Saturday, April 27, 2024

Morning News Brief: भाजपा की पांचवीं लिस्ट, मंडी से कंगना रनोट उम्मीदवार; संदेशखाली की पीड़ित को भी टिकट; आज देशभर में खेली जाएगी होली

- Advertisement -

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर लोकसभा चुनाव 2024 के लिए ‌BJP उम्मीदवारों के ऐलान से जुड़ी रही। भाजपा ने पांचवीं लिस्ट में 111 नाम घोषित किए। इसमें कंगना रनोट, अरुण गोविल जैसे सितारों को चुनावी मैदान में उतारा गया है। साथ ही भाजपा ने पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में एक पीड़ित को भी टिकट दिया।

 

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

 

1. विदेश मंत्री एस जयशंकर मलेशिया और फिलीपींस के दौरे पर रहेंगे। 23 मार्च को वह सिंगापुर पहुंचे थे।

 

2. IPL 2024 का छठा मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

 

अब कल की बड़ी खबरें…

1. भाजपा की पांचवीं लिस्ट में 111 नाम: मंडी से कंगना रनोट, मेरठ से अरुण गोविल, पुरी से संबित पात्रा को टिकट

भाजपा ने लोकसभा प्रत्याशियों की पांचवीं लिस्ट जारी कर दी है। 111 प्रत्याशियों की इस सूची में हिमाचल प्रदेश के मंडी से कंगना रनोट, UP के मेरठ से अरुण गोविल, पुरी से संबित पात्रा को टिकट दिया गया है। झारखंड के दुमका से सीता सोरेन, UP के गाजियाबाद से अतुल गर्ग, हरियाणा के कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल को प्रत्याशी बनाया गया है।

 

संदेशखाली की पीड़ित को भी टिकट: मेदिनीपुर से BJP उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने बताया, हमारी लड़ाई ममता बनर्जी के खिलाफ है। हम संदेशखाली के पीड़ितों के लिए लड़ेंगे। संदेशखाली की पीड़ितों में से एक को उम्मीदवार बनाया गया है।

 

वरुण का टिकट कटा, मां मेनका को मिला: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से वरुण गांधी का टिकट कट गया है। यहां से कांग्रेस से भाजपा में आए जितिन प्रसाद को उतारा गया है। वरुण की मां मेनका गांधी को सुल्तानपुर से टिकट दिया गया है। बदायूं से स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी की जगह दुर्विजय शाक्य को टिकट दिया गया है।

 

 

2. जेल से सरकारी कामकाज कर रहे केजरीवाल, गिरफ्तारी के खिलाफ 31 मार्च को I.N.D.I.A ब्लॉक की महारैल

दिल्ली शराब नीति केस में 21 मार्च को गिरफ्तार हुए दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल जेल से सरकार चला रहे हैं। उन्होंने अभी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया है। रविवार को उन्होंने जेल के अंदर से एक आदेश जारी किया।

 

जेल के अंदर से क्या आर्डर जारी किया: केजरीवाल ने 24 मार्च को जल मंत्रालय के नाम पहला सरकारी आदेश जारी किया। उन्होंने जल मंत्री आतिशी को निर्देश दिया कि दिल्ली में जहां पानी की कमी है, वहां टैंकरों का इंतजाम करें।

 

केजरीवाल का आदेश जारी करना कितना सही: वकील विनीत जिंदल ने केजरीवाल के ऑर्डर पर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लेटर लिखा। जिसमें लिखा है अगर कोई सरकारी आदमी रिमांड में है तो उसे बिना कोर्ट के ऑर्डर के बाहरी दुनिया के साथ बातचीत की इजाजत नहीं होती।

 

31 मार्च को सुबह 10 बजे I.N.D.I गुट की महारैली: केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर I.N.D.I गुट के नेताओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें AAP नेता गोपाल राय ने कहा कि केंद्र सरकार विधायकों की खरीद-फरोख्त कर, लोगों को डरा-धमकाकर पूरे विपक्ष को चुप करा रही है। 31 मार्च को 10 बजे रामलीला मैदान में हम महारैली करेंगे। पूरी दिल्ली से अपील है कि एकजुट हों।

 

 

3. असम CM ने बांग्लादेशी मुसलमानों के लिए शर्तें तय कीं: कहा- भारत में मान्यता चाहिए तो बच्चों को मदरसे न भेजें

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बंगाली भाषी प्रवासी मुसलमानों के लिए कुछ शर्तें रखी हैं। सरमा ने कहा- अगर उन्हें राज्य के खिलोनजिया में बसने की मान्यता चाहिए तो मुसलमानों को बाल विवाह और बहुविवाह जैसी प्रथाओं को छोड़ना होगा। बच्चों को मदरसों की जगह स्कूल भेजना होगा ताकि वे डॉक्टर-इंजीनियर बनें।

 

असम CM ने शर्तें क्यों रखीं: असम कैबिनेट ने 2022 में आधिकारिक तौर पर लगभग 40 लाख असमिया भाषी मुसलमानों को स्वदेशी असमिया मुसलमानों के रूप में मान्यता दी थी, जो उन्हें बांग्लादेशी मूल के प्रवासियों से अलग करते थे। जबकि असमिया भाषी स्वदेशी मुस्लिम कुल मुस्लिम आबादी का लगभग 37% हैं। बाकी 63% प्रवासी बंगाली भाषी मुस्लिम हैं।

 

 

4. IPL 2024: गुजरात ने मुंबई को 6 रन से हराया, राजस्थान की लखनऊ पर 20 रन से जीत

IPL-2024 में रविवार को दो मुकाबले खेले गए। पहला मैच राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच जयपुर में और दूसरा मैच गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच अहमदाबाद में खेला गया।

 

RR vs LSG: IPL 2024 के चौथे मुकाबले में संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपरजाइंट्स को 20 रन से हरा दिया। राजस्थान ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 193 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम 6 विकेट खोकर 173 रन ही बना सकी।

 

 

5. आज देशभर में होली खेली जाएगी: महाकाल में फूलों की होली हुई, अयोध्या में रामलला की पहली होली पर जुटे भक्त

रविवार को देशभर में होलिका दहन काे पर्व मनाया गया। आज रंगो से होली खेली जाएगी। उज्जैन में भस्म आरती के दौरान भक्तों ने महाकाल के साथ फूलों की होली खेली। वहीं अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद रामलला की ये पहली होली है। अलग-अलग राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए।

 

रामलला के लिए कचनार के फूलों से बनाया गया गुलाल: रामलला की एक तस्वीर भी सामने आई, जिसमें वे गुलाबी पोशाक पहने हुए दिखाई दिए और उनके गालों पर गुलाल लगा है। रामलला के लिए कचनार के फूलों से खास गुलाल बनाया गया है। इसे नेशनल बोटैनिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (CSIR-NBRI) ने बनाया है। यह स्किन फ्रेंडली गुलाल है।

- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging 1600 foot asteroid rushing towards earth nasa warns another 1500 foot giant also on way Best Drinks to reduce Belly Fat