Thursday, May 2, 2024

Morning News Brief : बजट में मिडिल क्लास के लिए हाउसिंग स्कीम; ज्ञानवापी तहखाने का दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु; हेमंत सोरेन की रिमांड पर फैसला आज

- Advertisement -

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर वित्त वर्ष 2024-25 के लिए आए अंतरिम बजट की रही। इनकम टैक्स में राहत तो नहीं मिली, लेकिन मिडिल क्लास और महिलाओं के लिए स्कीम का ऐलान हुआ। एक खबर वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर से जुड़ी रही, श्रद्धालु व्यास तहखाने में रखी मूर्तियों के दर्शन करने पहुंचने लगे हैं।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. ED ने दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को शराब नीति केस में पूछताछ के लिए बुलाया है। जांच एजेंसी ने उन्हें 5वीं बार समन भेजा है।
  2. भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट विशाखापट्टनम में शुरू होगा। इंग्लैंड पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. बजट 2024: डिफेंस को सबसे ज्यादा, एग्रीकल्चर को सबसे कम बजट का आवंटन हुआ

केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अंतरिम बजट पेश किया। इनकम टैक्स में कोई राहत नहीं दी गई। पुराने टैक्स रिजीम पर 2.5 लाख रुपए तक की कमाई ही टैक्स फ्री रहेगी। हालांकि, सेक्शन 87A के तहत 5 लाख तक की इनकम पर टैक्स बच सकता है। फसलों के न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य और किसान सम्मान निधि में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

डिफेंस खर्च के लिए 6.2 लाख करोड़ रुपए दिए गए हैं। यह पिछले साल से ₹0.27 लाख करोड़ यानी 3.4% ज्यादा है। यानी बजट का 8% हिस्सा डिफेंस पर खर्च होगा। वहीं एग्रीकल्चर के लिए सबसे कम 1.27 लाख करोड़ मिले हैं। यह पिछले साल की तुलना में 1.6% ज्यादा है।

 

2. व्यास जी के तहखाने का दर्शन करने पहुंचे लोग, कोर्ट के फैसले के 8 घंटे बाद शुरू हुई पूजा

बुधवार रात 11 बजे तहखाने में पूजा-अर्चना की गई। पूजा के समय कमिश्नर बनारस, CEO विश्वनाथ मंदिर, ADM प्रोटोकॉल, गणेश्वर शास्त्री द्रविड और पंडित ओम प्रकाश मिश्रा मौजूद थे।
बुधवार रात 11 बजे तहखाने में पूजा-अर्चना की गई। पूजा के समय कमिश्नर बनारस, CEO विश्वनाथ मंदिर, ADM प्रोटोकॉल, गणेश्वर शास्त्री द्रविड और पंडित ओम प्रकाश मिश्रा मौजूद थे।

ज्ञानवापी के व्यासजी के तहखाने में रखी मूर्तियों का दर्शन करने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। हालांकि, आम लोगों को तहखाने के अंदर जाने की इजाजत नहीं है। कई भक्त बैरिकेडिंग के बाहर से झांककर दर्शन करते दिखे। वाराणसी की जिला अदालत ने 31 जनवरी को व्यास परिवार को तहखाने में पूजा करने की इजाजत दी थी। साथ ही DM को इंतजाम करने के निर्देश दिए थे। आदेश के 8 घंटे बाद तहखाने में मूर्तियां रख कर पूजा-अर्चना शुरू हुई, जो 31 साल से बंद थी।

 

3. हेमंत सोरेन की रिमांड पर आज फैसला, चंपई सोरेन आज झारखंड के CM पद की शपथ लेंगे

Jharkhand Political Crisis Live Updates Hemant Soren Resigns champai soren  Will be new cm of jharkhand | देश News, Times Now Navbharat
झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन की रिमांड पर रांची का PMLA कोर्ट आज फैसला सुनाएगा। ED ने हेमंत को 10 दिन की रिमांड पर भेजने की मांग की है। पिछली सुनवाई पर अदालत ने उन्हें एक दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा था। सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है, जिस पर आज सुनवाई हो सकती है। वहीं झामुमो नेता चंपई सोरेन राजभवन पहुंचे और सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल ने चंपई को आज CM के रूप में शपथ लेने के लिए बुलाया है।

 

4. CBSE करिकुलम में बदलाव का प्रस्ताव; 10वीं में 10 सब्‍जेक्‍ट्स और 12वीं में 7 पेपर होंगे

CBSE Board: Changes will be done in the marksheet of 10th-12th, other word  will be used in marksheet instead of failed word | 10वीं- 12वीं की  मार्क्सशीट में होगा बदलाव, फेल शब्द
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE ने हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी के लिए एजुकेशन स्ट्रक्चर में बदलाव करने का प्रस्ताव दिया है। इसके तहत 10वीं में अब दो की जगह तीन लैंग्वेज पढ़ाई जाएंगी। जिनमें कम से कम दो नेटिव लैंग्वेज शामिल होंगी। 10वीं के स्टूडेंट्स को अब 5 की बजाय 10 सब्जेक्ट के पेपर देने होंगे। 11वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स को पांच की जगह 7 सब्जेक्ट पढ़ने होंगे।

 

5. पंत बोले- ऐसा लगा मेरा टाइम पूरा हो गया, एक्सीडेंट के बाद घुटना 180 डिग्री मुड़ गया

Rishabh Pant Mercedes Car Accident; Speaks About Injury | पंत बोले- ऐसा लगा  मेरा टाइम पूरा हो गया: एक्सीडेंट के बाद घुटना 180 डिग्री मुड़ गया, नर्व  डैमेज होती तो पैर काटना

भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत ने एक इंटरव्यू में अपने कार एक्सीडेंट पर बात की। ऋषभ ने कहा- ‘उस दिन मुझे लगा कि दुनिया में मेरा टाइम पूरा हो गया है।’ उन्होंने कहा जिंदगी में पहली बार मुझे लगा कि मेरा समय खत्म हो चुका है। मेरा दायां घुटना पूरी तरह से डिसलोकेट हो गया था और 180 डिग्री तक मुड़ गया था। लेकिन मैं भाग्यशाली रहा।’
- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging 1600 foot asteroid rushing towards earth nasa warns another 1500 foot giant also on way Best Drinks to reduce Belly Fat