spot_imgspot_img

जयपुर की होटलों में बम की धमकी से मचा हड़कंप, तीन मंत्री कार्यक्रम छोड़कर निकले बाहर

spot_img

Date:

AIN NEWS 1 जयपुर: शनिवार को जयपुर की दो प्रसिद्ध होटलों – हॉलिडे इन और रैफल्स होटल – को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। खास बात यह रही कि जब धमकीभरा ईमेल आया, उस समय हॉलिडे इन होटल में राजस्थान सरकार के तीन मंत्री एक कार्यक्रम में शामिल थे।

🔶 किसने दी धमकी और क्या हुआ?

शनिवार सुबह हॉलिडे इन होटल को एक ईमेल मिला, जिसमें परिसर में बम होने की बात कही गई। उस वक्त होटल में एक सरकारी कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, उद्यमिता मंत्री के.के. बिश्नोई, और सहकारिता राज्य मंत्री गौतम दक मौजूद थे।

🔶 तुरंत खाली कराया गया होटल

जैसे ही धमकी की जानकारी कार्यक्रम के दौरान दी गई, मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने मंच से घोषणा कर होटल खाली कराने के निर्देश दिए। इसके बाद तीनों मंत्री सुरक्षा के मद्देनज़र बाहर निकल गए
एडीसीपी ललित शर्मा ने बताया कि बम निरोधक दस्ता और स्वान टीम ने पूरी होटल की गहन तलाशी ली लेकिन कोई भी विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली

🔶 रैफल्स होटल को भी मिली धमकी

कुछ ही समय बाद, दिल्ली रोड स्थित रैफल्स होटल को भी वैसा ही धमकी भरा ईमेल मिला। एटीएस और बम स्क्वॉड की टीमें वहां भी पहुंच गईं और एहतियातन होटल को खाली करवाया गया

🔶 पहले भी मिल चुकी है धमकी

इससे पहले मई महीने में ही सवाई मानसिंह स्टेडियम (SMS Stadium) को भी दो बार बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। उस दौरान भी आईपीएल के मैच चल रहे थे, लेकिन किसी भी मैच पर असर नहीं पड़ा।

A major bomb threat in Jaipur hotels created panic on May 31 during an official event attended by three Rajasthan ministers. The threat was sent via email to Holiday Inn and later to Raffles Hotel, prompting immediate evacuation. Police, bomb squads, and ATS teams thoroughly searched the premises, but no explosives or suspicious items were found. This is not the first incident—Jaipur’s SMS Stadium also received similar threats earlier this month.

spot_img
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img

Share post:

New Delhi
clear sky
26 ° C
27.1 °
26 °
89%
0m/s
0%
Sun
34 °
Mon
36 °
Tue
39 °
Wed
40 °
Thu
36 °
Video thumbnail
सोनम यादव की AI वीडियो वायरल करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी, पुलिस से सख्त एक्शन की मांग
01:59
Video thumbnail
लखनऊ: चंद्रशेखर आजाद का दावा, फार्म हाउस पर रची गई हत्या की साजिश; सरकार से जांच की मांग
02:43
Video thumbnail
क्या आरती करते समय Salman Khan से गलती हुई ?
00:31
Video thumbnail
कनॉट प्लेस में मिंटो ब्रिज के पास चलती सड़क पर गिरा रेड लाइट का खंभा
00:19
Video thumbnail
अरविंद केजरीवाल का अमित शाह पर निशाना, बोले- लॉरेंस बिश्नोई को दामाद की तरह क्यों रखा जा रहा?
00:21
Video thumbnail
Akhilesh Yadav : "जब तक ये मुख्यमंत्री रहेंगे, जब तक ये सरकार रहेगी कानून से काम नहीं होगा"
02:10
Video thumbnail
अभिनेता गुलशन पांडे और निशिकांत दीक्षित तक पहुंचा ‘पीड़ित को न्याय’ का नया अंक | AIN NEWS 1
02:16
Video thumbnail
इशारों-इशारों में फायरब्रांड Yogi ने Abhijeet Dipke को दिया मुंहतोड़ जवाब !
02:36
Video thumbnail
Meerut Kesarganj Masjid Controversy : मेरठ केसरगंज मस्जिद विवाद पर योगी से क्या बोले टी राजा सिंह ?
04:26
Video thumbnail
Hanuman Ansh Actor Gulshan Pandey in Ghaziabad | ‘हनुमान अंश’ अभिनेता गुलशन पांडे का भव्य स्वागत
04:47

Subscribe

spot_img
spot_imgspot_img

Popular

spot_img

More like this
Related