Thursday, May 2, 2024

Morning News Brief : आडवाणी को भारत रत्न; यशस्वी टेस्ट में 200 बनाने वाले तीसरे यंगेस्ट इंडियन; बिहार में भाजपा को ज्यादा, लेकिन जदयू को पावरफुल मंत्रालय

- Advertisement -

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी से जुड़ी रही, सरकार ने उन्हें भारत रत्न देने का ऐलान किया है। एक खबर भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट से जुड़ी रही, इसमें दो भारतीयों ने रिकॉर्ड बनाया है।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज का प्रमुख इवेंट, जिस पर रहेगी नजर…

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असम दौरे का दूसरा दिन है। वे राज्य के लिए 11 हजार 599 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलेगा, यह सम्मान पाने वाले तीसरे भाजपा नेता

लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा के बाद दिल्ली स्थित आवास पर उनकी बेटी प्रतिभा ने मिठाई खिलाकर बधाई दी।
लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा के बाद दिल्ली स्थित आवास पर उनकी बेटी प्रतिभा ने मिठाई खिलाकर बधाई दी।

केंद्र सरकार ने लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने का ऐलान किया है। वे अटल बिहारी वाजपेयी और भाजपा के संस्थापक सदस्य नाना जी देशमुख के बाद ये सम्मान पाने वाले भाजपा के तीसरे नेता हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आडवाणी को बधाई देते हुए लिखा कि वे हमारे समय के सबसे सम्मानित स्टेट्समैन हैं। देश के विकास के लिए उनका योगदान कोई भूल नहीं सकता।

भारत रत्न पाने वाले 50वें शख्स: आडवाणी भारत रत्न पाने वाले 50वें शख्स होंगे। उन्हें 2015 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। इसी साल पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्न दिया गया था।

 

2. केजरीवाल को क्राइम ब्रांच का नोटिस, इसे देने के लिए टीम 5 घंटे CM आवास के बाहर खड़ी रही

असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर लेवल के अधिकारी के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम नॉर्थ दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में CM आवास पर पहुंची थी।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम AAP विधायकों की खरीद-फरोख्त से जुड़े मामले में नोटिस देने उनके आवास पहुंची। करीब 5 घंटे तक इंतजार करने के बाद नोटिस रिसीव हुआ। केजरीवाल ने 27 जनवरी को आरोप लगाया था कि भाजपा ने AAP के 7 विधायकों को पार्टी छोड़ने के लिए 25-25 करोड़ रुपए की पेशकश की है। दिल्ली भाजपा इकाई ने 30 जनवरी को दिल्ली पुलिस को एक शिकायत सौंपी और AAP के आरोपों की जांच करने को कहा था। इसके बाद केजरीवाल को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।

 

3. बिहार में विभागों का बंटवारा; भाजपा को ज्यादा लेकिन जदयू को पावरफुल विभाग मिले

Bihar Cabinet Portfolia Division Soon Home will remain with Nitish Kumar  ABPP | बिहार में विभागों का बंटवारा कभी भी: नीतीश के पास ही रहेगा होम,  जानिए दोनों डिप्टी सीएम को क्या
बिहार में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हुआ। CM नीतीश पहले की तरह ही गृह विभाग संभालेंगे। भाजपा को सबसे ज्यादा 23, जदयू को 19, हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) को 2 और निर्दलीय को एक विभाग मिला है। पावरफुल विभाग नीतीश ने अपने पास ही रखे हैं। भाजपा को हेल्थ और पंचायती राज विभाग दिए गए हैं। सबसे ज्यादा बजट वाले विभाग जैसे कि शिक्षा, गृह, ऊर्जा, ग्रामीण कार्य और ग्रामीण विकास जदयू ने अपने पास ही रखे हैं।

 

4. जायसवाल-बुमराह के दम पर भारत आगे, इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 171 रन की बढ़त

भारत ने टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड पर 171 रन की बढ़त बना ली है। टीम इंडिया ने दूसरे दिन स्टंप्स तक दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए 28 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने पहली पारी में 209 रन बनाए। वे टेस्ट में डबल सेंचुरी लगाने वाले तीसरे यंगेस्ट इंडियन बने। वहीं जसप्रीत बुमराह ने पहली पारी में 6 विकेट लिए। वे टेस्ट में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले भारतीय पेसर बने। कप्तान रोहित शर्मा 13 और यशस्वी जायसवाल 15 रन पर नाबाद हैं।

5. झारखंड विधानसभा के फ्लोर टेस्ट में मौजूद रहेंगे हेमंत सोरेन, PMLA कोर्ट ने दी अनुमति

फ्लोर टेस्ट में शामिल हो सकेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, PMLA कोर्ट  ने दी अनुमति | Special PMLA Court allows Hemant Soren to participate trust  vote State assembly Champai Soren ...

रांची की PMLA कोर्ट ने झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन को फ्लोर टेस्ट के दौरान मौजूद रहने की अनुमति दी है। झारखंड के नए CM चंपई सोरेन 5 फरवरी को विधानसभा में विश्वास मत का सामना करेंगे। इसके लिए विशेष सत्र बुलाया गया है।

6. पंजाब के गवर्नर BL पुरोहित का इस्तीफा, शाह से मीटिंग के अगले ही दिन रिजाइन किया

बनवारी लाल पुरोहित को 21 अगस्त 2021 को पंजाब का गवर्नर लगाया गया था।
पंजाब और चंडीगढ़ के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजे लेटर में उन्होंने इस्तीफे के पीछे निजी कारण बताया है। पुरोहित एक दिन पहले ही (2 फरवरी को) दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले थे।
7. जिंदा हैं पूनम पांडे, पब्लिसिटी स्टंट थी डेथ न्यूज
Poonam Pandey Death Controversy Update | Poonam Pandey Cervical Cancer | जिंदा  हैं पूनम पांडे, पब्लिसिटी स्टंट थी डेथ न्यूज: वीडियो शेयर कर बोलीं- मैंने  मौत का नाटक किया तो ...
अपनी मौत का नाटक रचने पर ट्रोल हुईं मॉडल पूनम पांडे ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि वो जिंदा हैं, उनकी डेथ सर्वाइकल कैंसर से नहीं हुई है। उन्होंने इसके प्रति लोगों को अवेयर करने के लिए अपनी मौत का नाटक रचा था। पूनम ने एक और वीडियो में सभी से माफी भी मांगी। हालांकि फेक न्यूज फैलाने पर कई सेलेब्स और सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी निंदा की। कई यूजर्स ने पूनम पर केस करने की भी बात कही है।

8. मालदीव का आरोप- भारत ने बिना इजाजत मछुआरों से पूछताछ की, भारत सरकार जवाब दे

सोशल मीडिया पर वायरल यह फुटेज उस वक्त की बताई गई है जब भारतीय कोस्ट गार्ड मालदीव के मछुआरों से पूछताछ कर रहे थे।
मालदीव ने भारत के कोस्ट गार्ड्स पर आरोप लगाया है कि वो बिना इजाजत उनके 3 फिशिंग वेसेल्स (जहाजों) पर आ गए। ये जहाज मालदीव के एक्सक्लूसिव इकॉनोमिक जोन (EEZ) में ऑपरेट कर रहे थे। कोस्ट गार्ड्स ने जहाजों की तलाशी ली। मालदीव ने इस घटना पर भारत सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है।
- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging 1600 foot asteroid rushing towards earth nasa warns another 1500 foot giant also on way Best Drinks to reduce Belly Fat