24 घंटें में बुखार के 122 मरीजों की जांच में 19 मरीज मिले पॉजिटिव ।

0
157

बता दे कि दिन पर दिन मौलम बदलने के चक्कर बीमारिया भी बढ़ती जा रही है वही अगर बात करें डेंगू की तो. डेंगू के चक्कर में अभी तक काफी लोगो की जान जा चूकी है और रोजाना डेंगू के मरीजो की सख्या बढ़ती ही जा रही है. वही बता यूपी के गाजियाबाद के मोदीनगर के गन्ना समिति मोदीनगर के पूर्व चेयरमैन महेशचंद्र त्यागी की डेंगू से सर्वोदय अस्पताल में मौत हो गई।  वही बता दे कुछ दिन पहले उन्हें कैंसर भी हुआ था। 75 वर्षीय महेश को एक सप्ताह पहले बुखार हुआ था। इसके बाद उन्हें सर्वोदय में भर्ती कराया गया था। इसके अलावा 24 घंटे में बुखार के 122 मरीजों की जांच में 19 मरीजों की पुष्टि हुई है। मुरादनगर के खिमावती निवासी महेश चंद त्यागी जिनकी उम्र 75 साल की बताई जा रही है वही 28 अक्तूबर से बुखार था। परिजनों ने पहले गांव में ही इलाज कराया लेकिन  सेहत में सुधार नहीं होने पर उन्हें कविनगर स्थित सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में उन्हें डेंगू की पुष्टि हुई। इलाज के बावजूद प्लेटलेट्स तेजी से कम होती जा रही थी। पांच हजार होने के बाद जंबो पैक चढ़ाया गया, इसके बावजूद प्लेटलेट्स में कोई सुधार नहीं हुआ। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को पूर्व चेयरमैन की मौत हो गई। मृतक के पुत्र दीपक त्यागी ने बताया कि उनके पिता को एक साल पहले कैंसर की पहचान हुई थी और उनका इलाज भी चल में रहा था लेकिन अस्पताल में उनकी डेंगू से उनकी मौत हुई।

इस समय 97 डेंगू केमरीजों को इलाज , चल रहा है। जुलाई से अब तक डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 1119 हो गई है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर 5 से 173 मलेरिया और डीबीसी स्थानों पर एडीज मच्छर का लार्वा पाया गया। 87 स्थानों पर एंटी लार्वा का छिड़काव करायागया। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि बुजुर्ग को बुखार के साथ कैंसर भी था। इस वजह से उनकी मौत हुई है। पुरानी बीमारी वाले मरीजों के लिए यह बुखार काफी घातक है। उन्होंने बताया कि भनेड़ा में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 19 मरीजों की जांच गई। इनमें से छह मरीजों को बुखार था। इसके अलावा अबूपुर में 16 मरीजों की जांच की गई। बता दे आपको 24 घंटे में बुखार के 122 मरीजों की जांच में 19 मरीज पॉजिटिव पाए गए है. डेंगू के आकंडे कम होने के बजाय बढते ही जा रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here