उत्तर प्रदेश: सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग का मामला, मुंबई पुलिस ने गाजियाबाद से रोहित को उठाया?

0
466

AIN NEWS 1: सलमान खान के घर पर गोली वाले मामले मे महाराष्ट्र की जुहू थाना पुलिस ने शुक्रवार को गाजियाबाद के ही गोविंदपुरम में भी दबिश दी। इस दौरान उन्होंने वहां से रोहित पुत्र राम अवतार को गिरफ्तार किया। यह रोहित बीबीए की पढ़ाई कर रहा है। एसीपी कवि नगर अभिषेक श्रीवास्तव ने इस मामले मे बताया कि मुंबई पुलिस से जानकारी मिली है कि पिछले दिनों लॉरेंस बिश्नोई ने जो सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद से ही पुलिस अलर्ट मोड पर चल रही है। हाल ही में मुंबई पुलिस की छानबीन में एक बात सामने आया कि लॉरेंस बिश्नोई के नाम से एक कैब सलमान खान के घर पर भी पहुंची थी। यह कैब गाजियाबाद के गोविंदपुरम के रहने वाले रोहित ने अपने नाम से ही बुक की। कैब के चालक ने पुलिस को यह बात बताई। इसके बाद ही पुलिस गाजियाबाद पहुंची और रोहित को अपनी हिरासत में लेकर उसे पूछताछ की। आगे की कार्रवाई अब मुंबई पुलिस करेगी।हालांकि प्राथमिक पूछताछ में जो सामने आया है कि रोहित ने लॉरेंस बिश्नोई पर कोई कड़ी कार्रवाई करने के लिए यह काम किया था। उसका लॉरेंस बिश्नोई से किसी भी प्रकार का कोई संबंध नहीं है। रोहित केवल सलमान खान का फैन है। उधर रोहित को हिरासत में लेने की जानकारी मिलने के बाद से ही परिजन और परिचित कवि नगर थाने पहुंचे और उन्होंने रोहित को मुक्त करने के लिए अपना काफी प्रयास किया। सलमान खान के आवास पर तैनात सुरक्षाकर्मी ने भी पुलिस को कैब चालक के पहुंचने की जानकारी दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here