महाराष्ट्र के समृद्धि एक्सप्रेसवे पर फिर बड़ा हादसा 12 लोगो नें गंवाई जान ,23 लोग हुए घायल।

0
294

महाराष्ट्र के समृद्धि एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर से बड़ा हादसा हो गया. ये हादसा रविवार को तड़के एक और बड़े सड़क हादसे में 12 लोगों की जान चली गई और वही 23 लोग घायल हो गए। बता दे कि महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में समृद्धि महामार्ग पर आधी रात में भयानक हादसा हो गया। जिले के वैजापुर में एक मिनी बस की ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गयी। इस हादसे में 12  श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 23  लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। सभी पीड़ित बुलढाणा से सैलानी बाबा के दर्शन कर नासिक लौट रहे थे। सभी घायलों का घाटी के अस्पताल में इलाज चल रहा है।  बता दे कि यह स्थान मुंबई से करीब 350 किलोमीटर दूर है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस ड्राइवर ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण बस ने पीछे से कंटेनर को टक्कर मार दी।  पुलिस ने बताया कि हादसे में 12 यात्रियों की मौत हो गयी। मृतकों में 5 पुरुष, 6 महिलाएं और 1 नाबालिग लड़की शामिल है। अधिकारी ने बताया कि 23 अन्य यात्री घायल हो गए हैं और उन्हें एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दे कि 11 दिसंबर 2022 से 3 जुलाई 2023 के बीच इस मार्ग पर छोटे-बड़े 623 हादसे हो चुके है. आपको जानकारी दे दू कि इसी साल यानी कि 2023 मे नागपुर से पुणे जा रही बस में हादसे के बाद लगी आग के कारण 265 लोगों की मौत हुई थी। वही इसके उपर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख जताया है।

पीएम मोदी देगें मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये

इस घटना पर देश के प्रधानमंत्री मोदी ने भी शोक प्रकट किया है और उन्होने सहायता राशि का ऐलान भी किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, “छत्रपति संभाजीनगर जिले में एक दुर्घटना के कारण लोगों की मृत्यु से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने परिजनों को खो दिया है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी और घायलों को 50,000 रुपये दिये जायेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here