Thursday, May 2, 2024

Morning News Brief : नीतीश-लालू गठबंधन में टूट के कयास; शिंदे सरकार ने जरांगे को भेजा अध्यादेश का ड्राफ्ट; टाटा बनाएगा हेलिकॉप्टर

- Advertisement -

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर बिहार में सियासी हलचल से जुड़ी रही। राज्य में जदयू और राजद गठबंधन के टूटने के आसार हैं। वहीं दूसरी खबर टाटा ग्रुप और फ्रांस की एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी एयरबस के बीच समझौते की है। टाटा अब भारत में हेलिकॉप्टर भी बनाएगी। हम आपको यह भी बताएंगे, मराठा आरक्षण को लेकर मनोज जरांगे के अल्टीमेटम के बाद शिंदे सरकार ने तुरंत एक्शन क्यों लिया।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज का प्रमुख इवेंट, जिस पर रहेगी नजर…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में एनुअल NCC इवेंट में शामिल होंगे।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. नीतीश-लालू गठबंधन टूटने की कगार पर, राजद विधायक गर्वनर के सामने परेड कर सकते हैं

गणतंत्र दिवस के एक कार्यक्रम में डिप्टी CM तेजस्वी की कुर्सी से स्टिकर हटाकर बैठे अशोक चौधरी।

बिहार में राजद-जदयू गठबंधन के दिग्गज नेताओं ने एक-दूसरे से दूरी बना ली है। गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने टी पार्टी रखी। जिसमें CM नीतीश कुमार पहुंचे, लेकिन डिप्टी CM तेजस्वी यादव नहीं आए। वहीं एक अन्य कार्यक्रम में नीतीश और तेजस्वी डेढ़ घंटे साथ रहे, लेकिन दोनों ने आपस में बात नहीं की।

 

2. टाटा और फ्रांसीसी कंपनी एयरबस मिलकर बनाएंगे H125 हेलिकॉप्टर, करार हुआ

Airbus Tata H125 Helicopter,टाटा-एयरबस के बीच हुई डील, मिलकर बनाएंगे H125  हेलीकॉप्टर, इन मुद्दों पर भी हुआ समझौता - tata group airbus ink deal to  produce h125 helicopters know details here -
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों दो दिन के भारत दौरे पर आए। इस दौरान भारत-फ्रांस के बीच डिफेंस इंडस्ट्रियल सेक्टर में साझेदारी बढ़ाने पर सहमति बनी। वहीं टाटा ग्रुप और फ्रांस की एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी एयरबस के बीच भी समझौता हुआ।

 

3. आरक्षण को लेकर मनोज जरांगे का अल्टीमेटम, सरकार ने देर रात भिजवाया मांगों वाला ड्राफ्ट

Jarang's protest march for Maratha reservation reaches Navi-Mumbai | शिंदे सरकार  ने अध्यादेश का ड्राफ्ट जरांगे को भेजा: मराठा आरक्षण समर्थकों ने शनिवार सुबह  11 बजे तक का ...

मराठा नेता मनोज जरांगे ने शिंदे सरकार को मराठा आरक्षण के लिए एक अल्टीमेटम दिया था। 26 जनवरी को उन्होंने कहा था- सरकार ने 27 जनवरी को सुबह 11 बजे तक आरक्षण का अध्यादेश जारी नहीं किया तो 12 बजे मुंबई के आजाद मैदान पहुंचकर आंदोलन शुरू कर देंगे।

सरकार ने भिजवाया ड्रॉफ्ट: महाराष्ट्र सरकार ने आरक्षण की मांग से जुड़ा अध्यादेश का ड्राफ्ट शुक्रवार रात मनोज जरांगे के पास भेजा। अधिकारियों की टीम ड्राफ्ट लेकर जरांगे के पास पहुंची। जरांगे फिलहाल वाशी में रुके हैं।

 

4. गणतंत्र दिवस पर आसमान में दिखे सुखोई-राफेल के फॉर्मेशन, परेड में नजर आई महिला शक्ति

कर्तव्य पथ पर सेंट्रल आर्म्ड फोर्स की 265 महिला बाइकर्स ने स्टंट किया। एक बुलेट पर 5 महिलाओं के फॉर्मेशन के साथ प्रदर्शन किया।

देश का 75वां गणतंत्र दिवस इस बार कई मायनों में खास रहा। इस साल कर्तव्य पथ पर परेड और झांकियों में महिलाओं की भागीदारी ज्यादा दिखी। 100 महिलाओं ने शंख, नगाड़ा और अन्य पारंपरिक वाद्ययंत्र बजाकर इसका आगाज किया। ये गणतंत्र दिवस के इतिहास में पहली बार हुआ।

 

5. पाक ने UN में उठाया राम मंदिर का मुद्दा: कहा- भारत के मुस्लिमों, इस्लामिक विरासतों को खतरा

Munir Akram, PR of Pakistan to the UN, Pakistan on ram mandir, pakistan in  UN over ram mandir | पाक ने UN में उठाया राम मंदिर का मुद्दा: कहा- इससे भारत  केसंयुक्त राष्ट्र संघ यानी UN में बार-बार कश्मीर का मुद्दा उठाने वाला पाकिस्तान अब राम मंदिर को भी वैश्विक मसला बनाने की कोशिश कर रहा है। UN में पाकिस्तान के राजदूत मुनीर अकरम ने UN हेडक्वार्टर में हुई ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कॉपरेशन की मीटिंग में बाबरी मस्जिद की जगह राम मंदिर के बनाए जाने की आलोचना की।

 

 

6. हैदराबाद टेस्ट में भारत को 175 रन की बढ़त, जायसवाल के बाद राहुल-जडेजा के अर्धशतक

IND VS ENG 1st Test Day 2 Match Report; Rohit Sharma | Jasprit Bumrah  Ravindra Jadeja | हैदराबाद टेस्ट में भारत को 175 रन की बढ़त: पहली पारी में  स्कोर 421/7; जायसवाल

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में 175 रन की बढ़त हासिल कर ली है। हैदराबाद में टीम ने दूसरे दिन स्टंप्स तक 7 विकेट पर 421 रन बना लिए हैं। रवींद्र जडेजा 81 और अक्षर पटेल 35 रन बनाकर नॉट आउट हैं।
- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging 1600 foot asteroid rushing towards earth nasa warns another 1500 foot giant also on way Best Drinks to reduce Belly Fat