Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम से मिलने की ज़िद मे महिला ने पंडाल में हाथ की नस काटी, अस्पताल मे इलाज जारी?

0
507

AIN NEWS 1Bageshwar Dham: इंदौर में ही चल रही बागेश्वर धाम सरकार धीरेन्द्र शास्त्री की भागवत कथा में काफ़ी जमकर हंगामा हुआ। मंगलवार को यहां पर कथा में ही आई हुई एक महिला ने अपने हाथ की नस काट ली। यह महिला बहुत देर से वहा मौजूद सेवादारों से महाराज से मिलने की जिद कर रही थी। लेकीन जब वह नहीं मिल पाई तो उसने अपना आपा खो दिया और अपने हाथ की नस ही काट ली। उसे तुरंत ही पंडाल में खड़ी हुई एंबुलेंस से एमवाय अस्पताल मे भेजा गया। यह पूरा मामला कनकेश्वरी धाम में चल रही भागवत कथा का बताया जा रहा है।सीमा नाम की इस महिला ने मंगलवार शाम को कथा स्थल पर पहुंच कर रात करीब आठ बजे इस कथा के समाप्त होने पर वह बागेश्वर महाराज से मिलने की जिद करने लगी। यहां सिक्योरिटी और अन्य लोगों ने उसे रोका तो उसने अपनी हाथ की नस काट ली। इसके बाद महिला को तत्काल कनकेश्वरी संस्था की एंबुलेस से एमवाय भेजा गया। इस घटना के बाद महिला बेसुध हो गई। उसे उपचार के लिए भर्ती करा दिया गया है। उस समय पंडाल में मौजूद लोगों ने बताया कि महिला को आसपास के लोगों ने तुरंत ही अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

यहां पर हुआ सात दिवसीय कथा का आयोजन

बागेश्वर थाम सरकार की यहां पर सात दिवसीय कथा चल रही है। इसमें ही इंदौर के आसपास के कई जिलों के सैकड़ों लोग पहुंचे हैं। आज तीसरे दिन भी लगभग बीस हजार से अधिक लोग इस कथा में पहुंचे। कई बड़े नेताओ ने भी यहां पर आकर धीरेन्द्र शास्त्री से मुलाकात कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here