AIN NEWS 1 नई दिल्ली: आज कल राजधानी में गर्मी का प्रकोप मंगलवार को भी काफ़ी ज्यादा बना रहा। दोपहर तक तेज धूप की वजह से लोग बहुत बेहाल रहे। नजफगढ़ में लगातार तीसरे दिन अधिकतम तापमान 46 डिग्री से भी अधिक रहा। लेकिन दोपहर बाद में करीब चार बजे के आसपास मे असमान पर बादल दिखाई देने लगे। हवाओं की गति भी सात बजे तक काफ़ी तेज हो गई। कुछ जगहों पर तो हल्की आंधी भी चली। उम्मीद है कि बुधवार को यानी आज आंधी और बारिश की वजह से मौसम कुछ खुशनुमा हो जाएगा। बारिश और आंधी को देखते हुए 24 और 25 मई के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

सोमवार को दिल्ली में तापमान 46 के पार पहुंचा

मंगलवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री तक रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री तक अधिक है। न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3 डिग्री तक अधिक है। रिज में अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री, जाफरपुर में 45.2 डिग्री, नजफगढ़ में 46.7 डिग्री, नरेला में 45.2 डिग्री, पीतमपुरा में 46.1 डिग्री, पूसा में 45.7 डिग्री और सीडब्लयूजी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 46.2 डिग्री तक रहा। पालम का न्यूनतम तापमान 31.4 डिग्री, आया नगर का 30.4 डिग्री, गुरुग्राम का 30.9 डिग्री, फरीदाबाद का 32.5 डिग्री, नजफगढ़ का 30.7 डिग्री, नोएडा का 30 डिग्री, पीतमपुरा का 34.2 डिग्री, पूसा का 31.3 डिग्री, सीडब्ल्यूजी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का 34.3 डिग्री और मयूर विहार का 30.1 डिग्री तक रहा। हवा में नमी का स्तर 31 से 53 प्रतिशत तक रहा।

जान ले आज आसमान में छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को बादल छाए रहेंगे। दोपहर और शाम के समय कई स्थानों पर बारिश हो सकती है और आंधी भी चलेगी। अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास दर्ज हो सकता है। 25 मई को भी बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान महज 36 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है। 26 मई को बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री पर सिमट सकता है। 27 मई को भी हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 24 डिग्री रहेगा। 28 मई को मौसम साफ रहेगा। हल्के बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान बढ़कर 37 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रह सकता है। 29 मई को मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 5-6 दिनों रहेगी गर्मी से कुछ राहत

स्काईमेट के अनुसार उत्तर की ओर लगातार दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस के गुजरने से अगले पांच से छह दिनों तक ही गर्मी से लोगो को राहत मिलेगी और मौसम भी खुशनुमा रहेगा। मई के आने वाले दिनों में तापमान 6 से 7 डिग्री तक कम हो सकता है। बुधवार से बारिश भी शुरू हो सकती है। 24 से 26 मई के बीच सबसे अधिक बारिश होगी। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की भी पूरी संभावना है।

मौसम विभाग की सलाह दी है- जलभराव वाले इलाकों में काफ़ी जाम भी लग सकता है

1- सड़कों पर संभल कर चलें और ड्राइव करें

2- निचले इलाकों में पानी भर सकता है

3- जाम की जानकारी लेने के बाद ही घर से निकलें

4- ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here