Sunday, April 28, 2024

Morning News Brief: EC ने 6 गृहसचिव हटाए; मोदी बोले- I.N.D.I.A. नारी शक्ति के खिलाफ; सपा नेता आजम खान को 7 साल की सजा

- Advertisement -

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर 6 राज्यों के गृह सचिव को हटाने की रही। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के DGP और 6 राज्यों के गृह सचिव को हटा दिया। इसमें यूपी के गृह सचिव संजय प्रसाद को भी पद से हटाने के आदेश दिए हैं।

एक खबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तेलंगाना दौरे की रही, जहां उन्होंने राहुल गांधी के बयान पर निशाना साधा और विपक्षी गठबंधन को नारी शक्ति का विरोधी बताया। वहीं, सपा नेता आजम खान को फिर 7 साल की सजा हुई है।

 

 

कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  • वाराणसी ज्ञानवापी परिसर में बंद 8 तहखानों को खोलने की मांग वाली याचिका पर जिला सत्र न्यायालय में सुनवाई होगी
  • प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा शाम 5:00 बजे लोकभवन में मीडिया ओरिएंटेशन में अपनी बात रखेंगे
  • CAA के खिलाफ दाखिल 237 से ज्यादा याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।
  • दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की मीटिंग होगी। इसमें लोकसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र फाइनल करने और चुनावी रणनीति पर चर्चा होगी।

अब तक की बड़ी खबरें…

1. यूपी के पूर्व मंत्री आजम खान को 7 साल कैद, डूंगरपुर में सरकारी घरों को तोड़ा था

यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान को MP/MLA कोर्ट ने सोमवार को रामपुर के चर्चित डूंगरपुर मामले में 7 साल जेल की सजा सुनाई। साथ ही 5 लाख रुपए जुर्माना भी लगाया है। अन्य तीन दोषियों को 5 साल की सजा दी है, जबकि 2 लाख का जुर्माना लगाया है।

 

16 मार्च को कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा था। आजम खान कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंस से पेश हुए। कोर्ट ने पूर्व सीओ सिटी आले हसन खान, पूर्व पालिका अध्यक्ष अजहर अहमद खान और ठेकेदार बरकत अली को भी दोषी माना है। इनके अलावा, जिबरान खान, फरमान खान और ओमेंद्र चौहान को बरी कर दिया।

 

 

2. बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए NDA में सीट शेयरिंग, BJP-17, जदयू-16, चिराग को 5 सीट मिली

बिहार NDA में शामिल दलों के बीच सीट शेयरिंग पर सहमति बन गई है। राज्य की 40 लोकसभा सीटों में से 17 पर भाजपा, 16 पर जदयू, 5 पर चिराग पासवान की लोजपा (R) चुनाव लड़ेगी। जीतन राम मांझी की पार्टी हम और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को एक-एक सीट मिली है। चिराग के चाचा पशुपति पारस की पार्टी रालोजपा को एक भी सीट नहीं दी गई है।

 

सीट शेयरिंग में कटे 7 सांसदों के टिकटः इस बार लोकसभा की 7 सीटों शिवहर, हाजीपुर, गया, काराकाट, समस्तीपुर, नवादा, सीतामढ़ी से नए कैंडिडेट होंगे, क्योंकि यहां जिस पार्टी का सांसद है उस पार्टी को शेयरिंग में वह सीट नहीं मिली है। नवादा सीट भाजपा ने अपने पास रखी है, पहले यह सीट लोजपा के पास थी। वहीं, गया और काराकाट सीट जदयू से लेकर मांझी की पार्टी हिंदुस्तान आवाम मोर्चा और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा को दी गई है। इसी तरह से शिवहर सीट भाजपा के पास थी, जो इस बार जेडीयू को दी गई है।

 

 

3. निर्भया का केस लड़ने वाली वकील सीमा भाजपा में शामिल, बसपा सांसद संगीता आजाद हुईं भाजपाई

 

लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। आज यानी सोमवार को चुनाव आयोग ने यूपी के गृह सचिव संजय प्रसाद को पद से हटाने के आदेश दिए। संजय प्रसाद के पास कुल 3 तीन पद- प्रमुख सचिव गृह, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री; प्रमुख सचिव सूचना एवं जनसंपर्क हैं। फिलहाल, अब आम चुनाव में संजय प्रसाद चुनाव ड्यूटी में कार्यरत नहीं रहेंगे।

 

इसी बीच एक अन्य घटनाक्रम में दिल्ली की निर्भया का केस लड़ने वाली सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील सीमा कुशवाहा भाजपा में शामिल हो गईं। इसके साथ ही बसपा की लालगंज से सांसद संगीता आजाद ने भी भाजपा का दामन थाम लिया।

 

 

 

 

4. SC ने कहा-21 मार्च तक सारी जानकारी दे SBI, इलेक्टोरल बॉन्ड के नंबर भी बताएं

सुप्रीम कोर्ट ने SBI से इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़ी हर जानकारी 21 मार्च तक देने का आदेश दिया है। CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि SBI यूनीक बॉन्ड नंबर्स का खुलासा करें। अदालत ने बैंक के चेयरमैन से एक एफिडेविट जमा करने को भी कहा है, जिसमें यह लिखा होगा कि SBI ने कोई जानकारी नहीं छिपाई है। सुनवाई के दौरान CJI ने कहा कि हम इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़ी हर वो जानकारी चाहते हैं, जो आपके पास है।

 

बॉन्ड के यूनीक नंबर से क्या जानकारी मिलेगीः SBI ने अभी बॉन्ड्स के खरीददार और उन्हें कैश कराने वाली पार्टियों की डिटेल अलग-अलग दी है। आपस में मिलान न होने की वजह से ये साफ नहीं है कि किस कंपनी ने किस पार्टी को कितने रुपए के इलेक्टोरल बॉन्ड दिए हैं।

 

 

5. वेस्ट यूपी… 4 सीटों का फैसला मोदी-शाह की टेबल पर, ठाकुर-वैश्य और महिला होंगी एडजस्ट

 

वेस्ट यूपी की 4 अहम सीटों पर टिकटों का आखिरी फैसला मोदी-शाह के संकेत पर लिया जाएगा। ये सीट मुरादाबाद, मेरठ, सहारनपुर और गाजियाबाद हैं। इनमें दो सीट मुरादाबाद और सहारनपुर 2019 के चुनाव में भाजपा हार चुकी है।

 

वेस्ट यूपी में आने वाली 14 सीटों में 10 सीटों पर NDA की ओर से प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं। इनमें से 8 प्रत्याशी भाजपा से जबकि 2 कैंडिडेट एनडीए में शामिल रालोद की ओर से उतारे गए हैं। जातीय समीकरणों की बात करें तो वेस्ट यूपी में एनडीए के 10 प्रत्याशियों में से 7 OBC से हैं।

 

 

6. चुनाव आयोग ने 6 राज्यों के गृह सचिव हटाए, एक से ज्यादा पदों पर तैनात थे

 

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के DGP और 6 राज्यों के गृह सचिवों को हटा दिया है। इनमें गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के गृह सचिव शामिल हैं। जिन अफसरों को हटाया गया है, उनके पास संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्री कार्यालय में दोहरे प्रभार थे। राजीव कुमार की जगह विवेक सहाय को पश्चिम बंगाल का नया DGP बनाया गया है।

 

आयोग ने पहले ही निर्देश जारी किए थे: EC ने सभी राज्य सरकारों को चुनाव कार्य से जुड़े उन अधिकारियों का ट्रांसफर करने का निर्देश दिया था, जो 3 साल पूरे कर चुके हैं या अपने गृह जिले में तैनात हैं। हालांकि, महाराष्ट्र सरकार ने कुछ EC निर्देशों का पालन नहीं किया। जिसके बाद चुनाव आयोग ने बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) कमिश्नर के ट्रांसफर कर दिया।

 

 

 

7. मोदी बोले- I.N.D.I.A. ने नारी शक्ति का अपमान किया, राहुल ने लिखा- PM मेरी बातों का अर्थ बदल देते हैं

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु का दौरा किया। उन्होंने तेलंगाना की रैली में कहा, ‘मुंबई में I.N.D.I. अलायंस की रैली में उन्होंने अपना घोषणा पत्र जारी किया, जिसमें कहा गया है कि उनकी लड़ाई शक्ति के खिलाफ है। मेरे लिए तो हर मां-बेटी शक्ति का रूप है। मैं इनको शक्ति के रूप में पूजता हूं और इनकी रक्षा के लिए जान की बाजी लगा दूंगा।’ हालांकि मोदी के बयान के बाद राहुल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि, PM को मेरी बातें अच्छी नहीं लगती हैं, इसलिए वो उन्हें घुमाकर उनका अर्थ बदलने की कोशिश करते हैं।

 

राहुल ने कहा था- शक्ति के खिलाफ लड़ रहा हूं: 17 मार्च को राहुल की न्याय यात्रा का मुंबई के शिवाजी पार्क में समापन हुआ। I.N.D.I.A. की रैली में 15 दलों के नेता शामिल हुए। राहुल गांधी ने कहा, ‘हिंदू धर्म में शक्ति शब्द होता है। हम शक्ति से लड़ रहे हैं। अब सवाल उठता है कि वो शक्ति क्या है। जैसे किसी ने यहां कहा कि राजा की आत्मा EVM में है। ये सही है, राजा की आत्मा ईवीएम में है।

 

 

8. नारायण मूर्ति ने पोते को 15 लाख शेयर्स गिफ्ट किए, 4 महीने के हैं एकाग्र रोहन मूर्ति

 

इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति ने अपने 4 महीने के पोते एकाग्र रोहन मूर्ति को ₹240 करोड़ मूल्य के शेयर्स गिफ्ट किए हैं। मूर्ति ने पोते को कंपनी में 15 लाख शेयर्स दिए हैं, जो 0.04% हिस्सेदारी के बराबर है।

 

शेयर्स गिफ्ट करने के बाद इंफोसिस में नारायण मूर्ति की हिस्सेदारी अब 0.40% से 0.36% रह गई। कंपनी ने सोमवार को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में BSE को इस बात की जानकारी दी है। करीब चार महीने पहले 10 नवंबर को नारायण मूर्ति के बेटे रोहन मूर्ति और बहू अपर्णा कृष्णन माता-पिता बने थे। तब नारायण मूर्ति ने पोते का नाम एकाग्र रखा।

 

 

 

9. PAK फौज की अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, तालिबान बोला- बच्चों और महिलाओं समेत 8 की मौत

 

तालिबान ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान ने 17 और 18 मार्च की दरमियानी रात उसके दो इलाकों पर एयरस्ट्राइक की। इसमें बच्चों और महिलाओं समेत 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं पाकिस्तान ने बयान जारी कर बताया कि इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर कार्रवाई की गई। इसमें एक आतंकी कमांडर समेत 8 लोग मारे गए। हालांकि पाकिस्तान ने अपने बयान में अफगानिस्तान का जिक्र नहीं किया है।

 

जरदारी ने दी थी बदला लेने की धमकी 16 मार्च को पाकिस्तान के नॉर्थ वजीरिस्तान इलाके में आतंकी हमला हुआ था। इसमें दो फौजी अफसर मारे गए थे। प्रेसिडेंट आसिफ अली जरदारी ने कहा था, ‘शहीदों के खून का बदला लिया जाएगा। अगर सीमा पार से देश पर हमला होता है तो हम माकूल जवाब देंगे।’

- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging 1600 foot asteroid rushing towards earth nasa warns another 1500 foot giant also on way Best Drinks to reduce Belly Fat