spot_imgspot_img

लखनऊ में वकील की चेंबर के सामने संदिग्ध मौत, CCTV में कैद हुआ पूरा हादसा

spot_img

Date:

AIN NEWS 1 | लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी में अचानक हो रही मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार को एक 25 वर्षीय वकील की सरोजनीनगर तहसील परिसर में अचानक मौत हो गई, जिससे पूरे वकील समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक वकील की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है, जो बंथरा के रहने वाले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अभिषेक अपने एक साथी वकील के साथ तहसील परिसर में टहल रहे थे। तभी अचानक उन्हें चक्कर आया और वह लड़खड़ाते हुए पास की दीवार से टकराकर जमीन पर गिर पड़े। गिरने के तुरंत बाद वह बेहोश हो गए।

आसपास मौजूद अन्य वकीलों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों की शुरुआती राय के अनुसार, हार्ट अटैक ही मौत की वजह हो सकती है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि अभिषेक अपने साथी के साथ खड़े हैं और जैसे ही कुछ कदम चलते हैं, अचानक गिर पड़ते हैं। यह घटना उस वक्त हुई जब तहसील परिसर में रोज़ की तरह कामकाज चल रहा था।

गौरतलब है कि लखनऊ में इस तरह की अचानक मौतें पहले भी सामने आ चुकी हैं। हाल ही में सचिवालय में एक अधिकारी की मीटिंग के दौरान तबियत बिगड़ने से मौत हो गई थी। वहीं, केजीएमयू जैसे बड़े संस्थानों में भी डॉक्टर और कर्मचारी इस तरह की घटनाओं का शिकार हो चुके हैं।

अभिषेक की असमय मृत्यु ने न सिर्फ उनके परिवार को सदमे में डाल दिया है, बल्कि वकील समाज को भी झकझोर कर रख दिया है।

A 25-year-old lawyer collapsed and died suddenly outside his chamber in Sarojininagar Tehsil, Lucknow. The shocking incident, captured on CCTV, has left the legal community in grief. Doctors suspect a sudden heart attack as the cause of death. The incident follows a series of similar sudden deaths in Lucknow, raising serious health concerns across the city.

spot_img
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img

Share post:

New Delhi
clear sky
25.9 ° C
25.9 °
25.9 °
76%
2.3m/s
0%
Tue
34 °
Wed
37 °
Thu
38 °
Fri
39 °
Sat
39 °
Video thumbnail
सोनम यादव की AI वीडियो वायरल करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी, पुलिस से सख्त एक्शन की मांग
01:59
Video thumbnail
लखनऊ: चंद्रशेखर आजाद का दावा, फार्म हाउस पर रची गई हत्या की साजिश; सरकार से जांच की मांग
02:43
Video thumbnail
क्या आरती करते समय Salman Khan से गलती हुई ?
00:31
Video thumbnail
कनॉट प्लेस में मिंटो ब्रिज के पास चलती सड़क पर गिरा रेड लाइट का खंभा
00:19
Video thumbnail
अरविंद केजरीवाल का अमित शाह पर निशाना, बोले- लॉरेंस बिश्नोई को दामाद की तरह क्यों रखा जा रहा?
00:21
Video thumbnail
Akhilesh Yadav : "जब तक ये मुख्यमंत्री रहेंगे, जब तक ये सरकार रहेगी कानून से काम नहीं होगा"
02:10
Video thumbnail
अभिनेता गुलशन पांडे और निशिकांत दीक्षित तक पहुंचा ‘पीड़ित को न्याय’ का नया अंक | AIN NEWS 1
02:16
Video thumbnail
इशारों-इशारों में फायरब्रांड Yogi ने Abhijeet Dipke को दिया मुंहतोड़ जवाब !
02:36
Video thumbnail
Meerut Kesarganj Masjid Controversy : मेरठ केसरगंज मस्जिद विवाद पर योगी से क्या बोले टी राजा सिंह ?
04:26
Video thumbnail
Hanuman Ansh Actor Gulshan Pandey in Ghaziabad | ‘हनुमान अंश’ अभिनेता गुलशन पांडे का भव्य स्वागत
04:47

Subscribe

spot_img
spot_imgspot_img

Popular

spot_img

More like this
Related