Thursday, May 2, 2024

Morning News Brief : हेमंत सोरेन गिरफ्तार, चंपई होंगे झारखंड CM; कोर्ट ने ज्ञानवापी तहखाने में पूजा की इजाजत दी; मोबाइल सस्ते हो सकते हैं

- Advertisement -

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर झारखंड की रही, ED ने 7 घंटे की पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया। एक खबर वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर से जुड़ी रही, अदालत ने यहां व्यास जी तहखाने में पूजा करने की इजाजत दे दी है। हम आपको यह भी बताएंगे कि किस वजह से देश में मोबाइल फोन के दाम घट सकते हैं।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अंतरिम बजट पेश करेंगी।
  2. PM मोदी दिल्ली के भारत मंडपम में ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024’ का शुभारंभ करेंगे। 3 फरवरी तक चलने वाले शो में 50 देशों के 600 से ज्यादा एग्जिबिटर शामिल होंगे।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. हेमंत सोरेन जमीन घोटाले में गिरफ्तार, चंपई सोरेन झारखंड के नए CM होंगे

Jharkhand Political Crisis: हेमंत सोरेन ने दिया इस्तीफा, झारखंड के नए सीएम  होंगे चंपई सोरेन

ED ने झारखंड के जमीन घोटाला केस में हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया। जांच एजेंसी ने सोरेन को 7 घंटे की पूछताछ के बाद हिरासत में लिया। इसके बाद हेमंत ने राजभवन में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया। फिर ED ने उन्हें अरेस्ट कर लिया। झामुमो नेता चंपई सोरेन झारखंड के अगले मुख्यमंत्री होंगे। महागठबंधन में शामिल झामुमो, कांग्रेस और राजद के विधायकों ने उन्हें विधायक दल का नेता चुना।

 

2. कोर्ट ने ज्ञानवापी तहखाने में पूजा की इजाजत दी, 31 साल से बंद था तहखाना

वाराणसी की जिला अदालत ने ज्ञानवापी के व्यास जी तहखाने में पूजा करने की इजाजत दे दी है। तहखाने के पारंपरिक पुजारी रहे व्यास परिवार ने याचिका दाखिल कर पूजा-पाठ की इजाजत मांगी थी। इस तहखाने में 1993 से पूजा पाठ बंद था। कोर्ट ने कहा कि काशी-विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट बोर्ड पुजारी का नाम तय करेगा।

 

3. मोबाइल फोन सस्ते हो सकते हैं, केंद्र सरकार ने मोबाइल पार्ट्स पर इम्पोर्ट ड्यूटी घटाई

Central government reduced import duty on mobile parts | मोबाइल फोन सस्ते  हो सकते हैं: सरकार ने मोबाइल पार्ट्स पर इम्पोर्ट ड्यूटी घटाई; कैमरा लेंस  जैसे पार्ट्स पर अब ...
केंद्र सरकार ने मोबाइल के स्पेयर पार्ट्स पर इम्पोर्ट ड्यूटी 15% से घटाकर 10% कर दी है। इससे मोबाइल फोन सस्ते हो सकते हैं। बीते दिनों मोबाइल कंपनियों ने मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट घटाने के लिए 12 स्पेयर पार्ट्स पर इम्पोर्ट ड्यूटी घटाने की मांग की थी। भारत में मोबाइल पार्ट्स पर इंपोर्ट ड्यूटी चीन और वियतनाम जैसे लीडिंग मोबाइल मैन्युफैक्चरर देशों से कहीं ज्यादा है।

 

4. पेटीएम पेमेंट बैंक में ट्रांजैक्शन पर रोक, कंपनी 29 फरवरी के बाद बैंकिंग सर्विस भी नहीं दे पाएगी

RBI के उस आदेश की कॉपी जो पेटीएम पेमेंट्स बैंक को दी गई है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक (PPBL) के नए ग्राहक जोड़ने पर रोक लगा दी है। बैंक पर नियमों का पालन नहीं करने के चलते यह कार्रवाई की गई है। RBI के आदेश के मुताबिक, 29 फरवरी के बाद मौजूदा ग्राहक अकाउंट में अमाउंट ऐड नहीं कर सकेंगे। वहीं 29 फरवरी के बाद पेटीएम पेमेंट बैंक सर्विस भी नहीं दे पाएगा।

 

5. कोहली ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे नंबर पर पहुंचे, ओली पोप को 20 स्थान का फायदा

ICC Test Ranking Virat Kohli reaches the threshold of top 5 Ollie Pope  rises 20 places Jasprit Bumrah moves up to Number 4 - ICC Test Ranking:  विराट कोहली टॉप-5 की दहलीज

विराट कोहली ICC टेस्ट रैंकिंग में सातवें से छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। वह टेस्ट बैटिंग रैंकिंग के टॉप-10 में भारत के इकलौते बल्लेबाज हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन पहले नंबर पर बरकरार हैं। दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट और तीसरे पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ हैं।

6. संसद सुरक्षा सेंध के आरोपी बोले- इलेक्ट्रिक शॉक दिया गया, दिल्ली पुलिस दबाव बना रही

Parliament Security Breach Case Update Delhi Police Vs Accused | संसद  सुरक्षा सेंध के आरोपी बोले- इलेक्ट्रिक शॉक दिया गया: दिल्ली पुलिस विपक्षी  दलों से जुड़े होने की ...
संसद सुरक्षा सेंध मामले में गिरफ्तार किए गए 6 आरोपियों को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान 5 आरोपियों ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस हम पर विपक्षी दलों से जुड़े होने की बात कबूलने का दबाव बना रही है। हमें प्रताड़ित किया जा रहा है। हमसे जबरन 70 सादे कागज पर साइन कराए गए हैं और इलेक्ट्रिक शॉक भी दिया गया।

 

- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging 1600 foot asteroid rushing towards earth nasa warns another 1500 foot giant also on way Best Drinks to reduce Belly Fat