Sunday, May 19, 2024

Morning News Brief : राहुल को चुनाव आयोग की सलाह; CBI को शाहजहां की कस्टडी मिली; PM संदेशखाली की 5 पीड़ित महिलाओं से मिले

- Advertisement -

नमस्कार,

कल की बड़ी खबरें पश्चिम बंगाल से रही। हाईकोर्ट के दूसरे आदेश के बाद बंगाल पुलिस ने शाहजहां शेख को CBI कस्टडी में सौंपा। वहीं PM मोदी ने कोलकाता में देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो का उद्घाटन किया। उन्होंने संदेशखाली की 5 पीड़ित महिलाओं से भी मुलाकात की।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर जाएंगे। श्रीनगर में विकसित भारत विकसित जम्मू-कश्मीर प्रोग्राम में हिस्सा लेंगे और कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। 2019 में आर्टिकल 370 हटने के बाद मोदी का यह पहला कश्मीर दौरा है।
  2. दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक होगी। लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम फाइनल होंगे।
  3. भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैच की सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला धर्मशाला में शुरू होगा। भारत 3-1 की बढ़त के साथ सीरीज पर कब्जा कर चुका है।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. CBI को शाहजहां शेख की कस्टडी मिली, PM संदेशखाली की 5 पीड़ित महिलाओं से मिले

शाहजहां शेख की कस्टडी में लेकर जाती CBI की टीम।

कलकत्ता हाईकोर्ट के पहले आदेश के 26 घंटे बाद बंगाल पुलिस ने शाहजहां शेख को CBI के हवाले कर दिया। ED की टीम पर हमले के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया था। हाईकोर्ट ने मामले की जांच CBI को सौंपी है। शाहजहां पर संदेशखाली की कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है। इनमें से 5 महिलाओं ने बारासात में PM मोदी से मुलाकात की। मोदी यहां एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे।

 

2. देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो कोलकाता में शुरू, PM मोदी ने किया इनॉगरेशन

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल में 15,400 करोड़ रुपए के कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। वे अंडरवाटर मेट्रो में बच्चों के साथ बैठे और उनसे बातचीत की।

PM मोदी ने कोलकाता में देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो का इनॉगरेशन किया। इसे हुगली नदी के नीचे बनाया गया है। यह मेट्रो हावड़ा मैदान से एस्प्लेनेड सेक्शन के बीच में चलेगी। इसके लिए हुगली नदी के तल से 13 मीटर नीचे ट्रैक बनाया गया है। मेट्रो टनल की लंबाई करीब 520 मीटर और ऊंचाई 6 मीटर है। मोदी ने मेट्रो का उद्घाटन करने के बाद स्कूली बच्चों के साथ इसमें सफर भी किया।

 

3. लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र तैयार, 30 लाख सरकारी नौकरी, MSP कानून का वादा

Congress Manifesto | Lok Sabha 2024 Election Congress Manifesto Details Update | 2024 चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र तैयार: 30 लाख सरकारी नौकरी, MSP कानून, जाति जनगणना; सच्चर ...
2024 लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र तैयार कर लिया है। इसे CWC यानी कांग्रेस वर्किंग कमेटी से पास होने के बाद जारी किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, मेनिफेस्टो में रोजगार, महंगाई से राहत और सामाजिक न्याय पर फोकस रखा गया है। MSP कानून, 30 लाख सरकारी नौकरी, महिलाओं के लिए 6 हजार रुपए महीना और केंद्र की नौकरियों में 33% महिला आरक्षण का भी जिक्र है।

 

 

 

4. राहुल गांधी को चुनाव आयोग की सलाह, कहा- जनता के बीच सोच-समझकर बोलें

Rahul Gandhi Vs Narendra Modi Panauti Controversy | Election Commission | राहुल गांधी को चुनाव आयोग की सलाह: कहा- जनता के बीच सोच-समझकर बोलें; कांग्रेस नेता ने PM को पनौती ...
चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बयान देते समय और ज्यादा सतर्क रहने को कहा है। दरअसल, नवंबर 2023 में राहुल ने एक चुनावी सभा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के लिए पनौती और जेबकतरे जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था। राहुल ने राजस्थान के बाड़मेर में और उदयपुर में चुनावी सभा में कहा था- ‘PM मतलब-पनौती मोदी।’ अच्छा खासा लड़के वर्ल्ड कप जीत रहे थे, यह अलग बात है हरवा दिया।

 

 

 

5. MP के गुना में ट्रेनी विमान क्रैश, पायलट घायल, नीमच से भरी थी उड़ान

गुना में इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान ट्रेनी विमान पेड़ से टकराकर क्रैश हो गया। घायल ट्रेनी पायलट को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मध्यप्रदेश के गुना में एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। इसमें एयरक्राफ्ट उड़ा रही ट्रेनी पायलट घायल हो गई। इंजन में खराबी आने के बाद ट्रेनी पायलट ने गुना एरोड्रम पर लैंडिंग की परमिशन मांगी। इस बीच रनवे पर उतरते समय विमान पेड़ से टकरा गया और तालाब किनारे झाड़ियों में जा गिरा।

 

 

6. निक्की अमेरिकी राष्ट्रपति उम्मीदवार की दावेदारी छोड़ेंगी, ट्रम्प ने 14 राज्यों में हराया था

New twist US Presidential elections Nikki Haley out race Trump claim strong | अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में नया मोड़, रेस से बाहर हुई निक्की हेली, ट्रंप की दावेदारी मजबूत!
अमेरिका में राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने के लिए रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी के चुनाव चल रहे हैं। रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से ट्रम्प ने 14 सीटों पर जीत हासिल की। उन्होंने भारतवंशी कैंडिडेट निक्की हेली को हराया। हेली सिर्फ 1 सीट पर जीत हासिल सकीं। हार के बाद के बाद निक्की हेली ने राष्ट्रपति उम्मीदवार की दावेदारी से नाम वापस लेने का फैसला किया है।

 

 

7. यूक्रेन जंग में हैदराबाद के युवक की मौत, धोखे से रूसी सेना में भर्ती करवाया गया

तस्वीर यूक्रेन जंग में मारे गए 30 साल के भारतीय नागरिक मोहम्मद असफान की है।

रूस-यूक्रेन जंग में हैदराबाद के एक युवक मोहम्मद असफान की मौत हो गई है। वह रूसी सेना में सहायक के तौर पर काम कर रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, असफान के परिजनों ने AIMIM नेता और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी से उसे भारत लाने के लिए मदद मांगी थी।

- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging 1600 foot asteroid rushing towards earth nasa warns another 1500 foot giant also on way Best Drinks to reduce Belly Fat