Monday, May 20, 2024

Morning News Brief : भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल को आलू देकर कहा- सोना बनाओ; CBI को शाहजहां की कस्टडी नहीं मिली; सोना पहली बार ₹64 हजार

- Advertisement -

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर कलकत्ता हाईकोर्ट के उस फैसले की रही, जिसमें संदेशखाली हिंसा की जांच CBI को सौंपने का आदेश दिया गया है। एक खबर मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की यात्रा से जुड़ी रही। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल को आलू देकर सोना बनाने को कहा। वहीं सर्राफा बाजार में सोने की कीमत ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. PM मोदी पश्चिम बंगाल के 24 परगना में रैली करेंगे। कोलकाता में पहली अंडरवाटर मेट्रो का उद्घाटन करेंगे।
  2. किसान संगठन अपनी मांगों को लेकर फिर से दिल्ली कूच करेंगे। देशभर के किसानों से दिल्ली पहुंचने की अपील की गई है।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. शाहजहां की कस्टडी लेने पहुंची CBI खाली हाथ लौटी, हाईकोर्ट ने सौंपने का आदेश दिया था

CBI मंगलवार शाम 4:30 बजे शाहजहां शेख की कस्टडी लेने पहुंची थी। हालांकि दो घंटे के इंतजार के उन्हें लौटना पड़ा।

कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद शाहजहां शेख की कस्टडी CBI को नहीं मिली। जांच एजेंसी बंगाल पुलिस के हेडक्वार्टर्स से 2 घंटे के इंतजार के बाद खाली हाथ लौट आई। हाईकोर्ट ने बंगाल पुलिस को आदेश दिया था कि शेख को CBI को सौंप दें। साथ ही संदेशखाली हिंसा का केस CBI को ट्रांसफर करने के लिए भी कहा था। इस आदेश के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई, जिसे खारिज कर दिया गया।

 

 

2. DMK सांसद ए राजा बोले- भारत को देश नहीं मानता, देश का मतलब एक भाषा, एक संस्कृति

ए राजा 3 मार्च को तमिलनाडु के कोयम्बटूर में एक सभा में बोल रहे थे। इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

DMK सांसद ए राजा ने भारत को देश मानने से इनकार किया है। उन्होंने कोयम्बटूर में एक जनसभा के दौरान कहा कि भारत कभी देश था ही नहीं। एक देश का मतलब होता है, एक भाषा, एक संस्कृति और एक परंपरा। ए राजा ने तमिलनाडु, ओडिशा, केरल और दिल्ली को अलग-अलग भाषा और संस्कृति के आधार पर अलग-अलग देश बताया। उन्होंने कहा कि भारत एक देश नहीं, बल्कि एक उपमहाद्वीप है।

 

 

3. MP में कांग्रेस की यात्रा: राहुल बोले- मोदी चाहते हैं कि आप जय श्रीराम बोलें और भूखे मर जाएं

मध्य प्रदेश के शाजापुर में कांग्रेस की न्याय यात्रा के दौरान राहुल ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मोदी जी चाहते हैं कि आप दिन भर मोबाइल पर रहो, जय श्री राम बोलो और भूखे मर जाओ। शाजापुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल को आलू दिए और कहा कि सोना बनाओ। राहुल ने कहा- धन्यवाद, अगली बार सोना लेकर आऊंगा। इसके बाद राहुल उज्जैन पहुंचे और यहां महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किया। इस दौरान राहुल के सामने मोदी-मोदी के नारे भी लगे।

 

 

4. सोने की कीमत ऑल टाइम हाई, यह 64,404 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा

Gold Price Today: शादी के सीजन में सोने की कीमत में रिकॉर्ड उछाल, इतिहास  में सबसे ज्यादा हुआ महंगा - Gold Price Silver Today Update 5 March 2024 In  Hindi

सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोना 924 रुपए महंगा होकर 64,404 रुपए पर पहुंचा। ये ऑल टाइम हाई है। वहीं चांदी 1,261 रुपए महंगी होकर 72,038 रुपए पर पहुंच गई। इससे पहले 4 दिसंबर को सोना सबसे महंगा हुआ था। तब इसकी कीमत 63,805 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। फरवरी में सोने-चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली थी।

 

5. तेलंगाना में मोदी बोले- परिवारवादियों ने देश को बर्बाद किया, जमीन-आसमान बेचकर कोठियां बनवाईं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 घंटे के अंदर एक बार फिर तेलंगाना पहुंचे। उन्होंने पहले सिकंदराबाद के श्री उज्जयिनी महाकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद संगारेड्‌डी में 7200 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन किया। PM मोदी ने यहां रैली को संबोधित करते हुए एक बार फिर परिवारवाद को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। मोदी बोले- विपक्ष के लोगों ने सत्ता में रहते हुए भ्रष्टाचार के लिए जमीन-आसमान बेच दिए और अपनी कोठियां बनवाईं। मैंने आज तक अपना घर भी नहीं बनवाया।

6. चीन का डिफेंस बजट 7.2% बढ़कर 19.61 लाख करोड़ हुआ, यह भारत से तीन गुना ज्यादा

India Vs China Defence Budget 2024; Xi Jinping | Taiwan South China Sea |  चीन का रक्षा बजट 19.61 लाख करोड़ हुआ: ये भारत से तीन गुना ज्यादा, लेकिन  अमेरिकी सेना से
चीन ने साल 2024 के लिए अपने डिफेंस बजट को 7.2% बढ़ा कर 19.61 लाख करोड़ रुपए कर दिया गया है। ये भारत के रक्षा बजट से तीन गुना ज्यादा है। भारत का रक्षा बजट 6.21 लाख करोड़ रुपए है। चीन ने डिफेंस पर खर्च ऐसे समय में बढ़ाया है, जब उसकी अर्थव्यवस्था काफी बुरे दौर से गुजर रही है। 2024 के लिए चीन का रक्षा खर्च 5 साल में सबसे ज्यादा है।

 

 

7. इजराइल-हमास जंग में एक भारतीय की मौत, हिजबुल्लाह के हमले में 2 भारतीय घायल

इजराइल पर हमले के बाद IDF ने लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर फाइटर जेट से हमला किया।

इजराइल-हमास जंग के बीच एक भारतीय की मौत हो गई है, वहीं 2 अन्य घायल हुए हैं। लेबनान से हिजबुल्लाह ने इजराइल के गैलीली क्षेत्र में एंटी-टैंक मिसाइल से हमला किया। इसमें केरल के कोलम के रहने वाले पटनीबिन मैक्सवेल की मौत हो गई। मैक्सवेल की पत्नी 7 महीने की गर्भवती है। वह 5 साल की बेटी के साथ केरल में रहती है। हमले में दो अन्य भारतीय भी घायल हुए हैं।

- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging 1600 foot asteroid rushing towards earth nasa warns another 1500 foot giant also on way Best Drinks to reduce Belly Fat