10% और अगर आय 1 करोड़ से कम और 10 लाख से अधिक है तो उसे 5% टैक्स सरकार को देना होगा। भाजपा ने इस बिल का विरोध किया है। वहीं राज्य सरकार का कहना है कि यह प्रावधान 2003 से है। हमने केवल टैक्स स्लैब में एडजस्टमेंट किया है। संत समाज ने भी इस बिल का विरोध किया है।

 

6. छह मार्च को संदेशखाली जा सकते हैं PM, भाजपा ने पीड़ितों का वीडियो जारी किया

पश्चिम बंगाल जा सकते हैं पीएम मोदी, भाजपा नेता ने कहा- 'संदेशखाली की  प्रताड़ित महिलाएं मिलना चाहें तो पार्टी मुलाकात की व्यवस्था करेगी' - India  ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 मार्च को पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के संदेशखाली जा सकते हैं। वे यहां यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाओं से बात कर सकते हैं। यह जानकारी बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने दी है। उधर, भाजपा ने संदेशखाली में महिलाओं से यौन उत्पीड़न मामले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जारी किया। भाजपा ने कैप्शन में लिखा- संदेशखाली का ऐसा सच जो हमारी अंतरात्मा को झकझोर कर रख देगा। ममता बनर्जी इस सच को छिपाने की कोशिश कर रही हैं।

 

 

7. J&K के पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक के घर CBI रेड, कीरू हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में 300 करोड़ की रिश्वत का मामला

सत्यपाल मलिक 23 अगस्त 2018 से लेकर 30 अक्टूबर 2019 तक जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल थे। वे कई मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरते रहे हैं।

CBI ने J&K के पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक के घर पर छापा मारा। साथ ही दिल्ली में 29 अन्य जगहों पर भी रेड की है। ये कार्रवाई कीरू हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में करप्शन को लेकर की गई। इसी प्रोजेक्ट को लेकर 6 जुलाई 2022 में भी देशभर में 16 जगहों पर छापेमारी की गई थी।

- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging 1600 foot asteroid rushing towards earth nasa warns another 1500 foot giant also on way Best Drinks to reduce Belly Fat