spot_imgspot_img

Morning News Brief : अरब सागर में युद्धपोत तैनात, युद्धाभ्यास; पहलगाम हमले पर सुप्रीम कोर्ट बोला- ऐसी अर्जियां मत लाइए; 5 मिनट में देश-दुनिया की बड़ी खबरें

spot_img

Date:

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव की रही। वहीं दिल्ली हाईकोर्ट ने योग गुरु रामदेव को फटकार लगाई।

⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. PM मोदी केरल के विझिंगम में देश के पहले सेमी ऑटोमेटिक ट्रांसशिपमेंट पोर्ट का इनॉगरेशन करेंगे। इसके बाद आंध्र प्रदेश के अमरावती में 43 हजार करोड़ रुपए के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स लॉन्च करेंगे।
  2. कांग्रेस के दिल्ली हेडक्वार्टर में शाम 4 बजे पार्टी की वर्किंग कमेटी की मीटिंग होगी। जातिगत जनगणना के मुद्दे पर चर्चा हो सकती है।

📰 कल की बड़ी खबरें…

1. INS सूरत गुजरात के पोर्ट पर तैनात, अरब सागर में एंटी शिप-एंटी एयरक्राफ्ट युद्धाभ्यास

INS सूरत पहली बार सूरत पहुंचा है।

इंडियन नेवी के जंगी जहाज INS सूरत को पहली बार सूरत के हजीरा पोर्ट पर तैनात किया गया है। नेवी ने अपने सभी वॉरशिप को अलर्ट पर रखा है। अरब सागर में एंटी शिप और एंटी एयरक्राफ्ट फायरिंग की प्रैक्टिस की गई। गुजरात के नजदीक कोस्ट गार्ड को भी अलर्ट पर रखा गया है।

अहम अपडेट्स…

  1. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ से फोन पर बात की। हेगसेथ ने कहा कि अमेरिका भारत के साथ मजबूती से खड़ा है और भारत के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन करता है।
  2. पाकिस्तान ने इंटरनेशनल बॉर्डर पर चौकियों पर अपने झंडे फिर लगा दिए हैं। एक दिन पहले पाक ने चौकियों से झंडे हटा दिए थे। इस बीच खबर है कि पाकिस्तान ने अमेरिका से मदद मांगी है।
  3. भारत-पाक सीमा के फॉरवर्ड पोस्ट्स पर पाकिस्तान ने सेना तैनात कर दी है। इसमें चीन से मिली तोपें भी शामिल हैं।
  4. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिका से अपील की है कि वह भारत पर जिम्मेदारी से पेश आने और बयानबाजी कम करने का दबाव बनाए।

 

 

2. ले. नरवाल की पत्नी बोलीं- कश्मीरियों-मुस्लिमों के खिलाफ न जाएं, जिन्होंने लोगों को मारा, उन्हें सजा मिले

पहली फुटेज में लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी। दूसरी फोटो 22 अप्रैल की है, जब पहलगाम में आतंकियों ने उनके सामने पति की हत्या कर दी थी।

पहलगाम हमले में मारे गए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी ने कहा, ‘घटना के बाद लोग जिस तरह से मुस्लिम और कश्मीरियों के खिलाफ बोल रहे हैं, वो नहीं होना चाहिए। जिन लोगों ने गलत किया है उनको सजा मिलनी चाहिए। हमें सिर्फ शांति और न्याय चाहिए।’

8 दिन में साथ छूट गया: पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी। लेफ्टिनेंट विनय को पत्नी हिमांशी के सामने ही गोली मारी गई थी। विनय और हिमांशी की शादी 16 अप्रैल को हुई थी। विनय तीन साल पहले नेवी में भर्ती हुए थे।

 

 

3. पहलगाम हमले की न्यायिक जांच से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, याचिकाकर्ता को फटकार

Kashmir Pahalgam Terror Attack; Judicial Commission | Supreme Court | पहलगाम  हमले की न्यायिक जांच से सुप्रीम कोर्ट का इनकार: याचिकाकर्ता को फटकार; कहा-  सुरक्षाबलों का ...

सुप्रीम कोर्ट ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की न्यायिक जांच का आदेश देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को फटकार लगाते हुए कहा-

यह संवेदनशील समय है। पूरा देश एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ खड़ा है। क्या आप सिक्योरिटी फोर्स का मनोबल गिराना चाहते हैं। ऐसी याचिकाएं कोर्ट में मत लाइए।

जस्टिस सूर्यकांत ने कहा, ‘ऐसी जनहित याचिकाएं दायर करने से पहले जिम्मेदारी से काम लें। देश के प्रति भी आपका कुछ कर्तव्य है। आप रिटायर्ड जज से जांच करने के लिए कह रहे हैं। हम जांच (आतंकी हमले) के एक्सपर्ट कब से बन गए। हमारा काम केवल फैसला सुनाना है।’

 

 

 

4. मई से हुए 5 बड़े बदलाव: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹17 तक सस्ता; वेटिंग टिकट पर स्लीपर-एसी कोच में सफर नहीं कर सकेंगे

Rules Change From 1 May 2025; ATM Transaction Rules | LPG, Petrol Diesel  Price | कॉमर्शियल सिलेंडर ₹17 तक सस्ता, दूध के दाम बढ़े: वेटिंग टिकट पर  स्लीपर-एसी कोच में सफर नहीं

  1. 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर ₹17 तक सस्ता हो गया है। दिल्ली में इसकी कीमत ₹14.50 घटकर ₹1747 हो गई।
  2. फ्री मंथली लिमिट समाप्त होने के बाद, ग्राहकों को अब ATM पर प्रति लेनदेन ₹23 का भुगतान करना होगा। पहले 21 रुपए चार्ज लगता था।
  3. रेलवे काउंटर से बुक किए गए वेटिंग लिस्ट टिकट वाले यात्रियों को अब स्लीपर या AC कोच में यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी। वे अब केवल जनरल कोच में ही यात्रा कर सकेंगे।
  4. 26 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) का विलय होगा। इस विलय से RRBs की कुल संख्या 43 से घटकर 28 रह जाने की उम्मीद है।

 

 

 

5. अजमेर के होटल में आग; 4 लोगों की मौत, 3 एक ही परिवार के

अजमेर के होटल में आग लगने के बाद रेस्क्यू टीम ने बच्चे को हॉस्पिटल पहुंचाया।

राजस्थान के अजमेर में एक होटल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। इनमें गुजरात के दंपती और उनका डेढ़ साल का बेटा शामिल है। वहीं, एक युवक आग से बचने के लिए होटल की चौथी मंजिल से कूद गया। 15 लोगों को रेस्क्यू किया गया।

मां ने मासूम को खिड़की से फेंका: तेजी से फैलती आग की चपेट में एक अन्य बच्चा भी आ गया था। मां ने उसे उठाकर खिड़की से नीचे फेंक दिया। आग पर काबू पाने में करीब साढ़े तीन घंटे लगे। चार लोगों की हालत गंभीर है।

 

 

 

6. शरबत जिहाद केस: हाईकोर्ट बोला- रामदेव किसी के काबू में नहीं, योग गुरु ने कोर्ट की रोक के बावजूद वीडियो जारी किया

Baba Ramdev Sharbat Jihad Case; Delhi High Court | Hamdard Rooh Afza | शरबत  जिहाद केस: हाईकोर्ट बोला-रामदेव किसी के काबू में नहीं: योगगुरु ने कोर्ट की  रोक के बावजूद वीडियो ...

दिल्ली हाईकोर्ट ने योग गुरु रामदेव के नए वीडियो को लेकर सख्त टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा-

रामदेव किसी के नियंत्रण में नहीं हैं। वे अपनी ही दुनिया में जीते हैं। हम उनके खिलाफ अवमानना का नोटिस जारी करेंगे। हम उन्हें यहां बुला रहे हैं।

क्या है पूरा मामला: रामदेव ने 3 अप्रैल को बिना नाम लिए हमदर्द कंपनी की रूह अफजा पर ‘शरबत जिहाद’ का आरोप लगाया था। कोर्ट ने इससे जुड़े वीडियो सभी प्लेटफॉर्म से हटाने को कहा था। रामदेव ने फिर से ऐसा वीडियो पोस्ट किया। जिसमें हमदर्द के खिलाफ टिप्पणी की गई है। ये नया वीडियो कब आया, इसकी जानकारी नहीं मिली है। मामले में आज सुनवाई होगी।

 

 

 

7. IPL-2025: राजस्थान प्लेऑफ रेस से बाहर; मुंबई ने 100 रन से हराया, लगातार छठा मैच जीता

जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट लिए।

राजस्थान रॉयल्स IPL 2025 के प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। मुंबई ने 20 ओवर में दो विकेट पर 217 रन बनाए। 218 रन का टारगेट चेज कर रही राजस्थान की टीम 16.1 ओवर में 117 रन पर ऑलआउट हो गई। यह मुंबई की लगातार छठी जीत है। इसी के साथ मुंबई पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आ गई है।

मैच के हाईलाइट्स: मुंबई से सूर्यकुमार यादव और कप्तान हार्दिक पंड्या 48-48 रन बनाकर नाबाद रहे। ओपनर रायन रिकेलटन ने 61 और रोहित शर्मा ने 53 रन बनाए। राजस्थान से रियान पराग और महीश तीक्षणा को एक-एक विकेट मिला। राजस्थान का कोई भी बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका। मुंबई से ट्रेंट बोल्ट और कर्ण शर्मा ने 3-3 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह को 2 विकेट मिले।

spot_img
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[adinserter block="1"] [adinserter block="2"]
[adinserter name="Block 2"]
spot_imgspot_img

Share post:

New Delhi
clear sky
22.8 ° C
22.8 °
22.8 °
61%
2.7m/s
0%
Sat
29 °
Sun
30 °
Mon
31 °
Tue
30 °
Wed
31 °
Video thumbnail
Delhi Pollution: अब प्रदूषण पर नेहा बोरा ने खोला मोर्चा, सुनिए क्या कहा ?
01:45
Video thumbnail
Passenger Cuts Open Train Seat with Knife to Charge Mobile Phone
00:32
Video thumbnail
Yogi Adityanath : "आप चॉकलेट देते हैं, नमकीन हमारी तरफ से"
00:49
Video thumbnail
ऐसे बनती है दिवाली की सबसे ज्यादा बिकने मिठाई सोन पापड़ी
00:44
Video thumbnail
Akhilesh Yadav wishes Happy Diwali : “इस बार यूपी में भारतीय जनता पार्टी हमेशा के लिए हारेगी”
00:25
Video thumbnail
Amritsar New Jalpaiguri Karambhoomi express train caught fire near Rajpura in Punjab
00:14
Video thumbnail
पटियाला: कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग
00:17
Video thumbnail
Ghaziabad : दंगल लड़ने जा रहीं महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और मारपीट, महंत रणसिंहानंद ने बता दी सच्चाई ?
08:31
Video thumbnail
अलीगढ़ के प्राचीन खेरेश्वर महादेव मंदिर में निलंबित शिक्षक मोहम्मद अनावरुद्दीन बकरे का मांस लेकर
01:13
Video thumbnail
दिल्ली में AQI 350 के पास पहुंचा
00:16

Subscribe

spot_img
spot_imgspot_img

Popular

spot_img
[the_ad id="1183"] [the_ad id="1189"]

More like this
Related