Sunday, May 19, 2024

Morning News Brief : हिमाचल में सुक्खू CM बने रहेंगे; TMC नेता शाहजहां गिरफ्तार; व्हील चेयर न देने पर एअर इंडिया पर 30 लाख जुर्माना

- Advertisement -

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर हिमाचल प्रदेश में 2 दिन चली सियासी उथल-पुथल की रही, जहां कांग्रेस ने CM बदले जाने की अटकलों पर विराम लगा दिया। एक खबर पश्चिम बंगाल के संदेशखाली से जुड़ी रही, जहां 55 दिन से फरार TMC नेता शाहजहां शेख को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के सिंदरी में केमिकल फर्टिलाइजर प्लांट का उद्घाटन करेंगे। यह देश का सबसे बड़ा प्लांट है। इसकी स्थापना 1951 में हुई थी, लेकिन लगातार घाटे के कारण 2002 में इसे बंद करना पड़ा था।
  2. मोदी दो दिन के दौरे पर पश्चिम बंगाल भी जाएंगे। पहले दिन हुगली में जनसभा करेंगे। यहां 7,200 करोड़ रुपए के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
  3. विमेंस प्रीमियर लीग में यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स के बीच मुकाबला होगा।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. हिमाचल में सुक्खू मुख्यमंत्री बने रहेंगे, कांग्रेस बोली- सभी मतभेद दूर किए, ऑपरेशन लोटस फेलडीके शिवकुमार और भूपेंद्र हुड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। CM सुखविंदर सुक्खू भी मौजूद रहे।

हिमाचल प्रदेश में सरकार पर चल रहे संकट के बीच कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार, हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा और हिमाचल CM सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल थे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी और विधायकों के बीच सारे मतभेद सुलझा लिए गए हैं। सुक्खू राज्य के CM बने रहेंगे। ऑपरेशन लोटस फेल हो गया है। उधर, स्पीकर ने राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग करने वाले 6 कांग्रेस विधायकों को अयोग्य घोषित किया है।

 

2. धर्मशाला टेस्ट में बुमराह की वापसी, इंजरी की वजह से केएल राहुल नहीं खेलेंगे

KL Rahul Jasprit Bumrah; India Vs England 5th Test Playing 11 Update |  Washington Sundar | धर्मशाला टेस्ट में बुमराह वापसी करेंगे: केएल राहुल नहीं  खेलेंगे; सिलेक्टर्स ने वॉशिंगटन ...

भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला टेस्ट 7 मार्च से 11 मार्च के बीच खेला जाएगा। इसमें जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। उन्हें रांची टेस्ट से आराम दिया गया था। इंजरी की वजह से केएल राहुल फिटनेस हासिल नहीं कर सके। इसलिए वे धर्मशाला टेस्ट नहीं खेलेंगे। वहीं वॉशिंगटन सुंदर को रणजी ट्रॉफी का सेमीफाइनल खेलने के लिए नेशनल टीम से रिलीज किया गया है।
3. शेख शाहजहां गिरफ्तारी के बाद TMC से सस्पेंड, पार्टी ने कहा- तृणमूल जो कहती है वो करती है
बशीरहाट कोर्ट में पेशी के लिए जाता हुआ शेख शाहजहां। उसे 10 दिन की रिमांड पर भेजा गया है।पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं से यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने के आरोपी शेख शाहजहां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद TMC ने शाहजहां को 6 साल के लिए पार्टी से सस्पेंड कर दिया। इस फैसले की जानकारी देते हुए TMC नेता डेरेक ओ’ब्रायन ने कहा कि एक पार्टी है, जो सिर्फ बोलती रहती है। लेकिन तृणमूल जो कहती है, वो करती है।
4. एअर इंडिया पर 30 लाख जुर्माना; बुजुर्ग को व्हील चेयर नहीं दी थी, टर्मिनल जाते वक्त मौत हुई
Air India Fined; Elderly Passenger Wheelchair Death | Mumbai Airport | एअर  इंडिया पर 30 लाख जुर्माना: 80 साल के बुजुर्ग को व्हील चेयर नहीं दी, टर्मिनल  जाते वक्त मौत हुई थी ...
डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने एअर इंडिया पर 30 लाख का जुर्माना लगाया है। दरअसल, भारतीय मूल का एक बुजुर्ग दंपती 12 फरवरी को न्यूयॉर्क से मुंबई पहुंचा था। कपल ने पहले से व्हीलचेयर पैसेंजर्स के तौर पर टिकट बुक की थी। लेकिन मुंबई एयरपोर्ट पर उन्हें सिर्फ एक व्हीलचेयर मिली। पैदल चलकर जाने के कारण 80 साल के बुजुर्ग को हार्ट अटैक आया, जिससे उनकी मौत हो गई।
5. PM सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को मंजूरी, 1 करोड़ घरों को 300-300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी
Cabinet approves PM Suryaghar free electricity scheme | पीएम सूर्यघर मुफ्त  बिजली योजना को कैबिनेट की मंजूरी: 1 करोड़ घरों को 300-300 यूनिट मुफ्त बिजली  मिलेगी, सालाना 15 ...
कैबिनेट ने PM सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को मंजूरी दी है। इसके तहत 1 करोड़ घरों को 300-300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी। रूफ टॉप सोलर पैनल लगाने वाले एक करोड़ परिवारों को 15 हजार रुपए की सालाना आमदनी भी होगी।
6. भारत की GDP ग्रोथ अक्टूबर-दिसंबर में बढ़कर 8.4% हुई, पिछली तिमाही में 7.6% थी
India's Q3 GDP Growth Data Update; Analysis, Forecast, and Economic  Performance Update | भारत की GDP अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 8.4% रही: पिछली  तिमाही में 7.6% थी; मैन्युफैक्चरिंग ...
भारत की GDP ग्रोथ फाइनेंशियल ईयर 2023-2024 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बढ़कर 8.4% पर पहुंच गई है। मैन्युफैक्चरिंग और माइनिंग सेक्टर के बेहतर परफॉर्मेंस से GDP बढ़ी है। इससे पहले की तिमाही में GDP 7.6% रही थी। उम्मीद से ज्यादा ग्रोथ की वजह मजबूत शहरी खपत, मैन्युफैक्चरिंग और हाई गवर्नमेंट ऐक्सपेंडीचर था। GDP ग्रोथ RBI के अनुमान से बेहतर है। RBI ने तीसरी तिमाही में GDP ग्रोथ 6.5% रहने का अनुमान जताया था।
7. 30 साल पुराने सीरियल ब्लास्ट केस में करीम टुंडा बरी, मुंबई-सूरत समेत 5 शहरों में ट्रेन में धमाके हुए थे
Abdul Karim Tunda Train Serial Bomb Blast Case Update | Ajmer Tada Court | 30  साल पुराने सीरियल ब्लास्ट केस में करीम टुंडा बरी: मुंबई-सूरत समेत 5 शहरों  में ट्रेन में धमाके
अजमेर की टाडा कोर्ट ने 1993 में 5 शहरों में हुए सीरियल ब्लास्ट केस के आरोपी अब्दुल करीम टुंडा (80) को बरी कर दिया है। वहीं दो आरोपियों इरफान (70) और हमीदुद्दीन (44) को उम्रकैद की सजा सुनाई है। तीनों 6 दिसंबर 1993 को लखनऊ, कानपुर, हैदराबाद, सूरत और मुंबई की ट्रेनों में हुए सिलसिलेवार बम धमाके के मामले में आरोपी थे।
- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging 1600 foot asteroid rushing towards earth nasa warns another 1500 foot giant also on way Best Drinks to reduce Belly Fat