Saturday, April 27, 2024

Morning News Brief : कांग्रेस की छठी लिस्ट; 26 मई को IPL फाइनल; बेंगलुरु में 22 परिवारों ने पानी का दुरुपयोग किया तो लगा जुर्माना

- Advertisement -

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर IPL 2024 की रही, लीग ने सभी मुकाबलों का शेड्यूल जारी कर दिया है। एक खबर बेंगलुरु में पानी के दुरुपयोग से जुड़ी रही, सप्लाई बोर्ड ने 22 परिवारों पर 5-5 हजार का जुर्माना लगाया है।

 

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  • शिवसेना (UBT) के आगामी लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करेगी। इसमें 15 से 16 नाम हो सकते हैं।
  • IPL में चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला होगा। यह मैच चेन्नई में खेला जाएगा।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. कांग्रेस ने लोकसभा प्रत्याशियों की छठी लिस्ट जारी की; राजस्थान से 4, तमिलनाडु से एक नाम

कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पांच कैंडिडेट्स की छठी लिस्ट जारी की है। इसमें राजस्थान से चार और तमिलनाडु से एक प्रत्याशी है। कोटा से प्रहलाद गुंजल, अजमेर से रामचंद्र चौधरी, राजसमंद से सुदर्शन सिंह रावत, भीलवाड़ा से दामोदर गुर्जर को टिकट मिला है। तमिलनाडु के तिरुनलवेली से सी रॉबर्ट ब्रूस को प्रत्याशी बनाया गया है। कांग्रेस अब तक 190 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है।

 

 

2. महाकाल के गर्भगृह में आग, 14 लोग झुलसे, भस्म आरती के दौरान हादसा हुआ था

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार सुबह भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में आग लग गई। इसमें पुजारी समेत 14 लोग झुलस गए। 9 घायलों को इंदौर रेफर करना पड़ा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घायलों से इंदौर और उज्जैन में मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने CM से फोन पर चर्चा की। घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। हादसे के समय मंदिर में हजारों श्रद्धालु होली मना रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री के बेटे वैभव और बेटी आकांक्षा भी नंदी हॉल में मौजूद थे।

 

कैसे लगी आग: घायल सेवक ने बताया कि आरती कर रहे पुजारी पर पीछे से किसी ने गुलाल डाला। गुलाल दीपक पर गिरा। अनुमान है कि गुलाल में कोई केमिकल ऐसा था, जिससे आग भड़क गई। गर्भगृह में लगी चांदी की परत को रंग-गुलाल से बचाने के लिए फ्लैक्स लगाए गए थे। इसमें भी आग लग गई। कुछ लोगों ने फायर एक्सटिंग्विशर से आग पर काबू पर पाया। 6 साल पहले भी महाकाल मंदिर में होली पर इसी तरह की घटना हो चुकी है। तब एक पुजारी झुलस गए थे।

 

 

3. IPL में बेंगलुरु ने पंजाब को 4 विकेट से हराया, विराट ने 49 बॉल पर 77 रन की पारी खेली

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL-2024 के छठे मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) को 4 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन बनाए। कप्तान शिखर धवन ने 37 बॉल पर 45 रन की पारी खेली। जितेश शर्मा 27 और प्रभसिमरन सिंह ने 25 रन बनाए। बेंगलुरु ने 177 रन का टारगेट 20वें ओवर में 6 विकेट पर हासिल कर लिया। विराट कोहली ने 49 बॉल पर 77 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने IPL में 51वां अर्धशतक जमाया।

 

कोहली ने टी-20 में नया रिकॉर्ड बनाया: यह कोहली की टी-20 क्रिकेट में 100वीं 50+ की पारी है। वे ऐसा करने वाले पहले भारतीय बैटर बने। RCB और PBKS के बीच IPL इतिहास में अब तक 32 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इसमें RCB को 15 और पंजाब को 17 मैचों में जीत मिली है।

 

 

IPL-2024 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। सेकेंड फेज की शुरुआत 8 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच नाइट मैच से होगी। यह मुकाबला चेन्नई के चेपॉक मैदान पर खेला जाएगा। सीजन का फाइनल 26 मई को चेन्नई में ही होगा। 22 फरवरी को शुरुआती दो हफ्तों के लिए 21 मैचों का शेड्यूल जारी किया गया था। लोकसभा चुनाव की वजह से पूरा शेड्यूल नहीं आया था।

 

 

4. बेंगलुरु के 22 परिवारों पर पानी के दुरुपयोग का जुर्माना, पीने के पानी से कार वॉश किया था

बेंगलुरु वाटर सप्लाई बोर्ड ने पानी के दुरुपयोग करने वाले 22 परिवारों पर 5-5 हजार का जुर्माना लगाया है। वे पीने के पानी का इस्तेमाल कार वॉशिंग और गार्डनिंग में कर रहे थे। बोर्ड ने इन परिवारों से 3 दिन में कुल 1 लाख 10 हजार रुपए वसूले हैं। दरअसल, शहर के जल बोर्ड ने पीने लायक पानी का इस्तेमाल कार धोने, कपड़े धोने या पौधों में डालने पर 2 हफ्ते पहले प्रतिबंध लगाया था।

 

बेंगलुरु में 500 साल की सबसे बड़ी वाटर क्राइसिस: वाटर सप्लाई बोर्ड के मुताबिक, शहर में 10,995 बोरवेल हैं। इनमें से 37 सौ सूखने की कगार पर हैं और 1214 पूरी तरह सूख चुके हैं। कमजोर मानसून की वजह से कावेरी नदी का जलस्तर और बेंगलुरु शहर का ग्राउंड वाटर लेवल लगातार गिर रहा है। पानी की किल्लत के कारण बेंगलुरु में करीब 1.4 करोड़ लोगों में से एक वर्ग ‎‎वैकल्पिक समाधान तलाशने के लिए ‎‎मजबूर है।

 

 

5. दावा- मॉस्को हमले के आरोपियों को पूछताछ में टॉर्चर किया, जख्मी चेहरों के साथ व्हील चेयर पर कोर्ट पहुंचे

मॉस्को आतंकी हमले के चारों हमलावरों को मॉस्को की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में पेश किया गया। इनके चेहरे बुरी तरह से जख्मी थे। एक आरोपी व्हील चेयर पर कोर्ट पहुंचा। रूसी मीडिया के मुताबिक पूछताछ के दौरान उन्हें टॉर्चर किया गया था। सभी पर आतंकवाद के आरोपों के तहत कार्रवाई होगी। इस आरोप में उम्रकैद तक की सजा हो सकती है। चारों की पहचान ताजिकिस्तान के नागरिकों के तौर पर हुई है।

 

मॉस्को में 22 मार्च को क्रोकस सिटी हॉल पर हुए आतंकी हमले में 137 लोगों की मौत हो चुकी है। 182 लोग घायल बताए गए हैं, इनमें से 40 की हालत गंभीर है।

 

ISIS-K ने ली थी हमले की जिम्मेदारी: ISIS की खुरासान विंग यानी ISIS-K ने हमले की जिम्मेदारी ली है। ISIS-K का नाम उत्तरपूर्वी ईरान, दक्षिणी तुर्कमेनिस्तान और उत्तरी अफगानिस्तान में आने वाले क्षेत्र के नाम पर रखा गया है। यह संगठन सबसे पहले 2014 में पूर्वी अफगानिस्तान में एक्टिव हुआ। तब रूस के उग्रवादी समूहों के कई लड़ाके इसमें शामिल होने सीरिया पहुंच गए

- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging 1600 foot asteroid rushing towards earth nasa warns another 1500 foot giant also on way Best Drinks to reduce Belly Fat