spot_imgspot_img

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत सरकार ने चलाई ‘ऑपरेशन सिंधु’, फारूक अब्दुल्ला ने की पीएम मोदी की तारीफ

spot_img

Date:

AIN NEWS 1 | ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव के बीच भारत सरकार ने फंसे भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकालने के लिए तेज़ी से कदम उठाए। इसी कड़ी में गुरुवार तड़के ‘ऑपरेशन सिंधु’ के तहत 110 भारतीय छात्रों को स्वदेश लाया गया, जिनमें अधिकतर छात्र जम्मू-कश्मीर से हैं। इस सराहनीय प्रयास पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर की खुले दिल से तारीफ की।

फारूक अब्दुल्ला ने कहा, “प्रधानमंत्री और जयशंकर जी ने बहुत बड़ा काम किया है। जो छात्र वापस लाए गए हैं, वह सराहनीय है और जो बाकी रह गए हैं, उन्हें भी जल्द लाया जाएगा।”

वहीं, फारूक अब्दुल्ला ने ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कोई भी युद्ध इंसानियत के लिए अच्छा नहीं होता। “बातचीत से हल निकल सकता है, जो लड़ाई से नहीं निकलता। कर लें लड़ाई जितनी करना है, मगर अंत में नुकसान ही होगा,” उन्होंने तीखे शब्दों में अपनी बात कही।

इस रेस्क्यू मिशन के तहत पहला विमान गुरुवार सुबह दिल्ली पहुंचा। इसमें सवार छात्रों ने ईरान की भयावह स्थिति को याद करते हुए भारत सरकार का आभार जताया। छात्रों को पहले ईरान से आर्मेनिया ले जाया गया, जहां से उन्हें दिल्ली लाया गया।

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने बताया कि बचाव कार्य लगातार जारी है। उन्होंने कहा, “हमारे पास विमान तैयार हैं और आज भी एक विमान भेजा जा रहा है। तुर्कमेनिस्तान से भी कुछ लोगों को निकाला जा रहा है। भारतीय दूतावास चौबीसों घंटे निकासी अनुरोध पर काम कर रहे हैं। हालात के अनुसार विमान भेजे जाएंगे।”

Amid the ongoing Israel-Iran conflict, India launched Operation Sindhu to evacuate stranded Indian students from Iran. National Conference leader Farooq Abdullah praised PM Modi and External Affairs Minister S. Jaishankar for this timely and successful evacuation. Over 110 Indian students, mostly from Jammu and Kashmir, were brought back safely to Delhi. The Indian Government’s proactive response and the efforts of the Indian Embassy in Armenia are being widely appreciated. More rescue flights are scheduled as the situation evolves.

spot_img
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img

Share post:

New Delhi
scattered clouds
31 ° C
31 °
30.1 °
79 %
2.6kmh
42 %
Wed
31 °
Thu
37 °
Fri
37 °
Sat
40 °
Sun
40 °
Video thumbnail
सदन में विरोधियों पर गुस्से से दहाड़े Amit Shah, देख हैरान रह गए Owaisi ! Amit Shah Speech
11:42
Video thumbnail
सीएम योगी बोले- भारत-जापान के बीच साझा विकास, तकनीक और समृद्धि की साझेदारी
02:48
Video thumbnail
सीएम योगी बोले- प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से भारत-जापान संबंध नई ऊंचाई पर पहुंचे
02:37
Video thumbnail
ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के लिए यूपी पुलिस का नया नुकीला उपकरण
00:31
Video thumbnail
उन्नाव में Gen Alpha छात्रों का प्रदर्शन, बोले- स्कूल में टीचर नहीं हैं, परीक्षाएं कैसे देंगे?
00:30
Video thumbnail
सहारनपुर में नाले को लेकर भिड़े इमरान मसूद और आशू मलिक
01:36
Video thumbnail
Saurav Das : "युवाओं के साथ धोखा कर रही सरकार""युवाओं के साथ धोखा कर रही सरकार"
02:48
Video thumbnail
Yogi Adityanath : “यूपी की इस Opportunity का लाभ हमारे जापान के Investors अवश्य लेंगे...”
01:16
Video thumbnail
नमक की जगह मिड- डे मिला दिया कपड़े धोने वाला सर्फ
00:10
Video thumbnail
आवारा कुत्तों के आतंक से त्रस्त एक व्यक्ति कुत्ते का कॉस्ट्यूम पहनकर ही कलक्ट्रेट में पहुंच गया
00:48

Subscribe

spot_img
spot_imgspot_img

Popular

spot_img

More like this
Related