Sunday, May 5, 2024

Morning News Brief : प्राण प्रतिष्ठा पर रोक के लिए याचिका; पेट्रोल-डीजल 10 रुपए तक सस्ता हो सकता है; पाकिस्तान-ईरान के बीच टकराव बढ़ा

- Advertisement -

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर अयोध्या के राम मंदिर की रही, यहां रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर रोक लगाने के लिए याचिका दाखिल की गई है। एक खबर पेट्रोल-डीजल से जुड़ी रही, इनके दाम 10 रुपए तक सस्ते हो सकते हैं।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ मानहानि केस में दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। यह याचिका उनके पूर्व बिजनेस पार्टनर्स की ओर से लगाई गई है।
  2. संसद सुरक्षा चूक मामले के आरोपियों की जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। दिल्ली पुलिस ने इसका विरोध किया है।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. प्राण प्रतिष्ठा पर रोक के लिए हाईकोर्ट में याचिका; रामलला की चांदी की मूर्ति को भ्रमण कराया गया

राम मंदिर के गर्भगृह में पूजन शुरू हो गया। यहीं पर रामलला की मूर्ति स्थापित की जाएगी।

रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर रोक लगाने की मांग को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है। इसमें कहा गया है कि भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में लाभ उठाने के लिए समारोह का आयोजन करा रही है। याचिका में शंकराचार्यों की आपत्ति का भी हवाला दिया गया है। वहीं प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के दूसरे दिन रामलला की चांदी की मूर्ति को मंदिर परिसर का भ्रमण कराया गया।

 

2. पेट्रोल-डीजल ₹10 सस्ता हो सकता है, 1 साल में क्रूड ऑयल के दाम 12% तक गिरे

इतना सस्ता हो गया कच्चा तेल, क्या नए साल में घटेंगे Petrol-Diesel के दाम?  जानें क्या है गणित - Crude Oil price below 80 dollars know how it affects  the rate of
कच्चे तेल के दामों में गिरावट होने के बाद अब पेट्रोल-डीजल के दाम 10 रुपए तक घट सकते हैं। यह कटौती अगले महीने से लागू हो सकती है। दरअसल, एक साल में क्रूड ऑयल की कीमत में 12% की गिरावट आ चुकी है, लेकिन तेल कंपनियों ने इस दौरान दाम नहीं घटाए। आखिरी बार अप्रैल 2022 में पेट्रोल-डीजल के दाम घटाए गए थे।

 

 

3. भारत ने टी-20 सीरीज में अफगानिस्तान को 3-0 से हराया, दूसरे सुपर ओवर में जीता आखिरी मैच

कप्तान रोहित शर्मा ने 69 बॉल पर 121 रन की शतकीय पारी खेली। रिंकू सिंह ने 39 बॉल पर 69 रन बनाए।

भारत ने 3 मैचों की टी-20 सीरीज में अफगानिस्तान को 3-0 से हरा दिया। बेंगलुरु में खेले गए तीसरे मुकाबले में भारत ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 212 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान ने भी 20 ओवर में 6 विकेट पर 212 रन बना लिए। इसके बाद सुपर ओवर हुआ, जो बराबरी पर खत्म हुआ। दूसरे सुपर ओवर में भारत ने अफगानिस्तान को 11 रन का टारगेट दिया, लेकिन अफगानी टीम ने एक रन बनाने में दो विकेट गंवा दिए। इस तरह भारत ने रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल कर ली।

 

4. जगन्नाथ मंदिर हेरिटेज कॉरिडोर का उद्घाटन, 800 करोड़ रुपए में बना गलियाराPuri Heritage Corridor | Jagannath Puri Heritage Corridor Project  Inauguration Photos Update | जगन्नाथ मंदिर हेरिटेज कॉरिडोर का उद्घाटन हुआ:  सूर्य पूजा-हवन के साथ अनुष्ठान किया गया ...

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ओडिशा के पुरी जगन्नाथ मंदिर हेरिटेज कॉरिडोर (श्रीमंदिर परियोजना) का उद्घाटन किया। 800 करोड़ रुपए में बने प्रोजेक्ट के तहत मंदिर से लगी बाहरी दीवार (मेघनाद पचेरी) के चारों तरफ 75 मीटर चौड़ा गलियारा बनाया गया है। मंदिर के चारों ओर 2 किलोमीटर में श्रीमंदिर परिक्रमा पथ का निर्माण किया गया है। यहां से श्रद्धालु मंदिर का सीधे दर्शन कर सकेंगे।

 

5. भारतीय सेना दुनिया में चौथी सबसे ताकतवर; अमेरिका, रूस और चीन रैंकिंग में टॉप पर

दुनिया में सबसे ताकतवर सेना अमेरिका के पास, जानें भारत की रैंकिंग - India  TV Hindi

दुनियाभर की मिलिट्री पावर से जुड़ा डेटा रखने वाली वेबसाइट ग्लोबल फायरपावर ने दुनिया की ताकतवर सेनाओं की लिस्ट जारी की है। इसके मुताबिक, सैन्य क्षमता के मामले में अमेरिका सबसे शक्तिशाली देश है। रूस दूसरे, चीन तीसरे और भारत चौथे नंबर पर है। पाकिस्तान 9वें नंबर पर है।

6. फ्लाइट के टॉयलेट में फंसा रहा पैसेंजर, एयर-होस्टेस ने दरवाजे के नीचे से पर्ची भेजी

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि ये वही नोट है तो एयर होस्टेस ने पैसेंजर को लिखा था।
मुंबई से बेंगलुरु जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में एक पैसेंजर पूरे सफर के दौरान टॉयलेट में फंसा रहा। घटना 16 जनवरी की है। टॉयलेट के गेट का लॉक खराब हो गया और पैसेंजर करीब 100 मिनट तक फंसा रहा। लैंडिंग से पहले एयर होस्टेस ने एक पर्ची गेट के नीचे से पैसेंजर को भेजी। उसने लिखा कि आप घबराइए मत। हम कुछ ही मिनटों में लैंड करने वाले हैं। लैंडिंग के समय कमोड पर बैठ जाइए। आपको बाहर निकाल लिया जाएगा।
7.पाकिस्तान ने ईरान के ऐम्बैस्डर को निकाला, दोनों देशों में मिलिट्री टकराव का खतरा बढ़ा
पाकिस्तान का एयर स्ट्राइक पर कड़ा रुख, ईरान के राजदूत को देश से निकाला,  अपने एम्बेस्डर को वापिस बुलाया | pakistan expelled ian's ambassador from  the country ​
पाकिस्तान ने ईरान के ऐंबैस्डर को देश छोड़ने का फरमान जारी किया है। इसके अलावा ईरान की राजधानी तेहरान में मौजूद अपने राजदूत को भी बुलाया है। ईरान ने 16 जनवरी को पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकी संगठन ‘जैश अल अदल’ के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी। इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव है। ईरान ने बॉर्डर पर फौज की तैनाती बढ़ा दी है। माना जा रहा है कि पाकिस्तान की फौज ईरान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई कर सकती है।
- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging 1600 foot asteroid rushing towards earth nasa warns another 1500 foot giant also on way Best Drinks to reduce Belly Fat