spot_imgspot_img

ईरान पर इजरायली हमला: खामेनेई बोले – “यह हमारी आत्मा पर हमला है, इजरायल को भुगतना होगा अंजाम”

spot_img

Date:

AIN NEWS 1 | ईरान और इजरायल के बीच तनाव अब अपने चरम पर पहुंच गया है। इजरायली हवाई हमले के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का गुस्सा सातवें आसमान पर है। उन्होंने इजरायल को चेतावनी देते हुए कहा, “यह हमला केवल हमारी धरती पर नहीं, बल्कि हमारी आत्मा पर हुआ है। इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा।”

खामेनेई की तीखी प्रतिक्रिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक, खामेनेई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा कि इजरायली हमले में कई महत्वपूर्ण कमांडर और वैज्ञानिक शहीद हो गए हैं। उन्होंने कहा, “ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। मैं चाहता हूं कि उनके उत्तराधिकारी और सहकर्मी तुरंत अपने कर्तव्यों का निर्वहन शुरू करें। हम अपने शहीदों की कुर्बानी को बेकार नहीं जाने देंगे।”

निशाने पर न्यूक्लियर साइट्स और सैन्य ठिकाने
इजरायल ने ईरान की दो प्रमुख परमाणु साइटों और छह सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर हमला किया। इस हमले की पुष्टि अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने भी की है। इसके जवाब में ईरान ने भी इजरायल पर मिसाइल हमला किया, जिससे स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है।

इजरायल की सफाई और तैयारी
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस हमले पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने यह कदम देश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया। उनका उद्देश्य ईरान की न्यूक्लियर क्षमता को खत्म कर अपने नागरिकों की रक्षा करना है। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक खतरा पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता, यह अभियान जारी रहेगा।

इजरायली नेता शिफ्ट किए गए सुरक्षित स्थानों पर
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इजरायली सरकार ने अपने शीर्ष नेताओं और अधिकारियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। दोनों देशों के बीच जारी यह संघर्ष अब एक बड़े युद्ध की आशंका को जन्म दे रहा है।

Iran Israel tensions have escalated after Israel launched a targeted airstrike on Iran’s nuclear and military facilities. Supreme Leader Ayatollah Khamenei condemned the attack, calling it an assault on Iran’s soul, and vowed retaliation. Israel justified the strike as a security measure to eliminate nuclear threats. The conflict has intensified with both nations engaging in reciprocal missile strikes, raising global concerns over a potential regional war.

spot_img
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img

Share post:

New Delhi
clear sky
29.1 ° C
29.1 °
29.1 °
74%
1.5m/s
0%
Tue
35 °
Wed
37 °
Thu
39 °
Fri
37 °
Sat
38 °
Video thumbnail
सोनम यादव की AI वीडियो वायरल करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी, पुलिस से सख्त एक्शन की मांग
01:59
Video thumbnail
लखनऊ: चंद्रशेखर आजाद का दावा, फार्म हाउस पर रची गई हत्या की साजिश; सरकार से जांच की मांग
02:43
Video thumbnail
क्या आरती करते समय Salman Khan से गलती हुई ?
00:31
Video thumbnail
कनॉट प्लेस में मिंटो ब्रिज के पास चलती सड़क पर गिरा रेड लाइट का खंभा
00:19
Video thumbnail
अरविंद केजरीवाल का अमित शाह पर निशाना, बोले- लॉरेंस बिश्नोई को दामाद की तरह क्यों रखा जा रहा?
00:21
Video thumbnail
Akhilesh Yadav : "जब तक ये मुख्यमंत्री रहेंगे, जब तक ये सरकार रहेगी कानून से काम नहीं होगा"
02:10
Video thumbnail
अभिनेता गुलशन पांडे और निशिकांत दीक्षित तक पहुंचा ‘पीड़ित को न्याय’ का नया अंक | AIN NEWS 1
02:16
Video thumbnail
इशारों-इशारों में फायरब्रांड Yogi ने Abhijeet Dipke को दिया मुंहतोड़ जवाब !
02:36
Video thumbnail
Meerut Kesarganj Masjid Controversy : मेरठ केसरगंज मस्जिद विवाद पर योगी से क्या बोले टी राजा सिंह ?
04:26
Video thumbnail
Hanuman Ansh Actor Gulshan Pandey in Ghaziabad | ‘हनुमान अंश’ अभिनेता गुलशन पांडे का भव्य स्वागत
04:47

Subscribe

spot_img
spot_imgspot_img

Popular

spot_img

More like this
Related