हरियाणा:नूंह नलहड मन्दिर जलाभिषेक करने 5000 नहीं,4 कार्यकर्ता गए: हिंदू युवा वाहिनी का कार्यक्रम कैंसिल!

0
289

AIN NEWS 1: जैसा कि आप जानते है कि हरियाणा के नूंह में आज ब्रजमंडल यात्रा निकलनी थी। पूरे मेवात में ही इसे लेकर अब इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह से बंद हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आज ही हिन्दू युवा वाहिनी ने अपने पांच हजार कार्यकर्ताओं के साथ नूंह के लहड़ महादेव मंदिर पर पहुंचकर जलाभिषेक करने का ऐलान किया हुआ था। लेकीन तनावपूर्ण हालातों को देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं ने अपना ये कार्यक्रम अब काफ़ी छोटा कर दिया है। जिसके लिए अब सिर्फ चार कार्यकर्ता ही जलाभिषेक करने के लिए नूंह पहुंच गए हैं। इसके बावजूद भी सभी पुलिस अधिकारी पूरी तरह से अलर्ट मोड पर हैं। ओर आज हरियाणा की तरफ जाने वाले दो बॉर्डरों पर भी पुलिस ड्यूटियां लगाई गई हैं।

‘नूंह प्रशासन के अनुरोध पर ही अब चार कार्यकर्ता भेजे ‘ 

हिन्दू युवा वाहिनी के ही पूर्व जिलाध्यक्ष आयुष त्यागी ने रविवार को भी एक वीडियो जारी करके कहा, ‘कल सोमवार की जगह आज रविवार को ही चार लोग जलाभिषेक के लिए अब नूंह जा रहे हैं। नूंह के प्रशासन से उनका संवाद स्थापित हुआ है। प्रशासन ने अनुरोध किया है कि नूंह की स्थिति काफ़ी ज्यादा तनावपूर्ण है। नूंह में अभी किसी भी प्रकार से भीड़ न आए। इस जलाभिषेक के लिए मात्र चार लोग ही आएं और शांतिपूर्णक जलाभिषेक कराया जाएगा।

उन्होने कहा ”नल्हड़ जाने वाले कार्यकर्ता अब अपने-अपने इलाके के मंदिरों में ही जलाभिषेक करें’

हिन्दू युवा वाहिनी के वरिष्ठ नेता विशाल ने भी कहा, ‘मंशा ये नहीं है कि हमारी वजह से कही भी कोई तनाव हो या कोई भी अप्रीय घटना हो। हम केवल चाहते थे कि महादेव पर जलाभिषेक हो। हम इस जलाभिषेक के लिए ही सब एकजुट होकर जाना चाहते थे। नूंह के प्रशासन के अनुरोध को हम सबने स्वीकार कर लिया है। प्रशासन ने यहां ये भी कहा है कि जब यह तनाव पूरी तरह से खत्म हो जाए तो आप समूह में आइये और हम पूरी सुरक्षा के बीच में ही जलाभिषेक करवाएंगे। इसलिए हम सभी ने मिलकर फैसला लिया है कि जो भी व्यक्ति नल्हड़ महादेव मंदिर जाने के लिए तैयार हुआ था, वो सभी अब अपने-अपने क्षेत्र के मंदिर में ही जलाभिषेक करे। हमारा यहां उद्देश्य सिर्फ जलाभिषेक करना था, और कुछ नहीं।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here