spot_imgspot_img

पाकिस्तान की साजिश नाकाम: मलेशिया में भारतीय प्रतिनिधिमंडल को मिला पूरा समर्थन, इस्लामिक एकता की दलील भी नहीं आई काम

spot_img

Date:

AIN NEWS 1 | मलेशिया में भारतीय सांसदों के प्रतिनिधिमंडल के कार्यक्रम को रद्द कराने की पाकिस्तान की कोशिश नाकाम रही। पाकिस्तान ने मलेशिया सरकार पर दबाव बनाया कि इस्लामी एकता के नाम पर भारतीय प्रतिनिधिमंडल के कार्यक्रमों को रद्द कर दिया जाए, लेकिन मलेशिया ने इस मांग को सिरे से खारिज कर दिया और भारत को पूरा समर्थन दिया।

सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी दूतावास ने मलेशियाई अधिकारियों से आग्रह किया था कि वे भारत के कार्यक्रमों को रद्द करें, लेकिन मलेशिया ने साफ कर दिया कि वह किसी बाहरी दबाव में नहीं आएगा। भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सभी कार्यक्रम तय योजना के अनुसार हुए, जिससे पाकिस्तान को एक बड़ा कूटनीतिक झटका लगा।

इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जेडीयू सांसद संजय झा ने किया। इसमें बीजेपी की अपराजिता सारंगी, बृजलाल, प्रधान बरूआ, हेमांग जोशी, टीएमसी के अभिषेक बनर्जी, सीपीएम के जॉन ब्रिटास, कांग्रेस के सलमान खुर्शीद और पूर्व राजनयिक मोहन कुमार शामिल थे। यह प्रतिनिधिमंडल जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया और मलेशिया की यात्रा पर गया था।

इस यात्रा का मकसद था 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान की भूमिका को उजागर करना और उसके जवाब में भारत द्वारा चलाए गए ऑपरेशन ‘सिंदूर’ की जानकारी विश्व समुदाय को देना। सांसदों ने बताया कि उन्होंने विभिन्न देशों को भारत की स्थिति से अवगत कराया और सभी देशों ने भारत का समर्थन किया।

संजय झा ने कहा कि इस दौरे के दौरान सभी देशों ने भारत के संयमित और सटीक जवाब की सराहना की। उन्होंने बताया कि अब जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य हो रहे हैं, उड़ानें फिर से शुरू हो चुकी हैं और कैबिनेट की बैठक खुद पहलगाम में हो रही है। भारत ने FATF से पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है।

बीजेपी सांसद अपराजिता सारंगी ने कहा कि पांच देशों की यात्रा के बाद यह स्पष्ट हो गया कि सभी देश आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़े हैं। सीपीएम के जॉन ब्रिटास ने कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियां आतंकवाद के मुद्दे पर एकजुट हैं और यह प्रयास अब केवल सरकार का नहीं बल्कि पूरे देश का है।

Pakistan’s attempt to halt the Indian delegation in Malaysia failed, marking a diplomatic setback as Malaysia supported India’s mission. The Indian MPs, led by Sanjay Jha, visited five countries including Japan, South Korea, and Malaysia to expose Pakistan’s role in the Pahalgam terror attack and highlight India’s counter-initiative, Operation Sindoor. This international outreach showcased strong global support for India and its united stand against terrorism, demanding FATF action against Pakistan.

spot_img
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[adinserter block="1"] [adinserter block="2"]
[adinserter name="Block 2"]
spot_imgspot_img

Share post:

New Delhi
clear sky
24.3 ° C
24.3 °
24.3 °
52%
2.7m/s
0%
Sun
25 °
Mon
29 °
Tue
30 °
Wed
31 °
Thu
32 °
Video thumbnail
चमोली: बदरीनाथ धाम की पहाड़ियों में फिर लगी आग, धुएं का गुबार छाया
00:33
Video thumbnail
Building a Massive Extreme Wildlife Overpass... AI or Advaced Technology ?
00:29
Video thumbnail
Ghaziabad Police Station Blast : लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को मिली धमकी
00:50
Video thumbnail
जहरीली हुई दिल्ली की हवा, आनंद विहार में 328 पहुंचा AQI
00:07
Video thumbnail
रत के कारोबारी ने कर्मचारियों को दिया ₹1 लाख से ज्यादा का दिवाली गिफ्ट!
02:09
Video thumbnail
Ghaziabad Police Station Blast : Vasundhara पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी साजिश ?
05:28
Video thumbnail
दिल्ली के MG रोड में एक कार शोरूम में भीषण आग लग गई।
00:35
Video thumbnail
दिल्ली : साकेत कोर्ट के पास कार शोरूम में भीषण आग
00:15
Video thumbnail
दिल्ली : कनॉट प्लेस में दीपावली को लेकर ड्रोन शो किया गया
00:16
Video thumbnail
Diwali From Space : अंतरिक्ष से शुभांशु शुक्ला ने देखा अनोखा नजारा! दिवाली के रोशनी और आतिशबाजी
00:12

Subscribe

spot_img
spot_imgspot_img

Popular

spot_img
[the_ad id="1183"] [the_ad id="1189"]

More like this
Related