Saturday, April 27, 2024

देखे (Viral Video) जिस पर नोएडा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई,एक बाइक पर बैठे 2 कपल करते दिखे अश्लील हरकत?

- Advertisement -

AIN NEWS 1Viral Video: जैसा कि आप जानते हैं होली रंगों का त्योहार होता है। इस दिन हर कोई अपने परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों को अलग अलग रंग लगाकर इस त्योहार का पूरा आनंद उठाते हैं। मगर कुछ लोग होली के दिन ही हुड़दंग और अश्लील हरकत करते हुए भी साफ़ नजर आते हैं। ऐसे कई वीडियो सारे सोशल मीडिया पर वायरल हुए जिसमें लोग अश्लील हरकते करते हुए नजर आए। इन्हीं वीडियो के बीच एक ऐसा वीडियो नोएडा का भी वायरल हुआ जिसमें दो कपल एक ही बाइक पर घूमते हुए अश्लील हरकत करते हुए साफ़ नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस तक पहुंचा और फिर क्या, पुलिस ने तुरंत इन पर एक बड़ी कार्रवाई कर दी।

जान ले कहां का है यह वायरल वीडियो?

यहां हम आपको बता दें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ़ नजर आता है कि एक बाइक पर कुल 4 लोग बैठे हुए हैं। इसमें दो लड़के हैं जो सबसे आगे और सबसे पीछे बैठें हुए हैं। ये दोनों लड़के शर्टलेस हैं। वहीं दो लड़कियां दोनों लड़कों के बीच में बैठी हुई हैं। वायरल वीडियो में सबसे पीछे बैठा लड़का कुछ अश्लील हरकत करते हुए भी नजर आ रहा है। इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @HinduGauravPra1 नाम के अकाउंट से ही शेयर किया गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने बताया कि यह मामला थाना क्षेत्र सेक्टर 58, नोएडा के C ब्लॉक, सेक्टर 60 का ही है। साथ में यह भी बताया कि यह 25 मार्च 2024 का यह वीडियो है।

यहां पर देखें वायरल वीडियो

अब पुलिस ने काटा 24 हजार 500 का चालान

https://x.com/noidatraffic/status/1772599055576633748?s=20

इस वीडियो को शेयर करते हुए एक शख्स ने नोएडा पुलिस को टैग कर दिया था। पुलिस तक जब वीडियो पहुंचा तो पुलिस ने इसपर त्वरित कार्रवाई की और उनका कुल 24,500 का ई-चालान काट दिया। नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने चालान की फोटो को भी शेयर करते हुए लिखा कि, ‘उक्त शिकायत का संज्ञान लेते हुए संबंधित वाहन के विरुद्ध यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार ई-चालान (जुर्माना 24500/- रुपए) की कार्यवाही की गई है।’

- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging 1600 foot asteroid rushing towards earth nasa warns another 1500 foot giant also on way Best Drinks to reduce Belly Fat