Monday, May 20, 2024

Morning News Brief : भाजपा की लिस्ट में 195 कैंडिडेट्स; 34 मंत्री, 28 महिलाएं; PM से बोले नीतीश- अब कहीं नहीं जाऊंगा; राहुल की यात्रा MP पहुंची

- Advertisement -

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर भाजपा के लोकसभा प्रत्याशियों की लिस्ट की रही, जिसमें 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के 195 कैंडिडेट्स को टिकट मिला। एक खबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे से जुड़ी रही।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. पटना के गांधी मैदान में महागठबंधन की रैली होगी। इसमें राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राजद सुप्रीमो लालू यादव, तेजस्वी यादव और लेफ्ट पार्टियों के नेता शामिल होंगे।
  2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। लोकसभा चुनाव के पहले ये कैबिनेट की आखिरी बैठक है।
  3. पाकिस्तान में प्रधानमंत्री चुनने के लिए नेशनल असेंबली में वोटिंग होगी। शाहबाज शरीफ का दूसरी बार प्रधानमंत्री बनना तय माना जा रहा है।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. भाजपा की पहली लिस्ट में 195 नाम; वाराणसी से मोदी, 47 कैंडिडेट 50 की उम्र से कमLok Sabha Elections 2024 BJP Candidate List Update, Follow Follow Bharatiya  Janata Party Candidates Latest News and Updates On Dainik Bhaskar | भाजपा  की पहली लिस्ट- इसमें 34 मंत्री समेत 195 नाम:

भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 195 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी की। यूपी से 51, पश्चिम बंगाल से 20, मध्य प्रदेश से 24, गुजरात और राजस्थान से 15-15 उम्मीदवार उतारे गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी और अमित शाह गांधीनगर से ही लड़ेंगे।

 

2. नीतीश ने कहा- बीच में इधर-उधर चले गए थे, PM बोले-बिहार को पुराने दौर में नहीं लौटने देंगे

औरंगाबाद में मंच पर नीतीश PM मोदी को माला पहना रहे थे, प्रधानमंत्री हाथ पकड़कर उन्हें खींच लाए।

PM मोदी ने बिहार के औरंगाबाद और बेगूसराय में जनसभाएं की। दोनों जगह उनके साथ CM नीतीश कुमार रहे। नीतीश ने औरंगाबाद में कहा कि मैं प्रधानमंत्री जी को आश्वस्त करता हूं कि अब हम कहीं नहीं जाएंगे। वहीं बेगूसराय में कहा कि बीच में इधर-उधर हो गए थे, लेकिन अब आ गए हैं। परमानेंटली आ गए हैं।

 

 

3. अनंत-राधिका का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन, अनंत की स्पीच सुन भावुक हुए मुकेश अंबानी

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के दौरान अंबानी परिवार के मेंबर्स ने स्पीच दी। अनंत ने अपनी स्पीच में अपनी बीमारी पर बात की। उनकी बात सुनकर पिता मुकेश अंबानी भावुक हो गए और उनके आंसू आ गए। प्री-वेडिंग सेरेमनी के दूसरे दिन मेहमानों को जंगल सफारी पर ले जाया गया। वहीं शाम को गेस्ट्स के लिए डांस और सॉन्ग परफॉर्मेंस हुआ।

 

4. कांग्रेस की यात्रा मध्य प्रदेश पहुंची, राहुल ने मुरैना में कहा- BJP-RSS नफरत, डर फैला रहे

भारत जोड़ो न्याय यात्रा MP में प्रवेश करने के बाद राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को यात्रा का ध्वज सौंपा।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्यप्रदेश पहुंच चुकी है। यात्रा ने राजस्थान के धौलपुर से मुरैना में प्रवेश किया। भारत जोड़ो न्याय यात्रा एमपी में 5 दिन रहेगी। राहुल ने मुरैना में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा और RSS देश में नफरत, हिंसा और डर फैला रही है। कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों को लीगल MSP दी जाएगी।

 

5. झारखंड में स्पेनिश टूरिस्ट से गैंगरेप, पति के साथ दुमका में टेंट लगाकर सो रही थी

वारदात दुमका के कुरमाहाट इलाके में हुई, स्पेनिश महिला टूरिस्ट वीजा पर भारत आई है। वह अपने पति के साथ बाइक से टूर पर निकली है।

झारखंड के दुमका में शुक्रवार देर रात स्पेन की महिला से 7 से 8 युवकों ने गैंगरेप किया। वह बांग्लादेश होते हुए झारखंड के दुमका पहुंची थी। दोनों दुमका होते हुए भागलपुर की ओर जा रहे थे, लेकिन रात होने पर एक सुनसान जगह पर टेंट लगाकर सो गए। इसी दौरान आसपास के युवकों ने महिला के साथ गैंगरेप और मारपीट की। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। वारदात के बाद महिला खुद बाइक चलाकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंची थी।

 

 

 

6. सरकार बोली- गूगल को ऐप्स हटाने की इजाजत नहीं दे सकते, प्ले स्टोर से 10 ऐप हटाए थेGoogle India Apps Delisting Controversy; Jeevansathi | Naukri Shaadi | सरकार  बोली-गूगल को ऐप्स हटाने की इजाजत नहीं दे सकते: कंपनी के अफसरों की मीटिंग  बुलाई, एक दिन पहले ...
केंद्र सरकार की आपत्ति के बाद गूगल ने प्ले स्टोर से हटाए 10 भारतीय कंपनियों के ऐप को फिर रिस्टोर कर दिया। इससे पहले सुबह केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि ‘इन ऐप पेमेंट’ मामले में गूगल को भारतीय ऐप्स को डीलिस्ट करने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। इन-ऐप पेमेंट पर गूगल ने 11% से 26% तक चार्ज लेता है, जिसका भारतीय स्टार्टअप्स विरोध कर रहे हैं।

 

 

7. भारत ने पाकिस्तान जा रहा चीनी जहाज रोका, इसमें बैलिस्टिक मिसाइलों-हथियारों से जुड़ी मशीनरी मिली

तस्वीर उस शिपमेंट की है, जो जहाज पर मौजूद थे। भारत ने इसे जब्त कर लिया है।भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान जा रहे चीनी जहाज को मुंबई के न्हावा शेवा पोर्ट पर रोक दिया। जहाज में ऐसे सामान होने की आशंका थी, जिनका इस्तेमाल पाकिस्तान अपने परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइलों के लिए कर सकता है। घटना 23 जनवरी की है, जिसकी जानकारी अब सामने आई है। भारत के कस्टम अधिकारियों ने कराची जा रहे माल्टा के झंडे वाले एक मर्चेंट शिप को रोका था। इस पर इटली की एक कंपनी की कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल (CNC) मशीन मौजूद थी।
- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging 1600 foot asteroid rushing towards earth nasa warns another 1500 foot giant also on way Best Drinks to reduce Belly Fat