Sunday, May 19, 2024

Morning News Brief : हिमाचल में कांग्रेस सरकार पर अब भी संकट; अय्यर-किशन BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर; तमिलनाडु सरकार के ऐड में चीन

- Advertisement -

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर हिमाचल प्रदेश में चल रहे सियासी उथल-पुथल की रही। यहां कांग्रेस सरकार पर अभी संकट कम होता नहीं दिख रहा है। एक खबर BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की रही, जिसमें 30 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. CBI ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को अवैध खनन मामले में पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया है। मामला हमीरपुर में 2012-2016 के बीच का है। अखिलेश इस मामले में बतौर गवाह पेश होंगे।
  2. विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में दिल्ली और बेंगलुरु के बीच मुकाबला होगा। यह मैच बेंगलुरु में खेला जाएगा।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. हिमाचल में कांग्रेस ऑब्जर्वर आज रिपोर्ट भेजेंगे, मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस्तीफा वापस लिया

कांग्रेस आलाकमान ने स्थिति को संभालने के लिए डीके शिवकुमार और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को ऑब्जर्वर बनाकर भेजा।

हिमाचल में कांग्रेस सरकार पर आया संकट कुछ समय के लिए टलता हुआ नजर आ रहा है। माना जा रहा है कि CM सुखविंदर सुक्खू से मुख्यमंत्री पद छिन सकता है। यह भी दावा किया जा रहा है कि प्रियंका गांधी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह से चर्चा की। जिसके बाद फैसला लिया गया कि हिमाचल में लोकसभा चुनाव तक सुक्खू CM बने रहेंगे।

 

2. आज भाजपा की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की मीटिंग, PM मोदी- अमित शाह भी शामिल होंगेLok Sabha Election BJP Candidate List 2024; Amit Shah PM Modi | BJP  केंद्रीय चुनाव कमेटी की दिल्ली में पहली बैठक आज: मोदी और शाह शामिल होंगे;  लोकसभा चुनाव के लिए 100-120

2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर आज दिल्ली में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की पहली बैठक होगी। इसमें 100 से 120 लोकसभा कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी हो सकती है। मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत सीनियर लीडर्स शामिल होंगे।

 

3. MP, बिहार-झारखंड में ओले-आंधी की आशंका, 1 से 2 मार्च को भी नहीं बदलेगा मौसम

Delhi Weather Update; IMD Rainfall Alert | MP Indore, Bihar, and Jharkhand  Forecast | MP, बिहार-झारखंड में आज भी बारिश का अलर्ट: 1-2 मार्च को भी ओले- आंधी की आशंका; पहाड़ों पर बर्फबारी

मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश, बिहार-झारखंड में ओले और आंधी की आशंका जताई है। मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत 46 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बिहार के पटना समेत 10 जिलों में बारिश हो सकती है। झारखंड के पलामू, गढ़वा समेत कई जिलों में भी बारिश का यलो अलर्ट है।

 

4. अय्यर-किशन BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर, सिराज, राहुल, गिल ग्रेड A में शामिलVirat Kohli Rohit Sharma; BCCI Central Contract 2024 Players List Update |  Jasprit Bumrah | अय्यर-किशन BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर: सिराज,  राहुल, गिल ग्रेड A में शामिल; रोहित ...

रणजी छोड़कर इंडियन प्रीमियर लीग-2024 की तैयारी कर रहे श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया है। नए कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक मोहम्मद सिराज, केएल राहुल और शुभमन गिल को ग्रेड A में प्रमोट किया गया है। जबकि ऋषभ पंत और अक्षर पटेल को डिमोट कर ग्रेड B में रखा गया है। वहीं यशस्वी जायसवाल को ग्रेड B में जगह मिली है।

 

5. रिलायंस-डिज्नी ने जॉइंट वेंचर एग्रीमेंट साइन किया, एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स की सबसे बड़ी कंपनी बनेगीReliance-Disney India ink pact to form entertainment juggernaut; Nita  Ambani chair merged entity | रिलायंस-डिज्नी ने जॉइंट वेंचर एग्रीमेंट साइन  किया: एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स की सबसे ...

रिलायंस इंडस्ट्रीज, वायाकॉम 18 और वॉल्ट डिजनी ने जॉइंट वेंचर के लिए एग्रीमेंट साइन किया है। इस डील के तहत वायाकॉम 18 को स्टार इंडिया में मर्ज कर दिया जाएगा। नीता अंबानी नई कंपनी की चेयरपर्सन होंगी। यह कंपनी भारत में एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट कंटेंट के लिए लीडिंग टीवी और डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म्स में से एक होगी। जिओ सिनेमा और हॉटस्टार भी एक साथ आ जाएंगे।

 

6. तमिलनाडु सरकार के ऐड में चीन का रॉकेट, मंत्री ने पब्लिश करवाया; मोदी बोले- DMK को भारत की तरक्की बर्दाश्त नहीं

DMK सरकार के इस विज्ञापन को लेकर विवाद हुआ है। जिस पर भाजपा ने राज्य सरकार पर चीन प्रेम का आरोप लगाया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु दौरे के दूसरे दिन कुलाशेखरपट्‌टीनम में ISRO के नए लॉन्च कॉम्प्लेक्स की नींव रखी। इस प्रोजेक्ट को लेकर राज्य की DMK सरकार में पशुपालन मंत्री अनिता राधाकृष्णन ने लोकल अखबारों में एक ऐड जारी किया। इ, विज्ञापन में चीन का झंडा लगा रॉकेट नजर आ रहा है। मोदी ने तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में रैली को संबोधित करते हुए कहा- DMK सरकार भारत की तरक्की बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। वे ISRO लॉन्च पैड का श्रेय लेने के लिए विज्ञापन में भी चीन का स्टिकर चिपका रहे हैं।

7. मणिपुर में ASP की किडनैपिंग के खिलाफ पुलिस का प्रदर्शन, कमांडोज ने हथियार डाले

मणिपुर पुलिस के कमांडोज ने हथियार डालकर ASP अमित मायेंगबाम की किडनैपिंग के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

मणिपुर में मंगलवार को किडनैप हुए एडिशनल एसपी (ASP) अमित मायेंगबाम को पुलिस और सुरक्षाबल ने छुड़ा लिया है। मैतेई संगठन अरामबाई तेंगगोल के कैडर के 200 लोगों ने उनके घर से अपहरण किया था। ASP को छुड़ाए जाने के बाद मणिपुर पुलिस कमांडोज ने अपने हथियार डालकर इस घटना के खिलाफ प्रदर्शन किया।

8. UK सांसद बोलीं- भारतीय एजेंट्स सिखों को निशाना बना रहे, दावा- हिट लिस्ट में कई ब्रिटिश-सिख

ब्रिटेन में विपक्ष की लेबर पार्टी की सांसद प्रीत कौर गिल ने संसद में सिखों के दमन का मुद्दा उठाया।

ब्रिटेन की सिख सांसद प्रीत कौर गिल ने आरोप लगाया है कि भारतीय एजेंट्स ब्रिटेन में रहने वाले सिखों को निशाना बना रहे हैं। गिल ने ब्रिटिश संसद के निचले सदन (हाउस ऑफ कॉमन्स) में इससे जुड़ा मुद्दा उठाया। उन्होंने दावा किया कि ब्रिटेन में रहने वाले सिख भारतीय एजेंट्स की हिट लिस्ट में हैं। गिल ने विदेशों में सिखों के खिलाफ कथित हत्या की साजिशों का जिक्र किया।

- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging 1600 foot asteroid rushing towards earth nasa warns another 1500 foot giant also on way Best Drinks to reduce Belly Fat