Wednesday, May 8, 2024

Morning News Brief : अखिलेश के ‘दूत’ राजा भैया के साथ; विराट कोहली के घर गूंजी किलकारी; किसान आज दिल्ली कूच करेंगे;

- Advertisement -

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले की रही। इसके लिए अदालत में ही बैलट पेपर्स की गिनती हुई।

 

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. दिल्ली में 9वें रायसीना डायलॉग की शुरुआत होगी। 23 फरवरी तक चलने वाली कॉन्फ्रेंस में 115 देशों के 2500 से ज्यादा लोग शामिल होंगे।
  2. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिन के दौरे पर मुंबई पहुंचेंगे। यहां संगठन के कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

 

1.अखिलेश के ‘दूत’ राजा भैया के साथ: UP में नए गठबंधन की अटकलों ने सियासी मंच पर उत्तेजना बढ़ाई

राजा भैया के साथ नजर आए अखिलेश के 'दूत', UP की सियासत में नए गठबंधन की अटकलों ने पकड़ा जोर - Raja Bhaiya Aka Raghuraj Pratap Singh Photo With SP leader Naresh

जनसत्ता दल के दो विधायक हैं। इनपर सपा की नजर है। प्रदेश की 10 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में सपा ने तीन व भाजपा ने आठ प्रत्याशी खड़ा किए हैं। सपा ने अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए समर्थन मांगा। साथ ही लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन की संभावनाओं पर भी चर्चा की। सूत्रों के अनुसार सपा जनसत्ता दल लोकतांत्रिक को 5 सीटें देने की पेशकश की।

 

2.’JDU-RJD का महागठबंधन इस वजह से टूटा…’, नीतीश के मंत्री खरी-खरी सुनाकर ले गए पूरा ‘क्रेडिट’

Why stampede in Nitish Kumar JDU Bihar Before Lok Sabha Election 2024 abpp | बिहार: महागठबंधन का मजबूत जोड़, फिर भी नीतीश कुमार की जेडीयू में क्यों मची है भगदड़?

बिहार विधानसभा में मंगलवार को बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्री ने सदन में जदयू और राजद के महागठबंधन में हुई टूट का कारण साफ कर दिया। उन्होंने राजद के पूर्व शिक्षा मंत्री के बयान को लेकर बोलते हुए कहा कि अनावश्यक होड़ के कारण यह गठबंधन टूटा। इतना ही उन्होंने सरकार के कार्यों का खुद ही क्रेडिट भी ले डाला।

 

3.सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: चंडीगढ़ के मेयर होंगे आम आदमी पार्टी के कुलदीप

कौन हैं कुलदीप कुमार? जो SC के फैसले के बाद संभालेंगे चंडीगढ़ मेयर की कमान | Chandigarh New Mayor Kuldeep kumar Profile Supreme Court decision | TV9 Bharatvarsh

रविवार रात तक सियासी गलियारों में चर्चा थी कि भाजपा एक बार फिर मेयर बनाने में कामयाब हो जाएगी। मनोज सोनकर ने पद से इस्तीफा दे दिया था ताकि दोबारा चुनाव हो सके। चुनाव में बहुमत साबित करने के लिए भाजपा ने आप के तीन पार्षद तोड़ लिए और रविवार देर रात उन्हें पार्टी में शामिल करा लिया। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने गेम पलट दिया।

 

4. विराट कोहली के घर गूंजी किलकारी, पत्नी अनुष्का शर्मा ने बेटे को दिया जन्म

खुशखबरी! अनुष्का शर्मा-विराट कोहली के घर गूंजी बेटे की किलकारी, नाम रखा अकाय, जानिए क्या है इसका मतलब - anushka sharma virat kohli blessed with baby boy welcomes son akaay ...

विराट कोहली एक बार फिर पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया है। इसकी जानकारी पूर्व कप्तान ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने अपने बेटे का नाम ‘अकाय’ रखा है।

 

5. CM अरविंद केजरीवाल ने खुद दिया बड़ा अपडेट, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन पर क्या चल रही बातचीतCM अरविंद केजरीवाल ने खुद दिया बड़ा अपडेट, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन पर क्या चल रही बातचीत - ncr Delhi CM Arvind Kejriwal on AAP alliance with congress in

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Elections 2024) में कांग्रेस के गठबंधन को लेकर बड़ा अपडेट आया है। मंगलवार को प्रेसवार्ता करते हुए उन्होंने गठबंधन पर बातचीत के बारे में जानकारी दी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस (Congress) के साथ गठबंधन पर बातचीत जारी है।

6. कंक्रीट बैरिकेड्स तोड़ने वाली मशीनें लेकर शंभू बॉर्डर पहुंचे किसान, आज दिल्ली कूच करेंगे

पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर किसान हैवी मशीनें लेकर पहुंचे हैं।

पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर 8 दिन से आंदोलन कर रहे किसान आज दिल्ली कूच करेंगे। वे हरियाणा पुलिस के बैरिकेड्स तोड़ने के लिए JCB और क्रेन जैसी हैवी मशीनरी लेकर पहुंचे हैं। इसके अलावा आंसू गैस के गोलों से बचने के लिए डिजाइन की गई पोकलैंड मशीन भी लाई गई है। शंभू बॉर्डर पर सीमेंट के गार्डर और कंटीले तार बिछाकर 7 लेयर बैरिकेडिंग की गई है।

- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging 1600 foot asteroid rushing towards earth nasa warns another 1500 foot giant also on way Best Drinks to reduce Belly Fat