spot_imgspot_img

सीरिया में लाइव न्यूज पढ़ रही एंकर के दौरान इजरायल ने कर दिया बम हमला, घबराकर भागी महिला पत्रकार | देखें वीडियो

spot_img

Date:

AIN NEWS 1 | — सीरिया की राजधानी दमिश्क में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला टीवी एंकर लाइव न्यूज बुलेटिन पढ़ रही थी और उसी दौरान पास की बिल्डिंग पर इजरायल की ओर से ड्रोन हमला कर दिया गया। हमले की गूंज इतनी तेज थी कि कैमरे के सामने न्यूज पढ़ रही एंकर डरकर भागने लगी। इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें धमाके की आवाज के साथ एंकर की घबराहट साफ देखी जा सकती है।

इजरायल ने युद्ध का किया ऐलान, निशाने पर सीरियाई सेना और मंत्रालय

इजरायल ने अब सीरिया के खिलाफ खुला युद्ध छेड़ दिया है। बुधवार को इजरायली सेना (IDF) ने दमिश्क स्थित सीरियाई रक्षा मंत्रालय और राष्ट्रपति भवन के पास कई ड्रोन हमले किए। इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने स्वयं इस हमले की पुष्टि करते हुए एक्स (पूर्व ट्विटर) पर वीडियो शेयर किया और कहा, “हमारी चेतावनियां अब खत्म हो चुकी हैं, अब दर्दनाक प्रहार होंगे।”

सीरिया के ‘सुवैदा’ इलाके को लेकर तनाव

यह हमला इजरायल द्वारा सीरियाई सेना को दिए गए उस अल्टीमेटम के बाद हुआ जिसमें उन्हें ‘सुवैदा’ क्षेत्र से पीछे हटने के लिए कहा गया था। सुवैदा, दक्षिणी सीरिया का एक संवेदनशील इलाका है जहां हाल के दिनों में सीरियाई सुरक्षा बलों और ड्रूज समुदाय के बीच टकराव तेज हो गया है।

इजरायली मंत्री ने कहा कि IDF वहां बलपूर्वक कार्रवाई जारी रखेगी और ड्रूज समुदाय की रक्षा करेगी। यह लगातार तीसरा दिन है जब इजरायल ने सीरिया पर हमला किया है।

टीवी स्टूडियो के पास हुआ ड्रोन हमला, लाइव एंकर की जान बची

दमिश्क में जिस समय ड्रोन हमला हुआ, उस समय पास की बिल्डिंग में एक न्यूज चैनल की महिला एंकर लाइव रिपोर्टिंग कर रही थीं। धमाके की आवाज सुनते ही एंकर घबराकर कुर्सी से उठ गई और स्टूडियो से बाहर की ओर दौड़ पड़ी। यह वीडियो अब वायरल है और दर्शक इस घटना को देखकर हैरान हैं।

 इजरायल की दो टूक: पीछे नहीं हटे तो बढ़ेगा हमला

इजरायल के रक्षा मंत्री ने सख्त लहजे में कहा, “जब तक सीरियाई सेना हमारे बताए गए क्षेत्र से पीछे नहीं हटती, हम लगातार हमले करते रहेंगे।” उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगला हमला पहले से कहीं अधिक घातक हो सकता है।

ड्रूज समुदाय के समर्थन में इजरायल

ड्रूज समुदाय एक धार्मिक और जातीय अल्पसंख्यक समूह है जो मुख्य रूप से सीरिया, लेबनान, इजरायल और जॉर्डन में रहता है। इजरायल का कहना है कि वह सीरिया में ड्रूज समुदाय की रक्षा के लिए सैन्य हस्तक्षेप कर रहा है।

पिछले कुछ दिनों से ड्रूज और सीरियाई सेना के बीच संघर्ष गहरा गया है। मंगलवार को हुए हवाई हमलों में कई सैनिक मारे गए और घायल हुए, जिससे हालात और ज्यादा विस्फोटक हो गए हैं।

क्षेत्रीय तनाव बढ़ा, तीसरे विश्व युद्ध जैसे हालात की आशंका

इस घटना ने मध्य पूर्व में चल रहे तनाव को और भड़का दिया है। ईरान के साथ पहले से टकराव की स्थिति में चल रहा इजरायल अब सीरिया के खिलाफ भी खुलकर सामने आ गया है। विश्लेषकों का मानना है कि यह स्थिति क्षेत्रीय युद्ध को वैश्विक टकराव में बदल सकती है।

spot_img
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[adinserter block="1"] [adinserter block="2"]
[adinserter name="Block 2"]
spot_imgspot_img

Share post:

New Delhi
clear sky
23.3 ° C
23.3 °
23.3 °
60%
2.1m/s
0%
Wed
29 °
Thu
30 °
Fri
33 °
Sat
33 °
Sun
33 °
Video thumbnail
पौड़ी में विधायक को बनाया बंधक
00:32
Video thumbnail
ACP Manasvi Vashist : सस्पेंड हुए एसीपी मनस्वी ने शेयर किया वीडियो
01:06
Video thumbnail
ट्रेन में फर्जी TTE बनकर घूम रही महिला!
02:23
Video thumbnail
Akhilesh Yadav : “हम चुनाव नहीं लड़ेंगे, सीधे मुख्यमंत्री बनेंगे...”
01:06
Video thumbnail
Samrat Chaudhary : “बिहार में कोई अपराध नहीं है... क्राइम हो सकते हैं...”
00:17
Video thumbnail
Ghaziabad : दंगल लड़ने जा रहीं महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और मारपीट, CM योगी से माँगा इंसाफ !
12:32
Video thumbnail
माउंट एवरेस्ट क्षेत्र में लैंडिंग के वक्त दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए
00:15
Video thumbnail
डिप्टी CM Keshav Prasad Maurya के भाषण में टोका-टाकी, युवकों ने पूछा- 'UGC पर भी कुछ बोलेंगे?'
02:40
Video thumbnail
यूपी DGP राजीव कृष्ण ने पुलिस और मीडिया के संबंधों को लेकर दिया अहम बयान
00:52
Video thumbnail
दिल्ली में हवा हुई खराब, AQI 278 पहुंचा
00:24

Subscribe

spot_img
spot_imgspot_img

Popular

spot_img
[the_ad id="1183"] [the_ad id="1189"]

More like this
Related