Wednesday, May 8, 2024

अजब गज़ब सिर्फ द्रौपदी मुर्मू और यशवंत सिन्हा ही नहीं बल्कि अब तक 56 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन, राष्ट्रपति बनने के दौड़ ये सभी

- Advertisement -

Ainnews1.Com : नई दिल्ली, देश को जल्द ही एक नया राष्ट्रपति चुनाव के माध्यम से मिलने वाला है। 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के चुनाव हैं। इसके लिए उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया अभी चल रही है। एनडीए की द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के यशवंत सिन्हा सहित कुल 56 उम्मीदवारों ने सोमवार शाम तक आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर भी दिया है। राज्यसभा सचिवालय के पास उपलब्ध आंकड़ों से अभी ये जानकारी सामने आई है।मुर्मू और सिन्हा के अलावा जिन 56 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है, उनमें लिम्का बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड धारक पद्मराजन भी शामिल हैं। वह चुनाव लड़ने वालों में सबसे असफल प्रतियोगी में से एक माने जाते है। वह अब तक 231 चुनावों लड़े है मगर किसी में से भी जीत दर्ज नहीं कर पाए हैं।भारत के अगले राष्ट्रपति की कड़ी दौड़ में एक और प्रतियोगी राम कुमार शुक्ला हैं, जो यह साबित करना चाहते हैं एक मिसाल कायम कि एक राष्ट्रपति के पास न्यूनतम सुविधाएं होनी चाहिए और लोगों की भलाई के लिए अधिकतम काम करना चाहिए।वहीं, अशोक कुमार ढींगरा ने कई संगठनों के साथ काम भी किया है जो सेना और सशस्त्र बलों के कल्याण के बारे में भी अपनी आवाज उठाते रहते हैं। इसलिए वे खुद को भारत के राष्ट्रपति पद के लिए उपयुक्त उम्मीदवार मान रहे हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर दया शंकर अग्रवाल भी उन 56 लोगों में शामिल हो चुके हैं, जिन्होंने 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन की प्रक्रिया 29 जून को समाप्त हो जाएगी।

2017 के पिछले राष्ट्रपति चुनावों में में कुल 106 उम्मीदवारों ने अपनी उम्मीदवारी दाखिल की थी।गौरतलब है कि एनडीए की द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार यानि (24 जून) को अपनी उम्मीदवारी दाखिल की है। विपक्ष के यशवंत सिन्हा ने सोमवार को अपना नामांकन दर्ज किया है। भारत के अगले राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को होगा और परिणाम 21 जुलाई को घोषित हो जायेगे । राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को ही समाप्त होगा।

- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging 1600 foot asteroid rushing towards earth nasa warns another 1500 foot giant also on way Best Drinks to reduce Belly Fat