उत्तर प्रदेश: दूल्हे ने दोस्तों के लिए डिमांड की बियर… भड़क गई दुल्हन, सबक सिखाने के लिए युवती ने जो किया?

0
1018

AIN NEWS 1: उत्तर प्रदेश से झांसी के सीपरी बाजार इलाके में रविवार को आई हुई एक बरात में कुछ विवाद हो गया। जिसका हल्ला उस वक्त मचा जब दूल्हे ने बरात में आए हुए अपने दोस्तों के लिए बियर सर्व करने की मांग कर दी। लेकीन जब दूल्हे की इस तरह की मांग की जानकारी दुल्हन को हुई तो उसने यह शादी करने से ही साफ़ इन्कार कर दिया। जिसे लेकर दोनों पक्षों में काफ़ी तनातनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में वहा बराती और घरातियों में मारपीट तक हो गई। इस सब की इत्तला पाकर पुलिस भी वहा मौके पर पहुंच गई और किसी भी तरह इस विवाद को शांत कराया। जिसके बाद सोमवार को दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पर पहुंच गए। यहां दोनों पक्षों ने ही एक-दूसरे के खिलाफ अपनी अपनी तहरीर दी है। पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। सीपरी बाजार की पाल कॉलोनी में ही कोतवाली के नईबस्ती मोहल्ले से रविवार को यह बरात आई थी। दुल्हन पक्ष के लोगों ने इस बरात के स्वागत की पूरी तरह से तैयारी कर रखी थी। दुल्हन के घर में मंगल गीत भी गूंज रहे थे। सब कुछ ही ठीक ठाक चल रहा था। इतने मे ही दुल्हन पक्ष का आरोप है कि 21 अप्रैल को जैसे ही यह बरात आने को हुई तो दूल्हे ने दुल्हन के घर पर जाकर बरात में आ रहे उसके कुछ ख़ास दोस्तों के लिए बियर का इंतजाम करने को कह दिया। जिसपर घरातियों का आरोप है कि दूल्हे ने कहा था कि शराब और बियर न मिलने तक वह लोग बरात नहीं चढ़ाएंगे। यह पूरी बात जब दुल्हन को पता चली तब वह काफ़ी नाराज हो उठी। उसने इस शादी के करने से ही इन्कार कर दिया। हालांकि घर वालों ने वहा दुल्हन को समझाने की भी काफी कोशिश की मगर वह अपनी जिद पर ही अड़ी रही।

दुल्हन के शादी से मना करने की बात जब दूल्हे पक्ष को मालूम चली तब उन लोगों ने दुल्हन पछ के लोगो को गाली गलौज देना शुरू कर दिया। इसका लड़की पक्ष के लोगों ने काफ़ी विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच मे मारपीट तक हो गई। विवाद के ज्यादा बढ़ने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले को शांत कराया। जिसके बाद दोनों पक्ष सीपरी बजार थाने पहुंचे। लड़के वालों ने दूल्हे के साथ मारपीट का आरोप भी लगाया जबकि लड़की पक्ष के लोगों का आरोप है कि दूल्हे ने भी दुल्हन को थप्पड़ जड़े। उनके रिश्तेदारों के साथ मे भी मारपीट की गई। वहीं, दूल्हा पक्ष ने किसी भी प्रकार की मांग से इंकार किया। उनका साफ़ कहना है कि दुल्हन पक्ष ने यह जानबूझकर शादी तोड़ी है।

इस पूरे घटनाक्रम मे सीओ सिटी राजेश राय के मुताबिक दोनों पक्षों की ओर से ही प्रार्थना पत्र मिला है। इस मामले की छानबीन कराई जा रही है। वहीं दुल्हन के इन्कार के बाद बरात रात को बिना दुल्हन ही वापस लौट गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here