Friday, May 17, 2024

Morning News Brief : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए अब चुनाव जरूरी नहीं; भारत की टेस्ट में सबसे बड़ी जीत; आचार्य विद्यासागर महाराज ने समाधि ली

- Advertisement -

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन से जुड़ी रही। एक खबर भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे टेस्ट की रही, जिसमें टीम इंडिया ने इंग्लैंड को रिकॉर्ड 434 रन से हरा दिया।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के संभल में कल्कि धाम की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद लखनऊ में 10 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।
  2. अजित गुट को असली NCP के तौर पर मान्यता देने के चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ शरद पवार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. केंद्र का किसानों को 3 फसलों पर MSP का प्रस्ताव; किसान बोले- 2 दिन विचार करेंगे

किसान-आंदोलन के छठे दिन चंडीगढ़ में केंद्र-किसानों की चौथी दौर की मीटिंग रविवार देर रात खत्म हुई। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मीटिंग के बाद कहा कि हमारी चर्चा सकारात्मक रही। हमने किसानों को दाल, कपास और मक्का पर 5 साल के लिए MSP पर खरीदने का प्रपोजल दिया है। इस पर किसानों ने कहा कि वे आज (19 फरवरी को) इस पर चर्चा करके बताएंगे।

किसानों का क्या कहना है: मीटिंग के बाद पंजाब किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के जनरल सेक्रेटरी सरवण सिंह पंधेर ने कहा- ‘सरकार के प्रपोजल पर चर्चा करेंगे। हम आज सुबह या शाम या फिर कल तक इस पर फैसला ले लेंगे। मंत्री ने कहा कि वे दिल्ली में बातचीत करके हमारी अन्य मांगों को लेकर भी चर्चा करेंगे।’

 

2. सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले चंडीगढ़ मेयर का इस्तीफा; AAP के 3 पार्षद भाजपा में शामिल

चंडीगढ़ में भाजपा के मेयर बने मनोज सोनकर ने रविवार (18 फरवरी) देर रात अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। चंडीगढ़ भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अरुण सूद ने मेयर के इस्तीफे की पुष्टि की है। आज (सोमवार को) चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी होनी है।

इसके अलावा आम आदमी पार्टी (AAP) के 3 पार्षदों ने भी रविवार रात दिल्ली पहुंचकर भाजपा ज्वॉइन कर ली है। पूनम देवी, नेहा मुसावत और गुरचरणजीत सिंह काला को पार्टी के जनरल सेक्रेटरी विनोद तावड़े ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। अब सोमवार की सुनवाई के बाद अगर सुप्रीम कोर्ट दोबारा मेयर चुनाव करवाने का आदेश देती है, तो BJP की जीत लगभग तय होगी।

 

3. भाजपा अध्यक्ष के लिए अब चुनाव जरूरी नहीं, पद खाली होने पर पार्लियामेंट्री बोर्ड नियुक्ति कर सकेगा

दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भाजपा अधिवेशन में सीनियर लीडर्स ने PM मोदी का माला पहनाकर स्वागत किया।

भाजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने के लिए अब चुनाव जरूरी नहीं होगा। दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर प्रस्ताव पास हुआ। इसके मुताबिक पद खाली होने पर पार्लियामेंट्री बोर्ड अध्यक्ष की नियुक्ति कर सकेगा। इसके साथ ही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ाने पर मुहर भी लगी। अधिवेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 64 मिनट की स्पीच दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश को बांटने में लगी है।

अध्यक्ष पद के लिए अब तक चुनाव नहीं हुए: भाजपा के इतिहास में आज तक अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की नौबत नहीं आई है। इसी को BJP आंतरिक लोकतंत्र कहती है। यानी किसी एक नाम पर आम सहमति बन जाती है और उसे अध्यक्ष चुन लिया जाता है।

 

4. जैन मुनि विद्यासागर महाराज ने समाधि ली, छत्तीसगढ़-MP में आधे दिन का राजकीय शोक

जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज ने ली समाधि, डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी में हुआ अंतिम संस्‍कार, छत्‍तीसगढ़ में राजकीय शोक घोषित - Acharya Vidyasagar ...

दिगंबर मुनि परंपरा के आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ने शनिवार देर रात शरीर त्याग दिया। उन्होंने छत्तीसगढ़ के चन्द्रगिरि तीर्थ में आचार्य पद का त्याग करने के साथ 3 दिन का उपवास और मौन धारण किया था। पूजन के बाद उनका अंतिम संस्कार हुआ। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकार ने आधे दिन का राजकीय शोक घोषित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आचार्य विद्यासागर को श्रद्धांजलि दी।
5. भारत की टेस्ट इतिहास में सबसे बड़ी जीत; यशस्वी का दोहरा शतक, जडेजा प्लेयर ऑफ द मैच
Meta Title: टीम इंडिया का इतिहासिक जीत: इंग्लैंड 434 रनों से हारा, सीरीज 2-1 से आगे
भारत ने 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड को रिकॉर्ड 434 रन से हरा दिया। रनों के लिहाज से यह भारत की सबसे बड़ी जीत है। राजकोट में भारत ने 196/2 के स्कोर से चौथे दिन खेलना शुरू किया और 403/4 के स्कोर पर पारी घोषित की। इंग्लैंड को 557 रन का टारगेट मिला। यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक लगाया। वहीं रवींद्र जडेजा प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने पहली पारी में शतक लगाया और मैच में कुल 7 विकेट लिए।
6. जयशंकर बोले- रूस से तेल खरीदना जारी रखेगा भारत, हम स्मार्ट हैं, इसके लिए हमारी तारीफ होJaishankar on India's Purchase of Russian Oil You Should Be Admiring Me | रूसी तेल खरीद पर जयशंकर बोले- भारत स्मार्ट है: जर्मनी में कहा- इसके लिए हमारी तारीफ हो; पास बैठे
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि भारत रूस से तेल खरीदता रहेगा और पश्चिमी देशों के दबाव में कोई फैसला नहीं लेगा। जयशंकर ने जर्मनी की म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारत के पास तेल के कई सोर्स हैं और रूस उनमें से एक है। भारत स्मार्ट है, हमारे पास कई विकल्प हैं, आपको हमारी तारीफ करनी चाहिए। जयशंकर की हाजिर जवाबी सुनकर बगल में बैठे अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन भी मुस्कुराते रहे।
- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging 1600 foot asteroid rushing towards earth nasa warns another 1500 foot giant also on way Best Drinks to reduce Belly Fat