Sunday, May 5, 2024

Morning News Brief : TMC प. बंगाल और AAP पंजाब में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी; राहुल की सुरक्षा के लिए खड़गे की शाह को चिट्‌ठी

- Advertisement -

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर विपक्षी गठबंधन (I.N.D.I.A). की रही, TMC ने पश्चिम बंगाल में तो वहीं आम आदमी पार्टी ने पंजाब में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। एक खबर कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की रही, राहुल की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अमित शाह को चिट्‌ठी लिखी है।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 2 दिन के राजकीय दौरे पर भारत आ रहे हैं। आज मैक्रों और मोदी जयपुर में आमेर किला, हवा महल और जंतर-मंतर जाएंगे।
  2. भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला हैदराबाद में होगा।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. TMC प. बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेगी, ममता बोलीं- कांग्रेस ने सीट शेयरिंग का प्रस्ताव ठुकराया

Mamata Banerjee Congress | West Bengal TMC Alliance Seat Sharing  Controversy | पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी TMC: ममता बोलीं- कांग्रेस  ने सीट शेयरिंग का प्रस्ताव ...

पश्चिम बंगाल की CM और TMC चीफ ममता बनर्जी ने आगामी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान किया है। ममता ने कहा कि राज्य में सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस ने मेरा प्रस्ताव ठुकरा दिया। इसलिए हम 42 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेंगे। मैं अब भी I.N.D.I.A का हिस्सा हूं। वहीं कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी जयराम रमेश ने कहा कि TMC विपक्षी गठबंधन का मजबूत स्तंभ हैं। ममता के बिना विपक्षी गठबंधन की कल्पना भी नहीं की जा सकती।

 

2. AAP पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी, I.N.D.I.A की मीटिंग में ऑफर रखेंगे केजरीवाल

AAP Punjab Lok Sabha elections Update INDIA Block Bhagwant Mann Arvind  Kejriwal | पंजाब में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी AAP: I.N.D.I.A की मीटिंग में ऑफर  रखेंगे केजरीवाल; कैंडिडेट्स के ...

आम आदमी पार्टी पंजाब की सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। CM भगवंत मान ने कहा कि पार्टी सभी सीटें जीतने वाली है। इन सीटों के लिए कैंडिडेट्स की लिस्ट भी तैयार कर ली गई है। सूत्रों के मुताबिक, कुछ दिन पहले दिल्ली में हुई मीटिंग में अरविंद केजरीवाल ने इस फैसले को हरी झंडी दी थी। AAP इस फैसले की जानकारी I.N.D.I.A की अगली मीटिंग में देगी।

 

3. रामलला की दो और प्रतिमाएं सामने आईं, दूसरी श्यामल और तीसरी सफेद संगमरमर की

राम मंदिर के लिए बनाई गई दूसरी और तीसरी मूर्ति की तस्वीरें सामने आई है। दूसरी मूर्ति श्यामल की है, जिसे कर्नाटक के मूर्तिकार गणेश ने तैयार किया है। तीसरी मूर्ति सफेद मकराना संगमरमर से बनी है, जिसे जयपुर के मूर्तिकार सत्यनारायण पांडे ने तैयार किया है। दोनों की लंबाई पहली मूर्ति की तरह 51 इंच है। इन्हें मंदिर के अलग-अलग फ्लोर पर स्थापित किया जाएगा।
4. खड़गे ने राहुल की सुरक्षा के लिए शाह को चिट्‌ठी लिखी, CM और DGP को निर्देश देने की मांग
मल्लिकार्जुन खरगे ने Rahul Gandhi की सुरक्षा को लेकर लिखा गृह मंत्री को  पत्र, सुरक्षा में सेंध लगाने वालों के खिलाफ की जांच की मांग Mallikarjun  Kharge wrote ...
असम में राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गृहमंत्री अमित शाह को दो पेज की चिट्‌ठी लिखी। इसमें असम में राहुल की सुरक्षा में चूक का जिक्र करते हुए सिक्योरिटी बढ़ाने की मांग की गई है। साथ ही कहा है कि असम के CM और DGP को निर्देश दिया जाए ताकि कोई अनहोनी न हो।
5. एअर इंडिया पर ₹1.1 करोड़ का जुर्माना, सेफ्टी नियमों के उल्लंघन पर DGCA का एक्शन
DGCA fines Air India ₹1.1 cr for safety violations | एअर इंडिया पर DGCA ने ₹1.1  करोड़ का जुर्माना लगाया: सेफ्टी नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई, एयरलाइन आदेश  के खिलाफ ...
भारत के एविएशन रेगुलेटर DGCA ने सेफ्टी से जुड़े नियमों के उल्लंघन को लेकर एअर इंडिया पर ₹1.1 करोड़ का जुर्माना लगाया है। एअर इंडिया ने बोइंग B777 एयरक्राफ्ट की कुछ फ्लाइट्स में ऑक्सीजन से जुड़े तय जरूरी नियमों और सुरक्षा मैनुअल का पालन नहीं किया था।

6. मनोज जरांगे का विरोध मार्च पुणे पहुंचा, बोले- मराठा आरक्षण के लिए जान देने को तैयार

मराठा आरक्षण के लिए आंदोलन कर रहे मनोज जरांगे के मार्च में हजारों लोग जुड़ रहे हैं। वे अपने समर्थकों के साथ 26 जनवरी को मुंबई के आजाद मैदान पहुंचेंगे।

आरक्षण की मांग को लेकर मराठा नेता मनोज जरांगे पाटिल का मार्च बुधवार को पुणे पहुंचा। उन्होंने कहा, ‘मैं मराठा आरक्षण के लिए अपनी जान तक देने को तैयार हूं। हम मुंबई में अपनी ताकत दिखाएंगे। यहां 2 से 2.5 करोड़ लोग जुटेंगे।’ उधर, CM एकनाथ शिंदे ने मराठा समुदाय से आंदोलन खत्म करने की अपील करते हुए कहा कि सरकार उनकी मांग पर सकारात्मक रूप से विचार कर रही है।

 

7. सूर्यकुमार ICC टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर बने, लगातार दूसरी बार मिला अवॉर्ड

Suryakumar Yadav becomes ICC T-20 International Cricketer of the Year | सूर्यकुमार  ICC टी-20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर बने: लगातार दूसरी बार मिला अवॉर्ड, 2023 में 18  मैचों में 733 रन बनाए ...टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव लगातार दूसरी बार ICC मेंस टी-20 प्लेयर ऑफ द ईयर चुने गए हैं। 2022 के लिए भी यादव को यह अवॉर्ड मिला था। ICC मेंस टी-20 प्लेयर ऑफ द ईयर के लिए सिकंदर रजा, अल्पेश रमजानी और मार्क चापमन भी नॉमिनेट हुए थे।

 

8. रूसी मिलिट्री प्लेन क्रैश में 74 की मौत, रूस ने कहा- यूक्रेन ने एयरक्राफ्ट पर मिसाइल दागी

फुटेज बेलगोरोद का है। इसमें क्रैश होते हुए प्लेन में आग लगती देखी जा सकती है।
रूस के बेलगोरोद इलाके में हुए प्लेन क्रैश में 74 लोग मारे गए। इनमें 65 यूक्रेनी कैदी और 9 रूसी क्रू मेंबर थे। रूस की डिफेंस मिनिस्ट्री का कहना है कि यूक्रेन ने प्लेन पर मिसाइल दागी थी। उसने अपने ही नागरिकों को मार दिया। कैदियों को अदला-बदली के समझौते के तहत बेलगोरोद ले जाया जा रहा था। वहीं यूक्रेन ने इस घटना को रूस की साजिश बताया है।
- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging 1600 foot asteroid rushing towards earth nasa warns another 1500 foot giant also on way Best Drinks to reduce Belly Fat