मणिपुर में हिंसक घटनाओं मे 2 लोगो की हुई मौत 50 लोग हुऐ घायल !

0
254

मणिपुर में हिंसक घटनाओं मे 2 लोगो की हुई मौत 50 लोग हुऐ घायल !

मणिपुर मे हिंसा थमे का नाम नहीं ले रही। आये दिन किसी ना किसी की हिसां के चक्कर में मरने की खबर आ रही है वही बीच में  मणिपुर में हिंसा रुक गया था लेकिन अब फिर से दंग शुरु हो गया है । बता दे कि  शुक्रवार को मणिपुर में तेंगनोउपल जिले के पल्लेल इलाके में गोलीबारी की दो घटनाओँ में दो लोगों की मौत हो गई है ओर 50 लोग घायल बताऐ जा रहे है बताया जा रहा कि घायलों में 4 आम नागरिकों को गोली लगा है।

क्या है पूरी वारदात

आपको बता दे  कि शुक्रवार को मणिपुर में तेंगनोउपल जिले के पल्लेल इलाके में सुबह लगभग छह बजे दो समूहों के बीच गोलीबारी शुरू हो गयी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी। और वही गोली लगने से घायल हुए लोगों को इंफाल ले जाया गया। यहां क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान के चिकित्सकों ने बताया कि यहां भर्ती गंभीर रूप से घायलों में एक व्यक्ति की हालत नाजुक है। उन्होंने बताया कि अज्ञात सशस्त्र व्यक्तियों के 2 समूहों के बीच गोलीबारी में 48 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति संभालने के लिए असम राइफल्स द्वारा आंसू के गोले छोड़े जाने के बाद 45 से अधिक लोग घायल हो गये। उन्होंने बताया कि असम राइफल्स का एक जवान भी घायल हो गया अभी फिलहाल सभी का अस्पताल में उपचार चल रहा है और कुछ लोगो का बचना मुस्कील लग रहा है। आपको बता दे कि इस झड़प में गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई. वहीं, झड़पों और गोलीबारी की घटनाओं में महिलाओं, सेना के एक मेजर सहित लगभग 50 लोग घायल हो गए. वही मौके पर मौजूद अधिकारियों का कहना है कि भीड़ को बेकाबू होता देख असम राइफल्स ने आंसू गैस के गोले दागे. इसके बाद भगदड़ मचने से सेना के एक मेजर समेत 50 लोग घायल हो गए. वहीं, दो अज्ञात गुटों के बीच हुई इस फायरिंग में 48 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here