Saturday, May 4, 2024

Morning News Brief : भारत आ रहे जहाज पर ड्रोन अटैक; गूंगा पहलवान भी लौटाएंगे पद्मश्री; रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा 1 मिनट 24 सेकेंड में पूरी होगी

- Advertisement -

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर हिंद महासागर में एक ऑयल शिप पर हुए ड्रोन अटैक की रही। एक खबर उस एथलीट की रही, जिसने पद्मश्री सम्मान लौटाने की बात कही है। हम आपको यह भी बताएंगे कि अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का तय मुहूर्त क्या है।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज का प्रमुख इवेंट, जिस पर रहेगी नजर…

  1. कोलकाता में 1 लाख लोग भगवद् गीता का सामूहिक पाठ करेंगे।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. भारत आ रहे जहाज पर हिंद महासागर में ड्रोन अटैक, इस पर 20 भारतीय क्रू मेंबर्स सवार हैं

ऑयल शिप की यह तस्वीर इंडियन कोस्ट गार्ड ने खींची है। शिप का नाम एमवी केम प्लूटो है।

ऑयल शिप की यह तस्वीर इंडियन कोस्ट गार्ड ने खींची है। शिप का नाम एमवी केम प्लूटो है।

सऊदी से भारत आ रहे एक ऑयल शिप पर ड्रोन अटैक हुआ। इंडियन नेवी के मुताबिक, इस जहाज पर 20 भारतीय क्रू मेंबर्स सवार हैं। ये इजराइली जहाज है, जो सऊदी अरब से कर्नाटक के मंगलुरु आ रहा था। ड्रोन अटैक में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन जहाज पर आग लग गई। हालांकि इस पर काबू पा लिया गया।

 

2. बजरंग के बाद अब गूंगा पहलवान लौटाएंगे पद्मश्री, कहा- देश के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी फैसला लें

तस्वीर साल 2021 की है। जिसमें पहलवान वीरेंद्र सिंह पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से पद्मश्री अवॉर्ड ले रहे हैं।

बजरंग पूनिया के बाद अब वीरेंद्र सिंह ने भी पद्मश्री अवॉर्ड लौटाने का ऐलान किया है। उन्हें 2021 में यह सम्मान मिला था। वीरेंद्र डेफलंपिक्स के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। उन्हें गूंगा पहलवान के नाम से भी जाना जाता है। वीरेंद्र ने सोशल मीडिया X पर सचिन तेंदुलकर और नीरज चोपड़ा को टैग करते हुए लिखा कि मुझे अपनी बहन साक्षी मलिक पर गर्व है। देश के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों से भी अनुरोध करूंगा कि वो भी अपना निर्णय लें।

 

3. रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा 1.24 मिनट में पूरी होगी, 20 जनवरी से तीन दिन बंद रहेंगे दर्शन

राम मंदिर गर्भगृह की फिनिशिंग पूरी हो चुकी है। रामलला के सिंहासन पर अब सोने की परत चढ़ाई जाएगी। 31 जनवरी तक गर्भगृह के ऊपर का फ्लोर भी बनकर तैयार हो जाएगा।

अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा महज 1 मिनट 24 सेकेंड में पूरी होगी। काशी के पंडितों ने यह मुहूर्त तय किया है। 22 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकेंड से मूल मुहूर्त होगा, जो 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकेंड तक चलेगा। यूपी पुलिस ने बताया कि मंदिर की सुरक्षा को देखते हुए 20 से 22 जनवरी तक आम लोगों के लिए भगवान राम के दर्शन बंद रहेंगे। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद 23 जनवरी से दर्शन की अनुमति रहेगी।

 

4. जम्मू के अखनूर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने एक आतंकी को ढेर किया
आर्मी ने जम्मू-कश्मीर के अखनूर में इंटरनेशनल बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। सेना ने बताया कि निगरानी कैमरे में चार आतंकियों को देखा गया था। इस दौरान सुरक्षाबलों ने उन पर फायरिंग की। बाद में तीन आतंकी एक शव को घसीटते हुए इंटरनेशनल बॉर्डर के पार ले जाते दिखे।

 

5. लोकसभा चुनाव से पहले कई राज्यों में कांग्रेस प्रभारी बदले, प्रियंका से UP की जिम्मेदारी वापस ली

कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कई राज्यों के प्रभारी बदल दिए हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा को यूपी कांग्रेस प्रभारी पद से हटा कर अविनाश पांडे को जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि प्रियंका महासचिव बनी रहेंगी। सचिन पायलट को छत्तीसगढ़, रमेश चेन्निथला को महाराष्ट्र, देवेंद्र यादव को पंजाब और रणदीप सुरजेवाला को कर्नाटक का प्रभार मिला है। असम के प्रभारी महासचिव जितेंद्र सिंह को मध्य प्रदेश और दीपक बाबरिया के पास दिल्ली और हरियाणा का अतिरिक्त प्रभार है।

- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging 1600 foot asteroid rushing towards earth nasa warns another 1500 foot giant also on way Best Drinks to reduce Belly Fat