spot_imgspot_img

शादी का झांसा, फर्जी पहचान और फिर हत्या — अनिरुद्धाचार्य की कथा से निकली एक दर्दनाक साजिश

spot_img

Date:

AIN NEWS 1 | उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक चौंकाने वाला हत्याकांड सामने आया है, जिसमें शादी का झांसा देकर एक युवक को मौत के घाट उतार दिया गया। यह केस इसलिए भी सुर्खियों में है क्योंकि मृतक युवक ने कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की कथा के मंच से शादी की अपील की थी, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी।

शादी की चाहत ने ली जान

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के मझौली थाना क्षेत्र के रहने वाले इंद्र कुमार तिवारी (45 वर्ष) ने कुछ समय पहले एक धार्मिक कथा के दौरान अनिरुद्धाचार्य जी महाराज से मंच पर खड़े होकर कहा था कि वह अब तक कुंवारे हैं और उनकी 18 बीघा जमीन होने के बावजूद शादी नहीं हो पाई।

इस मार्मिक अपील का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ, और यहीं से शुरू हुई एक सोची-समझी साजिश।

साहिबा बानो बनी ‘खुशी तिवारी’

गोरखपुर की साहिबा बानो नाम की महिला ने इस वीडियो को देखकर इंद्र से संपर्क किया। उसने फर्जी आधार कार्ड बनवाकर खुद को ‘खुशी तिवारी’ बताया और शादी का प्रस्ताव रखा। इंद्र को यकीन हो गया और वह उससे मिलने उत्तर प्रदेश आ गया।

कुशीनगर में मिली लाश, गले में फंसा था चाकू

6 जून को, कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र में NH-28 के पास मझना नाला पुल की झाड़ियों में इंद्र की लाश मिली। शव पर चाकू से हमला किए जाने के कई निशान थे और एक चाकू गले में धंसा हुआ मिला। शव को सबसे पहले बकरी चराने वाली महिलाओं ने देखा और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस जांच और साजिश का खुलासा

शव की पहचान नहीं हो पा रही थी, लेकिन सेंट्रल पोर्टल पर शव का विवरण अपलोड करने के बाद जबलपुर पुलिस ने इंद्र तिवारी के रूप में पहचान की पुष्टि की। जांच में सामने आया कि साहिबा बानो ने अपने साथियों के साथ मिलकर इंद्र को शादी का लालच देकर बुलाया, फिर उसकी हत्या कर दी।

मकसद था उसकी 18 बीघा जमीन और अन्य संपत्ति हड़पना।

पुलिस को मिले अहम सुराग

एसपी कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि साहिबा को हिरासत में ले लिया गया है और उसके साथियों की तलाश जारी है। कॉल डिटेल्स और सोशल मीडिया रिकॉर्ड्स की जांच में पता चला कि साहिबा पहले से ‘कुशल’ नामक युवक से शादी कर चुकी थी।

पुलिस को शक है कि हत्या के बाद साहिबा खुद को इंद्र की विधवा बताकर उसकी संपत्ति पर कब्जा करने की फिराक में थी।

A shocking murder case has emerged from Kushinagar, Uttar Pradesh, where a man from Jabalpur, who once publicly requested marriage during saint Aniruddhacharya’s spiritual discourse, was lured and killed. The victim, Indra Kumar Tiwari, owned 18 bighas of land and became the target of a fake marriage trap set by a woman posing as ‘Khushi Tiwari’. The accused, Sahiba Bano, used a fake identity to gain his trust and eventually murdered him with the intention of seizing his property. The case has gone viral due to its deep connection with a spiritual event and social media influence.

spot_img
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[adinserter block="1"] [adinserter block="2"]
[adinserter name="Block 2"]
spot_imgspot_img

Share post:

New Delhi
mist
17 ° C
19.1 °
17 °
100%
2.1m/s
0%
Wed
29 °
Thu
30 °
Fri
33 °
Sat
33 °
Sun
33 °
Video thumbnail
Ghaziabad : दंगल लड़ने जा रहीं महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और मारपीट, CM योगी से माँगा इंसाफ !
12:32
Video thumbnail
माउंट एवरेस्ट क्षेत्र में लैंडिंग के वक्त दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए
00:15
Video thumbnail
डिप्टी CM Keshav Prasad Maurya के भाषण में टोका-टाकी, युवकों ने पूछा- 'UGC पर भी कुछ बोलेंगे?'
02:40
Video thumbnail
यूपी DGP राजीव कृष्ण ने पुलिस और मीडिया के संबंधों को लेकर दिया अहम बयान
00:52
Video thumbnail
दिल्ली में हवा हुई खराब, AQI 278 पहुंचा
00:24
Video thumbnail
Sambit Patra : "प्रियंका जी को बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा"
01:11
Video thumbnail
Amit Shah : 'वोट बचाओ रैली' नहीं, 'घुसपैठिया बचाओ रैली' थी'
01:06
Video thumbnail
ACP मानसवी वशिष्ठ के प्रदर्शन पर अब वकीलों का जवाब
01:14
Video thumbnail
Major explosion reported at oil refinery in Visakhapatnam, India, massive fire and smoke seen rising
00:22
Video thumbnail
वकीलों के खिलाफ अचानक सड़क पर उतरी दिल्ली पुलिस, फिर बीच रोड पर गुस्से में ACP ने जो कहा...सब हैरान!
20:10

Subscribe

spot_img
spot_imgspot_img

Popular

spot_img
[the_ad id="1183"] [the_ad id="1189"]

More like this
Related