Friday, May 3, 2024

Morning News Brief : नीतीश 9वीं बार बिहार के CM बनेंगे; UP में सपा-कांग्रेस गठबंधन; पाकिस्तान बोला- भारत ने देश में घुसकर वॉन्टेड अपराधी मारे

- Advertisement -

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर बिहार में सियासी उठापठक से जुड़ी रही। एक तरफ नीतीश कुमार विपक्षी गठबंधन से दूर जा रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ यूपी में सपा और कांग्रेस सीट शेयरिंग पर सहमत हो चुके हैं। एक खबर भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना से जुड़़ी रही।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात का 109वां एपिसोड टेलीकास्ट होगा।
  2. प्रधानमंत्री मोदी सुप्रीम कोर्ट की डायमंड जुबली सेरेमनी का उद्घाटन करेंगे।
  3. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे देहरादून में रैली करेंगे।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. नीतीश विधायक दल की बैठक के बाद इस्तीफा देंगे, 2 डिप्टी CM के साथ शपथ ले सकते हैं

Nitish Kumar; Bihar Political Crisis LIVE Updates | Tejashwi Yadav Lalu Prasad Son - JDU RJD BJP MLA | नीतीश कल विधायक दल की बैठक के बाद इस्तीफा देंगे: BJP के 2

बिहार में जदयू और राजद का गठबंधन टूट चुका है। सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार आज सुबह 10 बजे विधायक दल के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद राज्यपाल को इस्तीफा सौंपकर NDA के साथ नई सरकार बनाने का दावा भी पेश करेंगे। आज वे राज्य के 9वें CM के तौर पर शपथ ले सकते हैं। उनके साथ भाजपा के 2 डिप्टी CM भी पदभार ग्रहण कर सकते हैं।

भाजपा-जेडीयू कोटे से मंत्री तय: भाजपा-जेडीयू की तरफ से 14-14 मंत्री शपथ ले सकते हैं। जीतन राम मांझी की पार्टी (HAM) ने भी 2 मंत्री पद की मांग की है। सूत्रों की मानें तो सुशील मोदी फिर डिप्टी CM बनेंगे। हालांकि मंत्रियों को लेकर अंतिम फैसला अमित शाह करेंगे।

 

2. यूपी में सपा और कांग्रेस का गठबंधन, सपा ने कांग्रेस को 11 लोकसभा सीटें दीं

Akhilesh Yadav; Uttar Pradesh SP Congress Alliance Seat Sharing Update | Lok Sabha Elections | यूपी में सपा-कांग्रेस में गठबंधन: सपा ने कांग्रेस को 11 सीटें दीं, अखिलेश बोले- INDIA और PDA
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए यूपी में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन हुआ है। सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा, ’11 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। I.N.D.I.A. की टीम और PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की रणनीति इतिहास बदल देगी।’

 

3. महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन खत्म, जरांगे ने CM शिंदे के हाथ से जूस पीकर अनशन तोड़ा

सीएम शिंदे ने जरांगे को अपने हाथों से जूस पिलाकर उनका अनशन खत्म करवाया।

महाराष्ट्र सरकार ने मराठा आरक्षण की मांग कर रहे आंदोलनकारियों की सभी मांगें मान ली हैं। CM एकनाथ शिंदे ने मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे को जूस पिलाकर अनशन खत्म करवाया। जरांगे ने कहा, ‘मराठा आरक्षण के लिए करीब 350 युवाओं ने आत्महत्या की। अब सरकार पर आरक्षण लागू करने की जिम्मेदारी है। अगर इस बार धोखा हुआ तो मैं मुंबई के आजाद मैदान में अनशन करूंगा।’

 

4. SFI के खिलाफ सड़क पर बैठे केरल गवर्नर, छात्रों ने उनके काफिले को काले झंडे दिखाए थे

केरल गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने MC रोड पर एक चाय की दुकान से कुर्सी मांगी और धरने पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस भी मौजूद रही।
केरल के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान को SFI (स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया) के कार्यकर्ताओं ने कोल्लम जिले में काले झंडे दिखाए। इससे नाराज होकर उन्होंने एक चाय की दुकान से कुर्सी मांगी और धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने कहा- मैं यहां से नहीं जाऊंगा।
5. बोपन्ना ने जीता पहला ऑस्ट्रेलिया ओपन टाइटल, ऑस्ट्रेलिया के एब्डन के साथ मेंस डबल्स चैंपियन बने
भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने करियर का पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता। 43 साल के बोपन्ना ऑस्ट्रेलियाई साथी मैथ्यू एब्डन के साथ साल के पहले ग्रैंड स्लैम की मेंस डबल में चैंपियन बने। भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने इटली के सिमोन बोलेली और एंड्रिया ववास्सोरी की जोड़ी को सीधे सेट्स में 7-6, 7-5 से हराया। करीब डेढ़ घंटे तक चले फाइनल मुकाबले में बोपन्ना-एब्डन की जोड़ी का दबदबा कायम रहा।

6. हीरो ने पेश की मल्टी पर्पज थ्री व्हीलर, 3 मिनट में यह 2 व्हीलर में कन्वर्ट हो जाएगी

हीरो ने जयपुर में आयोजित हीरो वर्ल्ड 2024 में सर्ज S32 (Surge) मल्टी पर्पज थ्री-व्हीलर का कॉन्सेप्ट मॉडल पेश किया।
हीरो मोटोकॉर्प ने सर्ज (SURGE) नाम का इलेक्ट्रिक व्हीकल पेश किया है। यह थ्री-व्हीलर और टू-व्हीलर दोनों का काम करता है। इस तीन पहिया गाड़ी को दो पहिया स्कूटर में भी बदला जा सकता है। ऐसा करने के लिए सिर्फ 3 मिनट ही लगेंगे। सर्ज S32 में थ्री-व्हीलर की मैक्सिमम स्पीड 45 किमी प्रति घंटा है। वहीं इसे टू-व्हीलर में इसकी मैक्सिमम स्पीड 60 किमी प्रति घंटा है।
7. पाकिस्तान बोला- भारत ने मुल्क में घुसकर वॉन्टेड अपराधी मारे, कहा- हमारे पास ठोस सबूत
एो्ेि्ु | पाक बोला-भारत ने देश में घुसकर मारे अपने वांटेड अपराधी: कहा- UNSC देशों के सामने मुद्दा उठाएंगे, हमारे पास ठोस सबूत - Dainik Bhaskar
पाकिस्तान के विदेश सचिव सायरस काजी ने कहा कि भारत उन पाकिस्तानियों को टारगेट कर रहा है, जो उसके देश में वॉन्टेड हैं। पाकिस्तान ने कहा कि वह भारत के खिलाफ UNSC के सदस्य देशों से बात करेगा। उसके पास ठोस सबूत हैं। दरअसल, पाकिस्तान ने 25 जनवरी को भारत पर 2 नागरिकों की हत्या का आरोप लगाया था। इसके बाद भारत ने कहा था कि पाकिस्तान लंबे समय से आतंकवाद का केंद्र रहा है। पाकिस्तान ने जो बोया है, वो काटेगा।
- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging 1600 foot asteroid rushing towards earth nasa warns another 1500 foot giant also on way Best Drinks to reduce Belly Fat