Saturday, May 4, 2024

Morning News Brief : सरकार ने कुश्ती संघ को सस्पेंड किया; MP में आज मंत्रिमंडल विस्तार; विमेंस टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया पर भारत की पहली जीत

- Advertisement -

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर भारतीय कुश्ती संघ (WFI) से जुड़ी रही, खेल मंत्रालय ने फेडरेशन का अध्यक्ष चुने जाने के तीसरे दिन ही इसे भंग कर दिया। एक खबर मध्यप्रदेश की रही, आज यहां पहला मंत्रिमंडल शपथ लेगा।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. राजस्थान में आज पहले मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। करीब 15 विधायक कैबिनेट में शामिल किए जा सकते हैं।
  2. आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे आज जम्मू दौरे पर जा सकते हैं। यहां आतंकी हमलों के बीच सुरक्षा इंतजाम का जायजा ले सकते हैं।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ को सस्पेंड किया, बृजभूषण बोले- मेरा फेडरेशन से कोई लेना-देना नहींबृजभूषण शरण सिंह ने नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। यहां उन्होंने नई रेसलिंग फेडरेशन को लेकर अपना पक्ष रखा।

खेल मंत्रालय ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) की नई बॉडी को सस्पेंड कर दिया। मिनिस्ट्री ने इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) से रेसलिंग फेडरेशन के मैनेजमेंट के लिए एडहॉक कमेटी बनाने को कहा है। बृजभूषण ने कुश्ती संघ को भंग किए जाने पर ऐतराज जताया। उन्होंने कहा- नई फेडरेशन से मेरा कोई लेना-देना नहीं है।

2. मध्यप्रदेश में आज मंत्रिमंडल का विस्तार, दिल्ली में मंथन के बाद नाम तय हुएमध्य प्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने उनके आवास पहुंचे।

मध्य प्रदेश में आज मंत्रिमंडल का पहला विस्तार होगा। भाजपा सूत्रों के मुताबिक, दोपहर साढ़े 3 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। माना जा रहा है कि शपथ ग्रहण राजभवन में हो सकता है। मंत्रिमंडल पर फैसले के लिए CM मोहन यादव ने 7 दिन के अंदर तीन बार दिल्ली दौरा किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की।

 

3. J&K में रिटायर्ड SSP की गोली मारकर हत्या, आतंकियों ने नमाज पढ़ते वक्त फायरिंग कीTerroris Attack in Jammu Kashmir Baramulla| Retired SSP Shot Dead |  जम्मू-कश्मीर में रिटायर्ड SSP की गोली मारकर हत्या: आतंकियों ने बारामूला में नमाज  पढ़ने के दौरान ...

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकियों ने रिटायर्ड SSP की गोली मारकर हत्या कर दी। वे एक मस्जिद में सुबह की नमाज पढ़ रहे थे। उसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग कर दी। अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। रिटायर्ड SSP के भाई ने बताया कि उन्हें 4 गोलियां लगी थी।

 

4. विमेंस क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया पर भारत की पहली टेस्ट जीत, 8 विकेट से हरायामैच जीतने के बाद टीम ने चीयर अप किया। वहीं, जेमिमा रोड्रिग्स ने खास अंदाज में सेल्फी ली।

भारतीय विमेंस टीम ने ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट मैच में 8 विकेट से हरा दिया। विमेंस टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत की ऑस्ट्रेलिया पर यह पहली जीत है। मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ। 4 दिवसीय टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 219 रन बनाए। भारत ने अपनी पहली पारी में 406 रन बनाकर 187 रन की बढ़त बनाई। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम 261 पर ऑलआउट हो गई और भारत को 75 रन का टारगेट मिला। जिसे टीम इंडिया ने 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
5. अमेरिका का दावा- भारत आ रहे शिप पर ईरानी ड्रोन हमला हुआ, लाल सागर में दूसरे जहाज पर भी हमलाIndia Cargo Ship Attack Update; Iran Drone (Indian Ocean) | Porbandar Coast  | भारत आ रहे जहाज पर हमला ईरानी ड्रोन से हुआ: अमेरिका का दावा; लाल सागर में  25 भारतीय क्रू
अमेरिकी रक्षा विभाग ने दावा किया है कि हिंद महासागर में भारत आ रहे मालवाहक जहाज पर हमला ईरानी ड्रोन से किया गया था। हालांकि ईरान ने आरोपों का खंडन किया है। यहां के डिप्टी फॉरेन मिनिस्टर अली बघेरी ने कहा कि हूती विद्रोहियों के पास अपने खुद के हथियार हैं, वो खुद अपने फैसले लेते हैं। उधर, लाल सागर में शनिवार को एक ऑयल टैंकर M/V साईंबाबा पर ड्रोन से हमला हुआ। इस पर 25 भारतीय क्रू मेंबर सवार थे। हालांकि सभी लोग सुरक्षित हैं।
- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging 1600 foot asteroid rushing towards earth nasa warns another 1500 foot giant also on way Best Drinks to reduce Belly Fat